कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी से पीड़ित रश्यिन नागरिक के अकाउंटेंट को पाकिस्तान के नंबर से आया धमकाने वाला फोन
Sanjay Gupta | Sept 29, 2024, 13:14 IST
कारोबारी संजय जैसवानी
कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी के खिलाफ रशियन नागरिक गौरव अहलावत ने आरोप लगाया है कि उन्हें बंधक बनाकर धमकाया गया है। पाकिस्तान के नंबर से अकाउंटेंट को कॉल करके परिवार के नाम पर दबाव बनाने की कोशिश की गई।
कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी ( sanjay jaiswani ) से पीड़ित रश्यिन नागरिक पर दबाव बनाने और धमकाने की कोशिश की गई है। यह कोशिश उन पर पाकिस्तान के नंबर से फोन करके हुई है। उनके साथ रहने वाले अकाउंटेंट को वाट्सअप कॉल आया। कॉल में पत्नी और बेटी के नाम पर धमकाने की कोशिश की गई।
रश्यिन नागरिक गौरव अहलावत, जिसकी जीआरवी बिस्किट कंपनी को जैसवानी ग्रुप ने कब्जे में लिया है। अहलावत ने आरोप लगाए हैं कि जैसवानी के लोगों ने उन्हें बंधक बनाकर मारा-पीटा और उन्हें लूटा भी गया। शनिवार को मोबाइल नंबर (92)3116119228 से उनके साथ रहने वाले अकाउंटेंट विजय को वाट्सअप कॉल आया। यह 92 कोड पाकिस्तान का है।
कॉल पर बोला गया कि मैं डीएसपी रवि कुमार सिटी थाना बोल रहा हूं, आपकी पत्नी और बेटी का नाम यह है ना। इस पर अकाउंटेंट ने कहा कि आपको मुझसे काम है तो मुझसे बात कीजिए, मेरे परिवार वालों के बार में क्यों बोल रहे हो। सामने वाले ने भी धमकाने के हिसाब से कहा कि जो पूछ रहा हूं वह बताओ, इसी बहस के बाद फोन कट गया।
ये खबर भी पढ़िए..मंत्री के करीबी कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी मुश्किल में, IPS जांच के बाद मामला बड़ी जांच एजेंसी को देने की तैयारी
अहलावत द्वारा जिस तरह से जैसवानी के खिलाफ मुद्दा उठाया गया है, साथ ही पुलिस कमिशनर राकेश गुप्ता के बाद उद्योगपतियों ने शिकायत की है, इसके बाद इसमें धमकाए जाने की आशंका भी बनी हुई है। धमकाने के लिए या डिजिटल अरेस्ट कर राशि वसूलने के लिए इस तरह के फोन आ रहे हैं। इसमें पाकिस्तान और यूएई के नंबर का ही अधिक उपयोग हो रहा है।
पीड़ित अहलावत को आशंका है कि उन्हें धमकाने के लिए यह फोन आया है, नहीं तो इस तरह के कॉल अभी आने का कोई मतलब नहीं है। मैंने रश्यिन एंबेसी में भी शिकायत की हुई है। इसमें आगे कार्रवाई में मदद के लिए वहां से पत्र आ गया है। मैं दब नहीं रहा हूं, इसलिए यह सब किया जा रहा है।
पाकिस्तान के इस नंबर से यह बोला गया
कॉल पर बोला गया कि मैं डीएसपी रवि कुमार सिटी थाना बोल रहा हूं, आपकी पत्नी और बेटी का नाम यह है ना। इस पर अकाउंटेंट ने कहा कि आपको मुझसे काम है तो मुझसे बात कीजिए, मेरे परिवार वालों के बार में क्यों बोल रहे हो। सामने वाले ने भी धमकाने के हिसाब से कहा कि जो पूछ रहा हूं वह बताओ, इसी बहस के बाद फोन कट गया।
ये खबर भी पढ़िए..मंत्री के करीबी कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी मुश्किल में, IPS जांच के बाद मामला बड़ी जांच एजेंसी को देने की तैयारी
फोन डिजिटल अरेस्ट के लिए या फिर धमकाने के लिए
पीड़ित को यह है आशंका
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari