बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में RSS करेगा प्रदर्शन
Sanjay Gupta | Nov 30, 2024, 13:30 IST
bangladeshi hindu rss
बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचार के खिलाफ अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने देश भर में बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए इंदौर में भी संघ की लंबी बैठक हुई है।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचार के खिलाफ अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने देश भर में बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए इंदौर में भी संघ के कार्यालय सुदर्शन पर शनिवार को लंबी बैठक हुई। इसमें संघ से जुड़े 30 से अधिक संगठनों के प्रभारी, जनप्रतिनिधि व अन्य उपस्थित थे।
इंदौर में चार दिसंबर को बड़ा आयोजन करने का फैसला हुआ है। इसके लिए सभी संगठन से जुड़े लोग स्वैच्छिक तौर पर लालबाग में सुबह साढ़े नौ बजे एकत्र होंगे। फिर यह महाराणा प्रताप प्रतिमा तक जाएंगे और फिर कलेक्ट्रेट जाकर ज्ञापन देंगे। बताया जा रहा है कि यह पूरा आंदोलन तीन दिन तक चलेगा और इसके लिए दो व तीन दिसंबर को भी आयोजन होंगे और फिर चार दिसंबर को विशाल रैली होगी।
![bangladesh violence]()
वहीं बैठक से बाहर आने के बाद इंदौर ग्रामीण जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा ने कहा कि चार दिसंबर को विशाल प्रदर्शन होगा, जो बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ है। संघ से जुड़े सभी वैचारिक संगठन व अन्य संगठन है वह शामिल होंगे। हमारे देश में बांग्लादेशी भी सुरक्षित है लेकिन बांग्लादेश में अत्याचार हो रहा है। इस आंदोलन में इंदौर के शहर व ग्रामीण सभी की जनभागीदारी होगी।
चार दिसंबर को होगा बड़ा आयोजन
bangladesh violence
यह है उद्देश्य
इस आयोजन का उद्देश्य दुनिया भर को संदेश देना है कि जहां भारत में सभी धर्म के लोग मिलजुल कर रहते हैं। लेकिन वहीं हिंदुओं के खिलाफ बांग्लादेश में लगातार अत्याचार हो रहे हैं। वहां उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और इसके लिए दुनिया को आगे आना चाहिए।
बैठक को लेकर यह दी औपचारिक जानकारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari