बचपन का प्यार वाले सहदेव को अदद घर की तलाश, जानिए... डब्बू अंकल से कच्चा बादाम और अब मोनालिसा तक सब कुछ

Ravi Kant Dixit | Feb 15, 2025, 08:00 IST
Share
thesootr
Monalisa some on Arsh Photograph: (thesootr)

इस कहानी की शुरुआत होती है 2018 से, जब सोशल मीडिया की लोकप्रियता अपने चरम पर थी। वैलेंटाइन वीक के दौरान प्रिया प्रकाश वारियर का आंख मारने वाला वीडियो वायरल हुआ। देखते ही देखते वह पूरे देश की 'नेशनल क्रश' बन गईं।

BHOPAL.

बुलंदी देर तक किस शख्स के हिस्से में रहती है,
बहुत ऊंची इमारत हर घड़ी खतरे में रहती है।

दिवंगत शायर मुनव्वर राना की ये पंक्तियां आज की हमारी इस खबर पर मानो सटीक बैठती हैं। सफलता की बुलंदियों तक पहुंचने का कोई शॉर्टकट नहीं होता, हां आज के दौर में सोशल मीडिया ने इस सफर को कुछ आसान जरूर बना दिया है, पर चुनौतियां और मुश्किलात भी बेहिसाब हैं। आज हर दिन कोई न कोई सितारा चमकता है, पर सवाल यह है कि यह चमक कितनी देर तक टिकी रहती है? जो जितनी तेजी से शिखर तक पहुंचता है, अक्सर उतनी ही जल्दी गुमनामियों के अंधेरे में खो भी जाता है।

इस कहानी की शुरुआत होती है 2018 से, जब सोशल मीडिया की लोकप्रियता अपने चरम पर थी। वैलेंटाइन वीक के दौरान प्रिया प्रकाश वारियर का आंख मारने वाला वीडियो वायरल हुआ। देखते ही देखते वह पूरे देश की 'नेशनल क्रश' बन गईं। उनकी हर अदा पर लोग फिदा थे, पर फिर...? फिर वही हुआ, जो सोशल मीडिया के सितारों के साथ अक्सर होता है। समय बदला और वह लाइमलाइट से गायब हो गईं।
आज वैसी ही कहानी महाकुंभ में वायरल हुई मध्यप्रदेश की मोनालिसा की है। उनकी कजरारी आंखों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। चर्चा इतनी है कि मध्यप्रदेश के छोटे से कस्बे महेश्वर से निकलकर वह मायानगरी तक पहुंच गईं हैं। एक फिल्म डायरेक्टर ने उन्हें अपनी फिल्म में साइन भी कर लिया है।

...तो यहां सवाल यही है कि ऐसे किरदार हर दिन सोशल मीडिया पर चमकते हैं और फिर गुम हो जाते हैं। कभी विदिशा के 'डब्बू अंकल' अपने अनोखे डांस से वायरल हुए, तो कभी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा से निकला 'बचपन का प्यार' गाने वाला सहदेव पूरे देश की जुबान पर छा गया। रानू मंडल की आवाज रेलवे स्टेशन से बॉलीवुड तक पहुंची और काचा बादाम वाले दादा के बोल लोगों की जुबान पर चढ़ गए। लेकिन आज ये सितारे कहां हैं? कुल जमा कहना यही है कि सोशल मीडिया रातोंरात स्टार तो बना सकता है, लेकिन स्टारडम को बनाए रखना असली चुनौती है। बुलेट से भी तेज रफ्तार से बढ़ रही इस दुनिया में जो ठहर गया, वह ओझल हो गया।

पढ़िए 'द सूत्र' की यह खास रिपोर्ट, जिसमें हम मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के ऐसे ही किरदारों से आपको मिलवाने जा रहे हैं, जो कभी सोशल मीडिया के आसमान पर जगमगा रहे थे, लेकिन आज लाइमलाइट से दूर हैं। द सूत्र ने इन्हीं किरदारों की जुबानी उनकी आज की स्थिति जानी।

1. मोनालिसा: पहली बार फ्लाइट में बैठी तो बोली डर लग रहा

प्रयागराज महाकुंभ के बीच माला बेचने वाली 16 साल की लड़की मोनालिसा भोसले अपनी कजरारी आंखों और मासूम मुस्कान के कारण सोशल मीडिया पर रातोंरात सनसनी बन गई। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा अपने परिवार के साथ महाकुंभ में रुद्राक्ष और मोतियों की मालाएं बेचने गई थी। उसकी वायरल तस्वीरों और वीडियो ने उसे व्यापक पहचान दिलाई।

वायरल होने के बाद फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी आगामी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में मुख्य भूमिका के लिए साइन किया है। इस फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव के बड़े भाई, अमित राव भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग से पहले मोनालिसा को मुंबई में एक्टिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके लिए वह मुंबई पहुंच चुकी है।
अब मोनासिला का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह निर्देशक सनोज मिश्रा के साथ प्लेन में बैठी है। वह सनोज को बताती है कि पहली बार प्लेन में बैठी है और उसे डर लग रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले अचानक मिली प्रसिद्धि के कारण मोनालिसा को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। महाकुंभ में लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने और वीडियो बनाने के लिए उमड़ने लगे, जिससे वह और उसका परिवार असहज महसूस करने लगा। इस बढ़ती भीड़ और ध्यान के कारण, उन्हें महाकुंभ छोड़कर अपने घर लौटना पड़ा।
मोनालिसा का यह सफर बताता है कि सोशल मीडिया की शक्ति कैसे किसी की जिंदगी बदल सकती है, लेकिन इसके साथ आने वाली चुनौतियों के प्रति सतर्क रहना भी जरूरी है।

Moni Bhosle Aka Kumbh Mela's Monalisa To Attend Chemmannur Showroom  Inauguration In Kerala's Kozhikode - Oneindia News
Moni Bhosle Aka Kumbh Mela's Monalisa To Attend Chemmannur Showroom Inauguration In Kerala's Kozhikode - Oneindia News

हम खुद ये दुआ करते हैं कि मोनासिला मध्यप्रदेश का नाम रोशन करे, लेकिन इसके लिए उसे जो अवसर मिला है, उसे भुनाना होगा, क्योंकि बुलंदी देर तक किसी शख्स के हिस्से में नहीं रहती...।

ये खबरें भी पढ़ें...

मुंबई पहुंची वायरल गर्ल मोनालिसा, ‘मणिपुर डायरी’ की शूटिंग हुई शुरू

रुद्राक्ष माला से बॉलीवुड पहुंची मोनालिसा को कितनी फीस मिली, हो गया खुलासा

2. सहदेव: एक अदद घर अब तक नहीं हो सका नसीब

अगला नाम है छत्तीसगढ़ के सहदेव दिरदो का। सहदेव वही लड़का है जो 'बचपन का प्यार' गाने से प्रसिद्ध हुआ था। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के उरमपाल गांव के सहदेव दिरदो ने 2019 में स्कूल में 'बचपन का प्यार' गाना गाकर वीडियो बनाया था, जो दो साल बाद 2021 में वायरल हुआ। इस वीडियो के बाद वह रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन गया।

वायरल होने के बाद सहदेव ने रैपर बादशाह के साथ 'बचपन का प्यार' गाने का रीमिक्स संस्करण बनाया। इसे भारी लोकप्रियता मिली। हर कोई उसके साथ फोटो खिंचवाना चाहता था। छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उसे बुलाया और तमाम बातें कहीं थीं। अब जब 'द सूत्र' ने सहदेव के बारे में जानकारी जुटाई तो कई रोचक बातें पता चलीं।
शुरुआत से लेकर अब तक सहदेव की मदद करने वाले पिंटू मानिकपुरी ने 'द सूत्र' से विस्तृत बातचीत की। उन्होंने बताया, जब सहदेव वायरल हुआ था, लोगों की लाइन लग गई थी। अब कोई उसकी सुध लेने वाला नहीं। प्रशासन ने तमाम वादे किए। कहा गया कि घर आकर सर्टिफिकेट बनाएंगे, घर देने का वादा किया, लेकिन स्थिति ऐसी है कि सहदेव को आज तक एक अदद घर की जरूरत है।
वर्तमान पर बातचीत करते हुए पिंटू ने बताया, सहदेव जगदलपुर के एक निजी स्कूल में 10वीं में पढ़ रहा है। उसके पिता आज भी पहले की तरह ही खेती करते हैं। सहदेव के दो भाई और तीन बहनों की जिंदगी में भी कुछ नहीं बदला। सरकार ने मुर्गी पालन केंद्र खुलवाने की बात कही थी, लेकिन सब अधूरा ही है। कुल मिलाकर सहदेव का परिवार सुकमा जिले के उरमपाल गांव में रहता है और उनकी आर्थिक स्थिति जैसी थी, आज भी वैसी ही है।

3. डब्बू अंकल: अब अपने मूल पेशे पर ज्यादा ध्यान

तीसरा नाम है विदिशा के संजीव श्रीवास्तव का। प्यार से लोग उन्हें डब्बू अंकल कहते हैं। वह 2018 का साल था, जब एक शादी में 'आप के आ जाने से' गाने पर डांस मूव्स करते डब्बू अंकल का वीडियो वायरल हुआ था। वे रातोंरात इंटरनेट पर छा गए। वायरल होने के बाद डब्बू अंकल को कई टीवी शो और कार्यक्रमों में बुलाया गया।

डब्बू अंकल को सलमान खान के शो 'दस का दम' में भी प्रदर्शन करने का मौका मिला। इसके अलावा, उन्होंने गोविंदा के साथ मंच साझा किया, जो उनके लिए सपने के सच होने जैसा था। इसके बाद डब्बू अंकल के हिस्से चार फिल्में भी आईं। 'द सूत्र' से अपने सफर पर बातचीत करते हुए डब्बू अंकल ने बताया कि अब तक उन्होंने दो दर्जन एड शूट किए। चार फिल्मों में काम किया है। इनमें एक तमिल फिल्म है।
आज के कामकाज के सवाल पर उन्होंने बताया कि वे भोपाल की भाभा यूनिवर्सिटी में बतौर प्रिंसिपल अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसी पर उनका ध्यान ज्यादा है। आज के दौर में इंटरनेट पर यूं वायरल होने के सवाल पर उन्होंने कहा, सब भगवान की देन होती है। आज के युवाओं को यही सीख है कि यदि आप पॉपुलर हुए हैं तो अपने काम पर लगातार फोकस करें, मेहनत करें, तभी सफलता बरकरार रहेगी।

b2a09637-362
b2a09637-362


कुल जमा कहना यही है कि जुनून और प्रतिभा के साथ कोई भी व्यक्ति अप्रत्याशित रूप से प्रसिद्धि हासिल कर सकता है, लेकिन इसके साथ आने वाली जिम्मेदारियों और चुनौतियों के प्रति सचेत रहना भी जरूरी है।

ये खबरें भी पढ़ें...

ऑनलाइन फ्रॉड : डब्बू अंकल से एक लाख रुपए ऐंठे, मामला साइबर क्राइम में दर्ज

बचपन का प्यार वाले सहदेव को अदद घर की तलाश, जानिए... डब्बू अंकल से कच्चा बादाम और अब मोनालिसा तक सब कुछ

4. भुबन बड्याकर: कच्चा बादाम ने दिलाया फेम, पर पैसे नहीं मिले

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के कुरालजुरी गांव के भुबन बड्याकर एक वक्त पर सड़कों पर मूंगफली बेचकर जीवन बिताते थे। मूंगफली बेचते समय ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उन्होंने अनोखा गाना बनाया, जिसे उन्होंने गाते हुए मूंगफली बेची। उनका यह गीत सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और भुबन रातोंरात प्रसिद्ध हो गए।
लोकप्रियता के बाद भुबन को विभिन्न कार्यक्रमों में बुलाया जाने लगा। उन्होंने म्यूजिक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, लेकिन उन्हें इसके लिए उचित पारिश्रमिक नहीं मिला, जिससे वे निराश हुए। भुबन ने बताया कि स्टूडियो में गाना गाने के बाद भी उन्हें वादे के अनुसार भुगतान नहीं किया गया.

भुबन अब भी म्यूजिक के क्षेत्र में सक्रिय हैं और नए गाने तैयार कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें इस बात का मलाल है कि उनकी प्रसिद्धि का फायदा उठाकर कई लोगों ने उनके साथ वीडियो बनाए और उनका उपयोग किया, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला।
खबरों के अनुसार, इससे बचने के लिए 2022 में उनके गांव वालों ने बाहरी लोगों के भुबन से मिलने पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन अब भुबन फिर ओझिल हैं। उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। खास यह है कि यह कहानी इस बात का उदाहरण है कि कैसे सोशल मीडिया किसी की जिंदगी बदल सकता है, लेकिन इसके साथ आने वाली चुनौतियों और शोषण के प्रति सतर्क रहना भी जरूरी है।

Tags:
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • सहदेव का गाना
  • देश दुनिया न्यूज
  • वायरल गर्ल मोनालिसा
  • डब्बू अंकल
  • कच्चा बदाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा