RSS प्रमुख बोले-सामाजिक समरसता को निचले स्तर तक पहुंचाने का लें जिम्मा

Madhav Singh | Nov 02, 2024, 16:36 IST
Share
rss pramukh mohan bhagwat
rss pramukh mohan bhagwat

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने हिंदू समाज में सामाजिक समरसता बढ़ाए जाने को लेकर सभी प्रचारकों को सामाजिक समरसता निचले स्तर तक पहुंचाने का संदेश दिया। इसके लिए आरएसएस ने प्रशिक्षण वर्ग में सभी को जिम्मेदारियां सौंपी।

आरएसएस के प्रशिक्षण वर्ग में हिंदू समाज में सामाजिक समरसता बढ़ाए जाने को लेकर चिंतन किया जा रहा है। इसको लेकर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले की मौजूदगी में शुक्रवार को संघ के 46 संगठनों के प्रचारक ग्वालियर के केदारपुर सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। सभी संगठनों की बैठक के दौरान सरसंघचालक डॉ. भागवत ने प्रत्येक संगठन को दिए गए कार्यों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा काम के समय आने वाली परेशानियों की भी जानकारी ली। बताते चलें कि दीपावली के दिन गुरुवार से शुरू हुए इस वर्ग में देशभर से लगभग 450 से अधिक पूर्णकालिक प्रचारक भाग ले रहे हैं।

होसबोले ने किया योगी आदित्यनाथ के बयान 'बंटेंगे तो कटेंगे' का समर्थन

हिंदू समाज में पहुंचाएं समरसता का संदेश

शुक्रवार को हुए वर्ग में देशभर से आए प्रचारकों को जिम्मेदारी देते हुए कहा गया कि वे हिंदू समाज में सामाजिक समरसता के संदेश को निचले स्तर तक पहुंचाएं। विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के प्रमुखों द्वारा बताई गई परेशानियों और सुझावों को भी वरिष्ठजनों ने मंथन के समय गंभीरता से सुना और जानकारी ली।

MP News | RSS की तरह खुद का संगठन बनाएगा ये समाज | झंडा और नारा तक तय

सीएम भी जा सकते हैं केदारपुर

इस दौरान उन्होंने सामाजिक प्रकल्पों को और ज्यादा से ज्यादा काम करने के लिए प्रेरित करने की भी बात कही। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी गोवर्धन पूजा के कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वर्ग में शामिल होने केदारपुर जाएंगे। हालांकि, सीएम के तय कार्यक्रम में इसका जिक्र नहीं है।

जम्मू-कश्मीर और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार पर क्या बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत

चंपत राय पहुंचे ग्वालियर

बताते चलें कि केदारपुर में शुक्रवार शाम दीपावली का उत्सव मनाया गया। विहित नेता और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय भी ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान सभी प्रचारकों ने आयोजन के बाद शाम को पटाखे चलाकर दीपावली मनाई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन भागवत
  • RSS
  • ट्रस्ट महासचिव चंपत राय
  • मध्य प्रदेश
  • RSS प्रमुख मोहन भागवत
  • सामाजिक समरसता
  • हिंदू समाज
  • एमपी सीएम मोहन यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा