रेप और हत्या के आरोपी को फांसी, चार साल की मासूम को बनाया था निशाना, कोर्ट बोला विकृत मानसिकता की नहीं है समाज में जगह

Sanjay Dhiman | Published:
Share
speciel court order
Photograph: (the sootr)

साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या करने वाले आरोपी को विशेष न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई, कोर्ट ने इसे 'विरलतम' घटना माना और कहा कि समाज में कन्या को देवी के रूप में पूजा जाता है।

मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक दिल दहला देने वाले अपराध में, साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म करने और गला घोंटकर हत्या करने के आरोपी को विशेष न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई। इस घटना को न्यायालय ने "विरलतम" और "अत्यंत जघन्य" मानते हुए यह कठोर फैसला सुनाया। न्यायालय ने कहा विकृत मानसिकता की नहीं है समाज में जगह नही है।

आरोपी न केवल मासूम बच्ची के साथ क्रूरता से पेश आया, बल्कि यह अपराध पीड़ित परिवार से ही जुड़ा था। आरोपी पहले भी इस बच्ची के साथ छेड़छाड़ सहित अनुचित व्यवहार का कर चुका था, लेकिन पीड़ित परिवार ने इसे सुधरने का मौका दिया था।

आरोपी द्वारा इस परिवार से बदला लेने की नीयत से इस जघन्य अपराध को अपराध को अंजाम देते हुए एक मासूम को निशाना बनाया। कोर्ट ने इस मामले में कहा कि हमारे समाज में कन्या को देवी स्वरूप माना जाता है।

घर से किया था मासूम का अपहरण

यह घटना 8-9 अप्रैल 2024 की दरमियानी रात को घटित हुई, जब बच्ची अपने परिवार के साथ सो रही थी। मां थोड़ी देर के लिए बाहर गई थी, और इस बीच आरोपी ने बच्ची मासूम का अपहरण कर लिया था। काफी तलाश के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चला। 10 अप्रैल को बच्ची का शव खेत की मेड़ पर पाया गया था, जिसकी माैत गला घोंटने के कारण होना पाई गई थी। पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की, जिसमें गांव का ही एक युवक का नाम संदिग्ध के रूप में सामने आया था।

यह खबरें भी पढ़ें...

सीएम मोहन यादव आज भोपाल में लघु उद्योग भवन का करेंगे लोकार्पण, ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल

MP News | सबसे लंबे फ्लायओवर के साथ मध्य प्रदेश को एक झटके में मिल गया अरबों का तोहफा !

इस जघन्य अपराध का घटनाक्रम



  • आरोपी ने बच्ची से पहले भी अनुचित व्यवहार किया था।
  • बच्ची का शव 10 अप्रैल को खेत की मेड़ पर मिला था।
  • आरोपी को 26 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया।
  • आरोपी का डीएनए मृतिका से मेल खाता पाया गया।
  • न्यायालय ने आरोपी को फांसी की सजा दी और इसे समाज के लिए खतरा माना।

26 अप्रैल 24 को हुई थी गिरफ्तारी

पुलिस ने आरोपी को 26 अप्रैल को गिरफ्तार किया, और एफएसएल (Forensic Science Laboratory) रिपोर्ट में आरोपी का डीएनए मृतिका से मेल खाता पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले को अदालत में पेश किया और लंबी सुनवाई के बाद आरोपी को 23 अगस्त 2025 को फांसी की सजा सुनाई।

न्यायालय ने इस जघन्य अपराध को समाज के लिए खतरे के रूप में देखा, और आरोपी की विकृत मानसिकता को स्पष्ट रूप से उजागर किया। न्यायालय ने यह भी कहा कि समाज में कन्या को देवी के रूप में पूजा जाता है, और इतनी कम उम्र की बच्ची के साथ ऐसा अपराध मानवता के खिलाफ है।

न्यायालय के आदेश में समाज के प्रति संदेश

कोर्ट ने इस मामले में जो कठोर फैसला सुनाया, वह समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश देता है। न्यायालय ने आरोपी की मानसिकता की कड़ी आलोचना की और कहा कि समाज में ऐसी घटनाओं की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

बच्ची का हत्यारा, जो परिवार का सदस्य था, ने न केवल मासूम बच्ची के जीवन को छीन लिया, बल्कि समाज के सामूहिक विश्वास को भी तोड़ा। यह मामला इस बात की ओर भी इशारा करता है कि परिवारों में विकृत मानसिकता वाले व्यक्तियों के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता।

यह खबरें भी पढ़ें...

मध्यप्रदेश में जल्द दौडे़गी इलेक्ट्रिक बसें, केंद्र सरकार से मिली स्वीकृति, इन शहरों से होगी शुरुआत

ई-अटेंडेंस पर सरकार सख्तः मध्यप्रदेश में शिक्षकों और प्राचार्यों के लिए हुआ अनिवार्य, DPI से आदेश जारी

कठोर सजा के बाद भी बढ़ रहे रेप के मामले

दुष्कृत्य और महिला अपराधों पर राज्य व केंद्र सरकार द्वारा कठोर कानून बनाए जा रहे है। पाक्सो एक्ट सहित नाबालिग के साथ दुष्कृत्य जैसे मामलों में मृत्युदंड़ का प्रावधान किया जा रहा है, लेकिन मध्यप्रदेश में महिला अपराधों का ग्राफ गिरने की बजाए लगातार बढ़ रहा है।

बीते छह महीने में ही प्रदेश में 3742 महिलाएं दुष्कृत्य जैसी घटनाओं का शिकार हुई। इस आंकडे़ में भी समाज के निचले तबके की महिलाएं अधिक निशाना बनी। विधानसभा में प्रस्तुत इन आंकड़ों के अनुसार बीते छह महीने में अनुसूचित जाति की 905, अनुसूचित जनजाति की 1143, ओबीसी की 1228 व सामान्य वर्ग की 466 महिलाएं दुष्कृत्य का शिकार हुई।

7 वर्षों में 54,000 महिलाओं से दुष्कृत्य

2018 से लेकर 2024 तक के सात वर्षों में प्रदेश में कुल 54067 महिलाओं से दुष्कृत्य की घटना को अंजाम दिया गया। इनमें अनुसूचित जाति की 14258, जनजाति की 14804, पिछड़ी जाति की 18942 और सामान्य वर्ग की 6063 महिलाएं शामिल थीं। यह आंकड़े इस बात को साबित करते हैं कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सागर
  • फांसी की सजा
  • एफएसएल
  • दुष्कर्म
  • विशेष न्यायालय
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल