एमपी में 9 हजार 850 करोड़ से बनेगा सागर-सतना एक्सप्रेस-वे! 104 किमी घट जाएगी भोपाल से सतना की दूरी

Aman Vaishnav | Oct 13, 2026, 12:30 IST
Share
सागर से सतना के बीच प्रस्तावित 227 किमी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना
सागर से सतना के बीच प्रस्तावित 227 किमी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना

MPRDC सागर से सतना के बीच 227 किमी लंबा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाने की तैयारी कर रहा है। इस एक्सप्रेस-वे के बनने से सागर और सतना के बीच का सफर लगभग 73 किमी कम हो जाएगा। वहीं भोपाल से सागर होते हुए सतना जाने वाले लोगों की दूरी भी 104 किमी कम हो जाएगी।

सागर सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में सड़कों का नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है। अब सरकार एक और बड़ा प्रोजेक्ट लाने की तैयारी में है। मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPRDC) सागर से सतना के बीच नया फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे (sagar satna greenfield expressway) बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए जमीन और रूट का सर्वे शुरू कराया जा रहा है। इससे प्रोजेक्ट को जल्द आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

MPRDC सागर के महाप्रबंधक विनोद तंतुवाय ने इस विषय में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस 227 किमी लंबे प्रोजेक्ट की DPR तैयार करने के लिए कंसल्टेंसी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर से जुड़े विवरण में इस पूरे रास्ते की कुल लंबाई 227 किलोमीटर दर्ज की गई है।

दूरी और समय में होगी बचत

बता दें कि अभी सागर से सतना जाने वाले लोगों को 302 किलोमीटर का लंबा सफर तय करना पड़ता है। नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनने के बाद यह दूरी घटकर सिर्फ 227 किलोमीटर रह जाएगी। यानी सीधे 73 किलोमीटर का सफर कम होगा।

इसका सीधा फायदा राजधानी भोपाल से आने-जाने वाले यात्रियों को भी मिलेगा। वर्तमान में लोग भोपाल से जबलपुर होकर सतना जाते हैं। इसमें 513 किलोमीटर चलना पड़ता है। जब यह नया रास्ता बन जाएगा, तो लोग भोपाल से सीधे सागर होकर सतना पहुंच सकेंगे। इससे भोपाल से सतना की कुल दूरी घटकर 409 किलोमीटर हो जाएगी। इससे पूरे 104 किलोमीटर की सीधी बचत होगी।

सोमनाथ द्वारका एक्सप्रेसवे: मध्य प्रदेश से गुजरात कनेक्टिविटी बढ़ेगी, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़कर 6 राज्यों को जोड़ेगा | Somnath Dwarka Expressway: Madhya Pradesh to Gujarat Connectivity to Increase, Will Connect 6 States by Joining Delhi-Mumbai Expressway
सोमनाथ द्वारका एक्सप्रेसवे से आसान होगा एमपी से गुजरात सफर, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा 680 किमी हाईवे
07 Oct 2026 ,
By Manya Jain
<strong>गुजरात में 680 किलोमीटर लंबा सोमनाथ द्वारका एक्सप्रेसवे बनेगा। यह सौराष्ट्र को अहमदाबाद से जोड़ेगा और वडोदरा-गोधरा के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से मिलेगा। इससे मध्य प्रदेश गुजरात कनेक्टिविटी मजबूत होगी और एमपी से गुजरात सफर आसान होने की उम्मीद है। परियोजना की लागत करीब 57 हजार 120 करोड़ रुपए है। डीपीआर अक्टूबर 2026 में तैयार होनी है। निर्माण का लक्ष्य 36 महीने रखा गया है।</strong>

9,850 करोड़ की अनुमानित लागत

इस सड़क परियोजना पर शुरुआती अनुमान के मुताबिक करीब 9 हजार 850 करोड़ रुपए खर्च होंगे। माना जा रहा है कि यह नया एक्सप्रेस-वे दमोह जिले और पन्ना के पवई इलाके से होकर गुजर सकता है।

अगर हटा और पवई को इस एक्सप्रेस-वे से सीधा कनेक्शन मिलता है, तो कारोबारियों को बड़ा फायदा होगा। वे दमोह-पन्ना से सागर और सतना की मंडियों तक आसानी से माल पहुंचा सकेंगे। इससे माल ढुलाई आसान होगी। साथ ही स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।

अभी किन तीन रास्तों से सफर करते हैं लोग?

वर्तमान समय में सागर से सतना पहुंचने के लिए गाड़ियों को तीन अलग-अलग रास्तों से होकर निकलना पड़ता है।

  • पहला रास्ता (छतरपुर-पन्ना होकर): सागर से छतरपुर, खजुराहो और पन्ना होते हुए सतना जाने वाला रास्ता लगभग 302 किलोमीटर लंबा है।
  • दूसरा रास्ता (गढ़ाकोटा-कटनी होकर): सागर से गढ़ाकोटा, दमोह, रैपुरा, कटनी और मैहर होकर जाने वाला रास्ता करीब 288 किलोमीटर पड़ता है।
  • तीसरा रास्ता (दमोह-पवई होकर): सागर से दमोह, हटा, सिमरिया और पवई होकर जाने वाला रास्ता लगभग 290 किलोमीटर का है, जिसे तय करने में करीब छह घंटे का समय लग जाता है।
नया एक्सप्रेस-वे तैयार होने के बाद इन घुमावदार और लंबे रास्तों से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही सफर बेहद सुरक्षित व आसान हो जाएगा।

भोपाल-रायपुर अब 7 घंटे दूर
भोपाल-रायपुर एक्सप्रेसवे :15 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट से 7 घंटे में पूरा होगा सफर
11 Aug 2026 ,
By Umeshwari Baghel
भोपाल-रायपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। 15 हजार करोड़ की इस 6 लेन परियोजना से भोपाल-रायपुर सफर का समय 14-15 घंटे से घटकर करीब 7 घंटे हो सकता है। व्यापार, पर्यटन और परिवहन को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

Tags:
  • सागर सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
  • मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन
  • MPRDC
  • नया फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे
  • राजधानी भोपाल
  • sagar satna greenfield expressway
बिलासा एयरपोर्ट से कोलकाता की फ्लाइट फिर शुरू, रविवार को अब दोपहर में मिलेगी दिल्ली की उड़ान

By Harrison Masih

बिलासा एयरपोर्ट से कोलकाता की फ्लाइट फिर शुरू, रविवार को अब दोपहर में मिलेगी दिल्ली की उड़ान
एमपी बार काउंसिल में जस्टिस अंजुली पालो समेत 2 महिला सदस्य मनोनीत, 25 सदस्यों की सूची जारी

By Neel Tiwari

एमपी बार काउंसिल में जस्टिस अंजुली पालो समेत 2 महिला सदस्य मनोनीत, 25 सदस्यों की सूची जारी
राजस्थान में आबकारी विभाग के 9 में से 7 RAS पद खाली, 11 साल में राजस्व लक्ष्य ढाई गुना, अधिकारी पोस्टिंग से बना रहे दूरी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में आबकारी विभाग के 9 में से 7 RAS पद खाली, 11 साल में राजस्व लक्ष्य ढाई गुना, अधिकारी पोस्टिंग से बना रहे दूरी
सिंधिया राजघराने में संपत्ति की जंग: प्रतिमा राणा को चाहिए 10% हिस्सा, एग्रीमेंट पर क्यों फंसा पेंच?

By Arohi Raj

सिंधिया राजघराने में संपत्ति की जंग: प्रतिमा राणा को चाहिए 10% हिस्सा, एग्रीमेंट पर क्यों फंसा पेंच?
कोर्ट में पेशी का आदेश, पर यात्रा का इंतजाम नहीं, छात्रा बोली-कहां से लाऊं 16 हजार

By Neel Tiwari

कोर्ट में पेशी का आदेश, पर यात्रा का इंतजाम नहीं, छात्रा बोली-कहां से लाऊं 16 हजार
जयपुर नगर निगम चुनाव: किसी ने 4 हजार रुपए में लड़ा चुनाव, तो कोई कर गया 3 लाख पार

By Ashish Bhardwaj

जयपुर नगर निगम चुनाव: किसी ने 4 हजार रुपए में लड़ा चुनाव, तो कोई कर गया 3 लाख पार
14 साल से स्थायी कोच भर्ती नहीं, SMS स्टेडियम में बाहरी कोचों की एंट्री बंद; 6 महीने से बच्चों को दे रहे थे ट्रेनिंग

By Jyoti Mahender Bhardwaj

14 साल से स्थायी कोच भर्ती नहीं, SMS स्टेडियम में बाहरी कोचों की एंट्री बंद; 6 महीने से बच्चों को दे रहे थे ट्रेनिंग