RSS का सर्वे, MP के इस जिले में हिंदुओं की आबादी घटी, हजारों लोगों ने छोड़ा घर

Raj Singh | Mar 26, 2025, 09:34 IST
Share
rss
rss

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने मध्यभारत में हिंदू पलायन की समस्या पर अध्ययन किया, जिसमें भोपाल जैसे क्षेत्रों में हिंदू परिवारों के पलायन को एक गंभीर मुद्दा बताया गया है।

अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करने जा रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने मध्यभारत क्षेत्र में एक सामाजिक अध्ययन किया, जिसमें 103 अलग-अलग प्रकार की समस्याओं की पहचान की गई है। ये समस्याएं हर जिले के हिसाब से अलग-अलग हैं। संघ का दावा है कि भोपाल के पुराने शहर से हिंदू परिवारों का पलायन सबसे गंभीर मुद्दे के रूप में सामने आया है। बता दें कि इस साल विजयादशमी के दिन आरएसएस की स्थापना को 100 साल पूरे हो जाएंगे।

यहां हिंदुओं की संख्या में गिरावट

संघ के अनुसार, पलायन का यह मुद्दा मध्यभारत में धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है, विशेष रूप से भोपाल के पुराने शहर में, जैसे कि शाहजहानाबाद, मंगलवारा, बुधवारा, कोहेफिजा, सिंधी कॉलोनी, कबाड़खाना, टीलाजमालपुरा, चौकसेनगर और ग्रीन पार्क कॉलोनी। इन क्षेत्रों में हिंदू परिवारों की संख्या तेजी से घट रही है। उदाहरण के तौर पर, 1990 में कोहेफिजा क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम अनुपात 80:20 था, जबकि अब यह अनुपात घटकर 30:70 हो गया है। इसका अर्थ है कि अब वहां हिंदू केवल 30% रह गए हैं और बाकी 70% अन्य समुदाय के लोग हैं।
ये भी खबर पढ़ें... आरएसएस और प्रदेश सरकार के बीच फासले होंगे कम, सीएम मोहन यादव ने लिया फैसला

संघ की पहल

संघ के मध्य भारत प्रांत संघचालक, अशोक पांडेय ने बताया कि इस अध्ययन में हर जिले की अलग-अलग समस्याओं की पहचान की गई है। इसके बाद संघ ने इसे लेकर कई कदम उठाए हैं, जिसमें 312 नई शाखाओं का उद्घाटन और 6 योजनाओं पर काम शुरू करना शामिल है। 2 अक्टूबर से हिंदू सम्मेलन, सद्भाव बैठकें, और पंच परिवर्तन जैसे कार्यक्रम शुरू होंगे। इसके अतिरिक्त, 31 मई को भोपाल और इंदौर में अहिल्याबाई होल्कर जयंती के अवसर पर बड़े आयोजन होंगे।

ये भी खबर पढ़ें... आरएसएस के खुले विरोध की वजह से बीजेपी सरकार दबाव में

प्रमुख समस्याएं

  • हिंदू परिवारों का पलायन- संघ के मुताबिक, पिछले 30 वर्षों में 3,000 हिंदू परिवारों ने अपना घर बेचकर अन्य समुदायों को बेच दिया है।
  • आबादी में असंतुलन- शाहजहानाबाद और कोहेफिजा जैसे क्षेत्रों में हिंदू-मुस्लिम अनुपात में गिरावट आई है, जो सामाजिक असंतुलन का कारण बन रही है।
  • नए बसाहटों की ओर पलायन- किराए पर रहने वाले हिंदू परिवार भी पुराने भोपाल को छोड़कर नई बसाहटों की ओर बढ़ रहे हैं।

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • आरएसएस
  • RSS
  • MP
  • भोपाल
  • भोपाल समाचार
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • हिंदी न्यूज
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • हिंदुओं का पलायन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज