वाणिज्य कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ. सरोज गुप्ता जांच में दोषी, सरकार क्यों नहीं कर रही कार्रवाई? HC ने मांगा जवाब

Neel Tiwari | Jan 24, 2026, 15:24 IST
Share
sagar government college fd scam high court notice saroj gupta
sagar government college fd scam high court notice saroj gupta

शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर में जनभागीदारी निधि के दुरुपयोग का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। जांच समिति के जरिए दोषी पाए जाने के बावजूद कार्रवाई न होने पर कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट में प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा विषय बताया है।

News In Short

  • सागर के शासकीय कॉलेज में 2 करोड़ रुपए की एफडी तुड़वाने का आरोप सामने आया है।
  • जांच समिति ने प्राचार्या को दोषी पाया है।
  • 7 महीने बाद भी सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
  • याचिकाकर्ता की ओर से कई अधिवक्ताओं ने कोर्ट में पक्ष रखा है।
  • हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को 4 हफ्ते में जवाब देने को कहा है।
384e2e00-7a0
384e2e00-7a0


News In Detail

क्या है पूरा मामला

यह मामला , सागर का है। कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नितिन शर्मा ने याचिका दायर की है। उन्होंने जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई न होने को चुनौती दी है। याचिका में पूर्व प्रभारी प्राचार्या डॉ. सरोज गुप्ता का नाम है। उन पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं।

8d89ec7d-bf3
8d89ec7d-bf3


जांच समिति की रिपोर्ट में क्या सामने आया

उच्च शिक्षा विभाग के जरिए गठित दो सदस्यीय जांच समिति ने 19 जून 2025 को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट में कहा गया कि डॉ. सरोज गुप्ता ने वरिष्ठता सूची में हेराफेरी कर खुद को प्राचार्य नियुक्त करवाया। कॉलेज की जनभागीदारी निधि से जुड़ी करीब 2 करोड़ रुपए की एफडी बिना अनुमति के तुड़वा दी गई। इसके बाद इस राशि को एक निजी बैंक के चालू खाते में जमा करा दिया गया।

714331b2-3b6
714331b2-3b6


कॉलेज को हुआ लाखों का नुकसान

जांच में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एफडी तुड़वाने के कारण कॉलेज को हर साल मिलने वाला लाखों रुपए का ब्याज बंद हो गया। इसके अलावा जनभागीदारी समिति के खाते से अनियमित खरीदी और भुगतान भी किए गए। इसे जांच समिति ने प्रमाणित माना।

सरकार की निष्क्रियता पर उठे सवाल

जांच रिपोर्ट को उच्च शिक्षा आयुक्त कार्यालय के माध्यम से आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया था। करीब सात महीने बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार या संबंधित विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इसी निष्क्रियता के खिलाफ जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष ने कोर्ट का रुख किया है।

7adc7863-afd
7adc7863-afd


याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ताओं ने रखा पक्ष

हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता नितिन कुमार शर्मा की ओर से अधिवक्ता विनायक प्रसाद शाह, पुष्पेंद्र कुमार शाह ने पक्ष रखा। अधिवक्ताओं ने कोर्ट को बताया कि जनभागीदारी समिति एक शासकीय निकाय है। उसके धन का दुरुपयोग सीधे तौर पर सार्वजनिक हित को नुकसान पहुंचाता है।

सरकार सहित उच्च शिक्षा विभाग और सरोज गुप्ता को नोटिस

इस मामले की सुनवाई मुख्य पीठ, जबलपुर में चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच में हुई। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार, उच्च शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा आयुक्त, को नोटिस दिया। साथ ही अतिरिक्त संचालक, संबंधित कॉलेजों के प्राचार्य और डॉ. सरोज गुप्ता को भी नोटिस जारी किया। सभी को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं।

de81d754-236
de81d754-236


जनहित और पारदर्शिता से जुड़ा मामला

कोर्ट ने साफ किया कि शैक्षणिक संस्थानों में सार्वजनिक धन के दुरुपयोग को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जनभागीदारी समिति जैसे तंत्र में अनियमितता प्रशासनिक पारदर्शिता पर सीधा सवाल खड़ा करती है।

अब आगे क्या

अब सभी प्रतिवादियों के जवाब आने के बाद हाईकोर्ट अगली सुनवाई की तारीख तय करेगा। कोर्ट की टिप्पणी से साफ है कि इस मामले में जवाबदेही तय करने की दिशा में कड़ा रुख अपनाया जाएगा।

ये खबरें भी पढ़िए...

होटल में जबरन घुसी पुलिस, मालिक को बिना FIR भेजा जेल, हाईकोर्ट ने ठोका 1 लाख का जुर्माना

बाल श्रवण योजना में बड़ा घोटाला, 8.96 लाख की गड़बड़ी पर DEIM की छुट्टी

पेयजल-सीवरेज प्रोजेक्ट्स की संभागवार निगरानी, गड़बड़ी पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

इंदौर क्रिश्चियन कॉलेज की 500 करोड़ की जमीन सरकारी घोषित, कलेक्टर कोर्ट का फैसला, 3 दिन छुट्टी, अब राहत नहीं

Tags:
  • जबलपुर
  • हाईकोर्ट
  • उच्च शिक्षा विभाग
  • राज्य सरकार
  • चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा
  • जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा