पैर में मारी गोली और सराफा कारोबारी से 16 लाख का सोना छीनकर बदमाश फरार

Amresh Kushwaha | Sept 24, 2024, 08:22 IST
Share
सराफा कारोबारी से लूट
सराफा कारोबारी से लूट

ग्वालियर के कुशवाह मार्केट में सराफा कारोबारी से लूट की वारदात हुई, जिसमें बदमाशों ने सराफा कारोबारी चाहत सोनी को गोली मारकर 16 लाख रुपए का सोना और 1 लाख रुपए नकद लूट लिया।

ग्वालियर में सराफा कारोबारी से लूट की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। कुशवाह मार्केट में श्रीराम राजा ज्वेलर्स के मालिक पुष्पेन्द्र सोनी और उनके बेटे चाहत सोनी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने हमला कर दिया। चाहत सोनी को बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। बदमाश उनसे 16 लाख रुपए का सोना और 1 लाख रुपए नकद लूटकर फरार हो गए।

घटना के समय पुष्पेन्द्र सोनी सड़क पार कर रहे थे और चाहत सोनी दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी में थे। बदमाशों ने अपाचे बाइक का इस्तेमाल किया और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

ये खबर भी पढ़िए...ग्वालियर में फाइनेंस कंपनी के नाम पर अड़ीबाजी, तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

वारदात की योजना पहले से थी तय

CCTV फुटेज से यह साफ है कि बदमाशों ने पूरी रैकी कर यह अपराध किया। कैमरे में साफ दिख रहा है कि बदमाश बाइक से आए और दुकान बंद कर रहे चाहत सोनी पर हमला किया। बदमाशों ने पहले गोली चलाई और फिर बैग छीनकर भाग गए। गोली चाहत के पैर में लगी, जिससे वह तुरंत जमीन पर गिर पड़ा। पिता ने मदद के लिए दौड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाश भाग चुके थे।

ये खबर भी पढ़िए...OMG! इंदौर में बजाज फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने 1893 रुपए की किश्त नहीं भरने पर कर्जदार के घुटने तोड़े, पीड़ित का हो रहा ऑपरेशन

लुटेरों का मुरैना से हो सकता है संबंध

घटना की सूचना मिलते ही ग्वालियर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इसमें आईजी अरविंद सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी, और एसपी राकेश कुमार सगर शामिल थे। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर दी और लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। शुरुआती जांच में यह पाया गया कि बदमाश डीडी नगर की ओर से आए थे और मुरैना से संबंध हो सकता है।

10 हजार रुपए का इनाम

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं और उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश
  • Gwalior
  • ग्वालियर
  • सराफा कारोबारी से लूट
  • Gwalior Robbery
  • सराफा कारोबारी
  • Mp news in hindi
  • Jewelry Businessman
  • Robbery Jewelry Businessman
  • ग्वालियर लूट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई