BJP प्रवक्ता सरदार नरेंद्र सलूजा की अंतिम यात्रा इस दिन
Sanjay Gupta | May 01, 2025, 11:20 IST
sardar-narendra-saluja-last-journey-
बीजेपी प्रवक्ता सरदार नरेंद्र सलूजा का आकस्मिक निधन बुधवार दोपहर हार्ट अटैक से हुआ। वह दो दिन से सीहोर में थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ी। इसके बावजूद उन्होंने डॉक्टर को दिखाने की बजाय...
बीजेपी प्रवक्ता सरदार नरेंद्र सिंह सलूजा का बुधवार दोपहर में हार्ट अटैक के चलते आकस्मिक निधन हो गया था। घरवाले उनकी बेटी के अमेरिका से आने का इंतजार कर रहे हैं जिसके बाद अंतिम यात्रा होगी। इस संबंध में अब दिन और समय तय हो गया है।
![5f7a5c27-96e]()
खबर यह भी...नरेंद्र सलूजा के घातक बयानों से परेशान होकर उन्हें बीजेपी में लाए थे शिवराज
सरदार सलूजा दो दिन से सीहोर में एक रिसोर्ट में गुरमीत टूटेजा की बेटी की शादी में थे। बुधवार सुबह वह सीहोर में थे तो वहां तबीयत खराब हुई। साथ में कांग्रेस के शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा व अन्य भी थे। तभी सभी ने कहा कि आप एक बार तबीयत दिखवा लो। लेकिन उन्होंने इसे अनसुना कर दिया। सीहोर से ही उन्होंने एसिडिटी की गोली बुलवाई और खा ली। इसके बाद फिर वह इंदौर के लिए रवाना हो गए। दोपहर तीन बजकर पांच मिनट पर वह इंदौर आए। यहां भी सभी ने कहा कि जुपिटर अस्पताल में दिखवा लो, लेकिन वह बोले घर चलेंगे।
खबर यह भी...BJP मप्र के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा के पहले मालू और शर्मा का भी हो चुका हार्ट अटैक से निधन
इसके बाद वह घर पहुंचे ही थे कि थोड़ी देर में चक्कर आया और बेहोश हो गए। इसके बाद परिजन उन्हें पास में खंडवा रोड स्थित गौरव अस्पताल में लेकर गए। लेकिन डॉक्टर ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमलनाथ सरकार के समय वह कमलनाथ के काफी करीबी थे। लेकिन फिर दूरियां बढ़ने के बाद वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बीजेपी में चले गए और तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान के काफी करीबी रहे और साथ ही पूरे बीजेपी नेताओं से अच्छे संबंध हो गए। वह अपने ट्वीट के लिए काफी ख्यात रहे और अक्सर इन ट्वीट में वह कांग्रेस और उनके नेताओं पर चुटकियां लिया करते थे और बीजेपी प्रवक्ता के तौर पर सधी और सटीक बात रखते थे।
नरेंद्र सलूजा | कौन हैं नरेंद्र सलूजा | बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा | MP BJP | MP News | Indore News
शुक्रवार को सुबह 11 बजे निकलेगी यात्रा
5f7a5c27-96e
परिजन रिम्पी, मीत, आश्वी सलूजा ने बताया कि अंतिम यात्रा दो मई शुक्रवार को सुबह 11 बजे उनके निवास रानी बाग मुख्य (इंदौर) से रीजनल पार्क मुक्तिधाम जाएगी। उनके निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व सीएम कमलनाथ से लेकर सभी राजनीतिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। वहीं सिख समाज भी दुखी है। अपने सौम्य व्यवहार के कारण उनके संबंध सभी नेताओं से मधुर रहे हैं। बीजेपी हो या कांग्रेस सभी दलों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
यह हुई थी बुधवार को घटना
खबर यह भी...BJP मप्र के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा के पहले मालू और शर्मा का भी हो चुका हार्ट अटैक से निधन
आधे घंटे में बेहोश हो गए और निधन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नरेंद्र सलूजा | कौन हैं नरेंद्र सलूजा | बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा | MP BJP | MP News | Indore News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari