सागर में संत रविदास मंदिर का काम अटका, बजट बन गया बाधा

Siddhi Tamrakar | Feb 12, 2025, 14:42 IST
Share
sant-ravidas mandir sagar 1
sant-ravidas mandir sagar 1

सागर के बड़तूमा क्षेत्र में 101 करोड़ की लागत से बन रहा संत रविदास मंदिर और कला संग्रहालय 50-60% पूरा हो चुका है। अगस्त 2025 तक इसे पूरा होना था, लेकिन बजट की कमी से काम रुका है।

सागर के संत रविदास मंदिर का निर्माण 1 सितंबर 2023 को भूमिपूजन के बाद शुरू किया गया था। सागर के बड़तूमा क्षेत्र में 101 करोड़ रुपए की लागत से देश का सबसे बड़ा संत रविदास मंदिर और कला संग्रहालय आकार ले रहा है। 11 एकड़ में नागर शैली में बन रहे इस भव्य मंदिर का लगभग 50-60% काम पूरा हो चुका है और इसका रूप साफ नजर आने लगा है।

मंदिर का निर्माण अगस्त 2025 तक पूरा होना था, लेकिन बजट की कमी की वजह से काम रुक गया है। अब इसके 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। मंदिर परिसर में 10 हजार वर्गफीट में संत रविदास महाराज का मंदिर बनाया जा रहा है

खबर यह भी- मध्य प्रदेश से संत रविदास जी का है गहरा नाता, इसीलिए तैयार हो रहा 101 करोड़ का प्रोजेक्ट

राजस्थान के पत्थर का किया जा रहा इस्तेमाल

इस मंदिर को बनाने में लोहे का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। लोहे की जगह राजस्थान के भरतपुर के रुदावल क्षेत्र से लाए गए वंशी पहाड़पुर के पत्थर का इस्तेमाल किया जा रहा है। बता दें इसी पत्थर का इस्तेमाल अयोध्या में रामलला के मंदिर को बनाने में भी हुआ था।
खबर यह भी- विधायक ने किया था संत रविदास, डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण, अब प्रतिमा हटा पैरों के बीच रखी

बजट खत्म होने से निर्माण काम हुआ प्रभावित

मंदिर निर्माण के लिए सरकार ने 25 करोड़ रुपए की पहली किश्त जारी की थी, जो खत्म हो चुकी है। इससे दिसंबर से काम धीमा हो गया है। राजस्थान से आए कई कारीगर वापस लौट गए हैं, अब सिर्फ 15 कारीगर पत्थरों को तराशने का काम कर रहे हैं।

खबर यह भी- संत रविदास जयंती आज, इंदौर ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी संत रविदास प्रतिमा

50 फीसदी से ज्यादा काम हुआ पूरा

मध्य प्रदेश टूरिज्म के इंजीनियर पवन धाकड़ के मुताबिक, मंदिर का 50-60% निर्माण पूरा हो चुका है। गर्भगृह का निर्माण गुलाबी और लाल पत्थरों से हो रहा है, लेकिन बजट की कमी के कारण काम रुक गया है। सरकार से बजट जारी करने की मांग की गई है।

खबर यह भी- नहीं रहे राम मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास, सबसे लंबे समय तक दी सेवा

ऐसे हो रहा निर्माण कार्य

  • मंदिर के सामने एक बड़ा जलकुंड बनाया जा रहा है।
  • डोरमेट्री और भक्त निवास की दो मंजिलें बन चुकी हैं।
  • बाउंड्री वॉल और कुंड का निर्माण जारी है।
  • टॉयलेट ब्लॉक, लाइब्रेरी और कैफेटेरिया का काम लगभग पूरा हो चुका है।

विशेषताएं:

  • मंदिर परिसर में संत रविदास सांस्कृतिक एकता न्यास बनाया जाएगा।
  • मंदिर का शिखर खास होगा और Sant ravidas की मूर्ति कमल पुष्प पर स्थापित होगी।
  • संत रविदास के जीवन से जुड़ी घटनाओं को दिखाने के लिए एक आधुनिक संग्रहालय बनाया जाएगा।
  • इसमें मध्यप्रदेश के अन्य संतों के जीवन और शिक्षाओं को भी शामिल किया जाएगा।
  • भक्तों के ठहरने के लिए 15 कमरों वाला निवास बनाया जा रहा है, जहां 80 लोग रह सकेंगे।सुरक्षा के लिए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

भक्तों के लिए निवास और दूसरी सुविधाएं

भक्तों की सुविधा के लिए 12 हजार 500 वर्गफीट में एसी वाले 15 कमरे बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा, 80 लोगों के ठहरने के लिए डोरमेट्री और 15 हजार वर्गफीट में फूड कोर्ट बनाया जा रहा है। मंदिर के प्रवेश द्वार के पास 1 हजार 940 वर्गफीट में दो विश्राम स्थल (गजीबो) भी बनाए जाएंगे।

पूरा मंदिर परिसर संत रविदास महाराज के जीवन से जुड़े प्रसंगों से सजाया जाएगा। म्यूरल स्कल्प्चर और दूसरे कलाकृतियों के जरिए भक्तों को उनके संदेशों से परिचित कराया जाएगा। यह मंदिर बनने के बाद देशभर में एक बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र बनेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • संत रविदास मंदिर
  • संत रविदास
  • सागर न्यूज
  • latest news
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा