खजाने के लिए सागर के चंदेल मंदिर बन रहे निशाना, तहस-नहस कर रहे लोग, गर्भगृह तक नहीं छोड़ा
Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 14, 2025, 12:21 IST
Sagar temple digging
मध्य प्रदेश के सागर जिले के लखनझिर और पत्थरगढ़ गांवों के जंगलों में स्थित चंदेलकालीन मंदिरों में खजाने की तलाश में लोग इन मंदिरों को खोदकर तहस-नहस कर रहे हैं।
चंदेलकालीन मंदिर हमेशा से ही लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं। लेकिन, मध्य प्रदेश के सागर जिले में बने ये मंदिर यहां छिपे खजाने की खोज को लेकर चर्चा में हैं। जिले के लखनझिर और पत्थरगढ़ गांवों के जंगलों में स्थित इन मंदिरों को लोग खजाने की तलाश में खोद-खोद कर तहस-नहस करने पर तुले हैं। 9वीं से 13वीं शताब्दी में नागर शैली में बने इन मंदिरों का गर्भगृह तक खोद डाला है। मंदिर की दीवारें भी तोड़ दी हैं। पुरातत्व विभाग ने चंदेलकालीन इन धरोहरों को संरक्षण देने पर कोई ध्यान नहीं दिया है।
इन मंदिरों के शिखर और भगवान की मूर्तियां खंडित हैं। नंदी की प्रतिमाएं को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। दीवालों को तोड़ दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर में खुदाई के लिए उत्तर प्रदेश से लोग मशीनें लेकर आए थे।
उजनेटी गांव से 12 किमी दूर सूखी बांकरई और धसान नदी के रास्ते मंदिर के इन खंडहरों तक पहुंचा जा सकता है। लोगों ने यहां स्थित तीन मंदिरों के गर्भगृह को 100 मीटर की गहराई तक खोद दिया है। इसके अलावा विनायका गांव में संरक्षित विष्णु मंदिर के आसपास भी 80 मीटर तक खुदाई की गई है, जबकि यहां 200 मीटर तक खुदाई करने पर रोक है। पुरातत्व विभाग के द्वारा अब यहां चौकीदार तैनात किए हैं।
सागर के श्रीदेव दत्तात्रेय मंदिर में केवल ब्राह्मणों की एंट्री, HC हुआ सख्त
ओंकारेश्वर मंदिर में बवाल, पुजारी ने तहसीलदार पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप
MP के इस मंदिर में कुंवारे ढूंढते हैं अपना सच्चा प्यार, चैत्र नवरात्रि पर होती है शादी
मंदिर निर्माण के दौरान खुदाई में मिला खजाना, सिक्के लेकर भागे लोग
एक समय था जब यहां पर अच्छा-खासा बाजार लगता था। इस बाजार को ‘पुतरों की ओल’ कहा जाता है। डकैतों का अड्डा रहे इन क्षेत्रों में वर्षों से खजाने को ढूँढने के लिए खुदाई चल रही है। आस-पास के लोग हर दिन इस कोशिश में समय व्यतीत कर रहे हैं। खजाने के लालच में एक बैंककर्मी ने तो नौकरी तक छोड़ दी थी।
इतिहासकारों का कहना है कि लोग पहले सुरक्षा के लिए धन जमीन में जरुर छिपाते थे, लेकिन हर जगह खजाना मिलना जरूरी नहीं है। पुरातत्व विभाग को इन धरोहरों को बचाने के लिए प्रयास करने चाहिए। लगातार खुदाई से इन प्राचीन मंदिरों की सुंदरता को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
खंडित कर दी हैं मूर्तियां
रोक के बावजूद खुदाई जारी
सागर के श्रीदेव दत्तात्रेय मंदिर में केवल ब्राह्मणों की एंट्री, HC हुआ सख्त
ओंकारेश्वर मंदिर में बवाल, पुजारी ने तहसीलदार पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप
MP के इस मंदिर में कुंवारे ढूंढते हैं अपना सच्चा प्यार, चैत्र नवरात्रि पर होती है शादी
मंदिर निर्माण के दौरान खुदाई में मिला खजाना, सिक्के लेकर भागे लोग
यहां बाजार लगता था कभी
पुरातत्व विभाग को उठाने चाहिए ठोस कदम
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
By Sanjay Dhiman
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
By Sandeep Kumar
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
By Ramanand Tiwari
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
By Sanjay Gupta
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
By Sanjay Dhiman
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
By Sanjay Gupta