रिटायरमेंट से पहले कृषि अधिकारी को लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Sandeep Kumar | Jun 28, 2025, 17:22 IST
Share
sagar-agriculture-officer
sagar-agriculture-officer

सागर में कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी संतोष कुमार जैन को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा। उन्होंने लाइसेंस रिन्यूअल और मक्का की सैंपल रिपोर्ट देने के बदले घूस मांगी थी।

नीलेश कुमार@सागर

मध्यप्रदेश के सागर में लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार जैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जैन एक दुकानदार से दुकान का लाइसेंस रिन्यूअल और मक्का की सैंपल रिपोर्ट उनके पक्ष में बनाने के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। जानकारी के अनुसार, वे अगले 2 दिन में रिटायर होने वाले थे।

लोकायुक्त की जांच प्रभावित करने जबलपुर में जमे हुए हैं DEO घनश्याम सोनी

रिश्वत की मांग

दरअसल सुनील कुमार जैन नई सब्जी मंडी, तिलकगंज में "खुशहाल कृषि सेवा केंद्र" चलाते हैं। उन्हें अपनी दुकान का लाइसेंस रिन्यूव करना था और मक्का सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग थी। फरियादी ने संतोष कुमार जैन से संपर्क किया। जैन ने दोनों कामों के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

ये भी पढ़ें... बिजली कनेक्शन के बदले रिश्वत मांगने वाला अफसर ससपेंड, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई

फरियादी ने 27 जून को पहली किश्त के रूप में 10 हजार की रिश्वत दी। इसके बाद उन्होंने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन किया और व्यापारी को संतोष कुमार जैन को 50 हजार देने के लिए बुलाया। जैसे ही जैन ने रिश्वत ली, लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें... राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त जेल अधीक्षक को चार साल की कैद, मांगी थी तीन हजार की रिश्वत

भ्रष्टाचार के तहत मामला दर्ज

लोकायुक्त डीएसपी संजय जैन ने बताया कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें... कांग्रेस शहराध्यक्ष के दावेदारों के साथ शोभा ओझा के घर बैठक, दिल्ली तक शिकायत, यह था असल मामला

3 प्वाइंट्स में समझे पूरी स्टोरी

✅ सागर के वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार जैन को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। वे अगले दो दिन में रिटायर होने वाले थे।

✅ फरियादी सुनील कुमार जैन से दुकान का लाइसेंस रिन्यूअल और मक्का की सैंपल रिपोर्ट देने के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

✅ सुनील कुमार जैन ने 27 जून को रिश्वत की पहली किस्त 10 हजार दिए। फिर लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने सत्यापन कर जैन को 50 हजार देने के लिए बुलाया।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

लोकायुक्त कार्रवाई

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • सागर
  • लोकायुक्त कार्रवाई
  • कृषि
  • लोकायुक्त पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि