रघुवंशी समाज ने साध्वी लक्ष्मीदास पर घोषित किया 51 हजार का इनाम, जमानत याचिका पर 9 सितंबर को HC में सुनवाई

Pratibha ranaa | Sept 06, 2024, 10:53 IST
Share
 साध्वी लक्ष्मीदास
साध्वी लक्ष्मीदास

साध्वी लक्ष्मीदास उर्फ रीना रघुवंशी पर महंत कनकबिहारी दास के अकाउंट से 90 लाख की धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस की जांच के बीच साध्वी फरार है और उसका पूरा परिवार गायब है। पुलिस ने साध्वी के साथ उसके भाई और दोस्त को भी आरोपी बनाया है।

भोपाल की साध्वी लक्ष्मीदास (Sadhvi Lakshmidas) उर्फ रीना रघुवंशी पर महंत कनकबिहारी दास के अकाउंट से 90 लाख की धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस की जांच के बीच साध्वी फरार है और उसका पूरा परिवार गायब है। छिंदवाड़ा पुलिस ने साध्वी के साथ उसके भाई हर्ष और दोस्त मनीष को भी आरोपी बनाया है। इस मामले में रीना की अग्रिम जमानत याचिका पर 9 सितंबर को सुनवाई होनी है। रघुवंशी समाज ने साध्वी पर 51 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया है, जोकि अपने आप में मिसाल है। दरअसल इस धोखाधड़ी से रघुवंशी समाज का नाम खराब हो रहा था। इसलिए समाज के प्रमुख लोगों ने खुद इस जालसाजी का विरोध करते हुए यह फैसला लिया है।

महंत के अकाउंट से उड़ाए 90 लाख

छिंदवाड़ा के महंत कनकबिहारी दास की मौत के बाद उनके अकाउंट से 90 लाख रुपए की हेराफेरी के आरोप में साध्वी लक्ष्मीदास उर्फ रीना रघुवंशी फरार हो चुकी है। पुलिस उसे तलाशने में जुटी है। इस घटना से न केवल भोपाल के कोलार क्षेत्र के लोग, बल्कि पूरे रघुवंशी समाज में भी खलबली मची हुई है।

ये खबर भी पढ़िए...रघुवंशी समाज के महंत के खाते से 90 लाख हड़पने वाली साध्वी की जमानत खारिज

पुलिस ने साध्वी के भाई- दोस्त को भी बनाया आरोपी

छिंदवाड़ा पुलिस ने साध्वी रीना रघुवंशी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आया है कि रीना ने महंत कनकबिहारी दास के अकाउंट से जाली दस्तावेजों का उपयोग कर 90 लाख रुपए निकालकर अपने भाई हर्ष और एक अन्य सहयोगी मनीष सोनी के अकाउंट में ट्रांसफर किए थे। इसके बाद ये अकाउंट बंद कर दिए गए। इस घोटाले के बाद से रीना का पूरा परिवार गायब है।

साध्वी का पूरा परिवार भी गायब

भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित उनके फ्लैट पर भी अब ताला लटका हुआ है। सिक्योरिटी गार्ड के मुताबिक, परिवार के लोग 1 सितंबर के बाद से दिखाई नहीं दिए हैं। पड़ोसियों ने आशंका जताई है कि रीना का परिवार पूछताछ से बचने के लिए संभवतः साउथ अफ्रीका चला गया है, जहां रीना की बहन और भाई काम करते हैं।

छिंदवाड़ा पुलिस का कहना है कि रीना के साथ उसका भाई हर्ष और मनीष सोनी भी इस धोखाधड़ी में शामिल हैं। पुलिस को शक है कि इन तीनों ने मिलकर महंत के अकाउंट से पैसे निकालने की साजिश रची। पुलिस ने रीना के खिलाफ 10,000 रुपए का इनाम घोषित किया है, जबकि रघुवंशी समाज ने 51,000 रुपए का इनाम घोषित किया है।

ये खबर भी पढ़िए...फ्रॉड के बाद फुर्र हुई साध्वी लक्ष्मीदास पुलिस की वांटेड लिस्ट में शामिल, जानिए कौन है ठगी से चर्चा में आई साध्वी

जमानत याचिका पर 9 सितंबर को सुनवाई

रीना ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी थी, जो पहले छिंदवाड़ा कोर्ट में खारिज हो चुकी है। अब उसकी दूसरी जमानत याचिका पर 9 सितंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। कोर्ट ने कहा था कि प्रथम दृष्ट्या यह स्पष्ट है कि रीना ने जाली दस्तावेजों का उपयोग कर सिम हासिल की और महंत के अकाउंट से पैसे ट्रांसफर किए।

रीना ने खुद को महंत कनकबिहारी दास की उत्तराधिकारी बताया है और इसके पक्ष में एक वसीयत भी पेश की है। हालांकि आश्रम प्रबंधन इस वसीयत को फर्जी बता रहा है और कह रहा है कि महंत ने श्याम सिंह को अपना उत्तराधिकारी बनाया था। इस संबंध में एक अलग उत्तराधिकार मामला छिंदवाड़ा न्यायालय में लंबित है।



pratibha rana
pratibha rana


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • साध्वी लक्ष्मी
  • फ्रॉड साध्वी लक्ष्मीदास
  • Mahant Kanak Bihari Maharaj
  • रीना रघुवंशी
  • Sadhvi Lakshmidas
  • Reena Raghuvanshi
  • महंत कनकबिहारी दास
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई