हिट एंड रन मामला : दो पुलिसवालों पर शराब माफिया ने चढ़ाई कार, एक आरोपी गिरफ्तार

Raj Singh | Oct 01, 2024, 15:35 IST
Share
the sootr
the sootr

मध्य प्रदेश के सागर जिले में बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को अपनी गाड़ी से रौंद दिया। पुलिस वहां अवैध शराब जब्त करने गई थी। तभी आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई से बड़ी खबर आई है। यहां शराब तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर अपनी कार चढ़ा दी। यह घटना उस वक्त हुई जब पुलिसकर्मी अवैध शराब की जांच के लिए गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे, तभी एक अन्य कार ने दो पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। जिससे दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ ऐसा ही मामला राजधानी दिल्ली से आया है। जहां एक शख्स ने पुलिसकर्मी पर अपनी कार चढ़ा दी।

पुलिस ने क्या बताया?

इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मंडी बामोरा की तरफ से दो कारों में भारी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और एक टीम को ओढमल तिराहा पर भेजा गया, लेकिन जब पुलिसकर्मियों ने अवैध शराब ले जा रहे वाहन को रोकने का प्रयास किया तो कार चालक ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ा दी।

ये भी खबर पढ़िए... महाकाल की नगरी उज्जैन में बुर्का पहनकर घूम रहा था मुस्लिम युवक, तभी पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला?

50 हजार की कीमत का शराब बरामद

कार दुर्घटना में घायल होने वाले दो पुलिसकर्मी सतेंद्र निगम हैं। पुलिस ने पूरे मामले को विस्तार से बताते हुए कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी ताकि अवैध शराब लेकर आए आरोपियों को पकड़ा जा सके। थोड़ा इंतजार करने के बाद एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस ने चालक को कार रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए तो उसने कार खेत में उतार दी। वहां काफी कीचड़ था, जिसकी वजह से कार वहीं फंस गई। पुलिस टीम उस ओर दौड़ी, तभी पीछे से आ रही एक अन्य कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। टक्कर मारने वाली कार तो निकल गई लेकिन कीचड़ में फंसी कार का चालक पकड़ा गया। साथ ही कार से 50 हजार रुपए की 90 लीटर शराब जब्त की गई।

कार से कुचल कर हत्या

बता दें कि कुछ ऐसा ही मामला दो दिन पहले ही राजधानी दिल्ली से आ चुका है। यहां नांगलोई में एक पुलिस कांस्टेबल और एक शख्स में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। बात इतना बढ़ गया कि कार सवार शख्स ने पुलिसवाले को करीब 10 मीटर तक अपनी कार से घसीटा और बाद में उसे कुचल दिया। जिसकी वजह से पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत हो गई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • सागर न्यूज
  • शराब तस्कर
  • मप्र में शराब तस्करी
  • शराब तस्करी
  • मध्यप्रदेश सागर न्यूज
  • सागर
  • पुलिसवालों पर हमला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा