RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक जबलपुर में, शताब्दी वर्ष की योजनाओं पर होगा मंथन

Neel Tiwari | Oct 16, 2025, 19:53 IST
Share
rss-all-india-executive-board-meeting-jabalpur
rss-all-india-executive-board-meeting-jabalpur

RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक 30 अक्टूबर से 1 नवंबर को होगी। बैठक महाकौशल प्रांत के जबलपुर शहर में आयोजित होगी। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर होने वाली इस बैठक में कई नीतिगत फैसले लिए जाएंगे।

JABALPUR. RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक जबलपुर शहर में आयोजित होगी। इस साल 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 को बैठक आयोजित हो रही है। यह वही कार्यकारी मंडल बैठक है जिसमें संघ के शीर्ष स्तर पर नीतिगत निर्णय लिए जाते हैं। इस वर्ष यह बैठक विशेष महत्व रखती है, क्योंकि यह संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर होने जा रही है।

शताब्दी वर्ष में जबलपुर बनेगा ऐतिहासिक केंद्र

बैठक को लेकर संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक दीपावली के बाद युगाब्द 5127, विक्रमी संवत 2082 में होगी। यह बैठक कार्तिक शुक्ल अष्टमी, नवमी और दशमी यानी 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक आयोजित होगी। महाकौशल प्रांत का यह आयोजन ऐतिहासिक माना जा रहा है। इस बैठक से ही संघ की शताब्दी योजनाओं की दिशा और गति तय होगी।

बैठक में संघ के 46 प्रांतों के संघचालक, कार्यवाह और प्रचारक शामिल होंगे। इसके अलावा, सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले भी मौजूद रहेंगे। सभी छह सह सरकार्यवाह और कार्य विभाग प्रमुख भी बैठक में शामिल होंगे। कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

ये भी पढ़ें...हेडगेवार की नींव और 'गुरुजी' का संघर्ष: जानिए RSS Leaders की कहानी, जिन्होंने संगठन को 'अटूट शक्ति' बनाया

चर्चा के केंद्र में RSS शताब्दी वर्ष की योजनाएं

संघ के शताब्दी वर्ष का शुभारंभ हाल ही में विजयादशमी के पावन पर्व पर नागपुर सहित देशभर में आयोजित विशेष उत्सवों से हुआ था। अब जबलपुर की इस बैठक में सरसंघचालक द्वारा विजयादशमी उत्सव में दिए गए महत्वपूर्ण उद्बोधन बिंदुओं के अनुवर्तन पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही इस बैठक में शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की अब तक की तैयारियों की समीक्षा होगी।

ये भी पढ़ें...कांग्रेस की डीजीपी से RSS कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग, कहा-NSUI कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में फंसाया

हर प्रांत की योजनाओं और प्रगति की रिपोर्ट होगी प्रस्तुत

2025–26 की वार्षिक योजना की समीक्षा की जाएगी। संघ की यह कार्यकारी मंडल बैठक विशेष रूप से इस बात पर भी केंद्रित रहेगी कि शताब्दी निमित्त सुनिश्चित संगठनात्मक लक्ष्यों को विजयादशमी 2026 तक किस प्रकार पूर्ण किया जाए।

ये भी पढ़ें...मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले देश को केवल RSS बचा सकता है, कांग्रेस से बीजेपी में आए तुलसी, शुक्ला भी संघ के गणवेश में

सामाजिक सांस्कृतिक और संगठन के विषयों पर भी होगा मंथन

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता और पदाधिकारी न केवल संगठनात्मक विषयों पर, बल्कि वर्तमान सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय परिस्थितियों पर भी विमर्श करेंगे। संघ की परंपरा के अनुरूप, यह विचार-मंथन आगामी वर्षों की कार्य दिशा और समाज में संगठन की भूमिका तय करने में सहायक होगा।

ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश पुलिस के दो चेहरे, SDOP पूजा पांडे ने किया विभाग को शर्मसार तो CSP हिना खान बनीं लॉ एंड ऑर्डर की मिसाल

संगठन के लिए महत्वपूर्ण है बैठक

RSS की यह बैठक न केवल संगठनात्मक समीक्षा का अवसर होगी, बल्कि इससे संघ के अगले 100 वर्षों की दिशा भी तय होगी। जबलपुर इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनेगा। देशभर के प्रमुख संघचालक और प्रचारक एकत्र होंगे। वे समाज जीवन में संघ की भूमिका को सशक्त करने के लिए रणनीति बनाएंगे।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मोहन भागवत
  • RSS
  • जबलपुर
  • RSS शताब्दी वर्ष
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि