सागर कैश कांड: 3.2 करोड़ कैश की लोकायुक्त जांच धीमी, एक महीने बाद भी नहीं मिला जवाब

Atul Dwivedi | Oct 01, 2026, 18:26 IST
Share
सागर कैश कांड में ऑटो ड्राइवर के घर से मिले 3.2 करोड़ कैश की लोकायुक्त जांच एक महीने बाद भी जारी है।<br>
सागर कैश कांड में ऑटो ड्राइवर के घर से मिले 3.2 करोड़ कैश की लोकायुक्त जांच एक महीने बाद भी जारी है।

मामला किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। 3 करोड़ से ज्यादा कैश एक ऑटो ड्राइवर के घर से मिलता है। इसकी जांच लोकायुक्त को सौंपी जाती है। दावे किए गए कि लोकायुक्त जल्द से जल्द मामले में बड़ा खुलासा करेगी। घटना के एक महीने बाद भी लोकायुक्त के हाथ खाली हैं।

मामला मध्यप्रदेश के सागर का है। यहां एक ऑटो ड्राइवर के घर से पुलिस को 3 करोड़ रुपए कैश मिले थे। द सूत्र ने इस घटना के लगभग एक महीने बाद मामले की पड़ताल की है।

पूरा मामला क्या है?

मामला 16 अगस्त 2026 का है। गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली तिगड्डा में पुलिस ने दबिश दी। दरअसल सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो डालने वालों के खिलाफ सागर पुलिस कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान सागर पुलिस को दो सोशल मीडिया प्रोफाइल पर पिस्तौल की फोटो मिली। एक मामला मोतीनगर और दूसरा गोपालगंज का था। इसके बाद पुलिस गोपालगंज में सौरभ अहिरवार के घर पहुंची। यहां पुलिस को पिस्तौल तो नहीं मिली, लेकिन तलाशी के दौरान एक लॉक अलमारी मिली। पुलिस ने जब अलमारी खुलवाई तो उसमें करीब 3 करोड़ रुपए कैश मिले।

सौरभ के परिवार का दावा था कि सौरभ पेशे से ऑटो ड्राइवर है। यह सारा पैसा उनके रिश्तेदार रमेश अहिरवार का है। सौरभ के परिवार का कहना था कि रमेश पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर के पद से रिटायर हुए हैं। यह सारा पैसा लगभग 8-9 महीने पहले वही रखकर गए थे। इसके बाद लोकायुक्त ने इस मामले में रिटायर्ड इंजीनियर रमेश अहिरवार और उनकी पत्नी सहोद्रा बाई समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के लिए एक एसआईटी का गठन भी किया गया।

लोकायुक्त एसपी क्या बोले?

मामले में अपडेट के लिए द सूत्र ने लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर से संपर्क किया। एसपी का कहना है कि फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। लोकायुक्त साक्ष्यों के आधार पर केस को आगे बढ़ा रही है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। द सूत्र ने जब उनसे पूछा कि क्या किसी को गिरफ्तार भी किया गया है, तो उनका कहना है कि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बता दें कि दावा किया जा रहा है कि लोकायुक्त रमेश अहिरवार की नामी-बेनामी संपत्ति, वेतन-भत्ते, जमीन, मकान, बैंक खाते, निवेश और दूसरी संपत्तियों की जानकारी जुटा रही है। दावा है कि जांच के दौरान अलमारी खरीदने का एक बिल भी मिला है। इसे अहम सबूत माना जा रहा है। लोकायुक्त को लगता है कि अलमारी नकदी रखने के लिए ही खरीदी गई थी।

रमेश कर रहे इनकार

दूसरी तरफ रमेश अहिरवार सौरभ के परिवार के दावे को निराधार बता चुके हैं। उनका कहना है कि उनका इस मामले से लेना-देना नहीं है। फिलहाल लोकायुक्त अहिरवार दंपती के साथ सौरभ और उसके भाई अंकित के खिलाफ जांच कर रही है। जांच की रफ्तार भी अब सवाल खड़े कर रही है। पिछले चार साल के आंकड़े बताते हैं कि 1 हजार 379 सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले लोकायुक्त के पास पेंडिंग हैं।

साल 2022 से अब तक लोकायुक्त ने 1 हजार 63 क्रिमिनल केस दर्ज किए हैं। इनमें से सिर्फ 393 मामलों की विवेचना पूरी हो सकी है। बाकी मामले जांच में ही हैं। द सूत्र ने जब इसकी पड़ताल की थी, तब रिटायर्ड आईपीएस शैलेस सिंह ने बताया था कि जांच प्रभावित होने की सबसे बड़ी वजह फोर्स की कमी है। जब मैदानी अमला ही पूरा नहीं होगा तो जांच आगे कैसे बढ़ेगी?
Tags:
  • सागर कैश कांड
  • सागर कैश मामला
  • लोकायुक्त जांच
  • मध्यप्रदेश लोकायुक्त
  • मध्यप्रदेश
  • सागर
  • sagar news
  • Sagar cash case
  • पुलिस
  • मध्यप्रदेश न्यूज
छत्तीसगढ़ की पल्लवी नायक का ऑस्ट्रेलिया में डंका, Social Sage ने जीता Women's Small Business Champion Award

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की पल्लवी नायक का ऑस्ट्रेलिया में डंका, Social Sage ने जीता Women's Small Business Champion Award
बालाघाट में बच्चों की मौत: राहुल गांधी बैगा आदिवासी बच्चे खोने वाले परिजन से मिले, बोले- सरकार फेल, लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा

By Jitendra Shrivastava

बालाघाट में बच्चों की मौत: राहुल गांधी बैगा आदिवासी बच्चे खोने वाले परिजन से मिले, बोले- सरकार फेल, लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा
जयपुर के 28,744 युवाओं का 31 करोड़ रु का बेरोजगारी भत्ता अटका, ECS और डेटा पुश का इंतज़ार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर के 28,744 युवाओं का 31 करोड़ रु का बेरोजगारी भत्ता अटका, ECS और डेटा पुश का इंतज़ार
जयपुर एसीबी की कार्रवाई, सांगानेर सदर थाना एएसआई 10 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

By Ashish Bhardwaj

जयपुर एसीबी की कार्रवाई, सांगानेर सदर थाना एएसआई 10 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
RDA जमीन आवंटन विवाद, बढ़ती महंगाई और प्रशासनिक अव्यवस्था पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने राज्य सरकार को घेरा

By Umeshwari Baghel

RDA जमीन आवंटन विवाद, बढ़ती महंगाई और प्रशासनिक अव्यवस्था पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने राज्य सरकार को घेरा
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने उदय राव की अंतरिम जमानत की मंजूर, आरोपी ने खुद को बताया निर्दोष

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने उदय राव की अंतरिम जमानत की मंजूर, आरोपी ने खुद को बताया निर्दोष
आरसीए चुनाव आरोपों पर चतुर्वेदी बोले- शिकायत करने का अधिकार सभी को, निष्पक्ष जांच के लिए तैयार

By Jageshwar prasad

आरसीए चुनाव आरोपों पर चतुर्वेदी बोले- शिकायत करने का अधिकार सभी को, निष्पक्ष जांच के लिए तैयार