STF इनपुट पर सतना पुलिस का बड़ा एक्शन, गोदाम से दो क्विंटल गांजा और कफ सिरप जब्त

Sanjay Dhiman | Jun 14, 2026, 23:38 IST
Share
satna-drug-raid-ganja-cough-syrup-seized
Photograph: (the sootr)

सतना पुलिस ने STF भोपाल से मिले इमपुट पर टिकुरिया टोला के एक किराना गोदाम से 28 लाख का गांजा और कफ सिरप जब्त किया। रीवा के दो आरोपी फरार हैं।

सतना पुलिस ने STF भोपाल से मिली सूचना पर एक बंद गोदाम में छापा मारा। वहां किराना सामान के पीछे 28 लाख रुपए का गांजा और कफ सिरप छुपा मिला। गोदाम रीवा के दो लोगों ने किराए पर लिया था। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। अब STF और सतना पुलिस मिलकर उनकी तलाश कर रही है।

भोपाल से शुरू हुआ सतना का कनेक्शन

29 मई को STF (Special Task Force) ने भोपाल के गांधी नगर इलाके में एक फैक्ट्री पर छापा मारा था। यह फैक्ट्री कफ सिरप की अवैध रिपैकिंग और रिफिलिंग करती थी। वहां 10 लोगों को पकड़ा गया। इनमें फैक्ट्री संचालक अर्जुन मालवीय भी शामिल था।

पूछताछ में एक और नाम सामने आया। 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी नवाब खान ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले कफ सिरप की एक खेप सतना के टिकुरिया टोला भेजी थी।

नवाब की निशानदेही पर पहुंची पुलिस गोदाम तक

STF के SP राहुल लोढ़ा ने सतना के SP हंसराज सिंह से संपर्क किया। नवाब खान को STF के SI देवेंद्र सिंह जादोन की टीम के साथ सतना भेजा गया। शनिवार शाम को संयुक्त टीम कोलगवां थाने पहुंची।

आरोपी की निशानदेही पर डिलौरा स्थित गोदाम पर दबिश दी गई। लेकिन वहां ताला लटका था।

ताला तोड़ा तो निकला नशे का अंबार

गोदाम मालिक भागवत प्रसाद द्विवेदी को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2026 में उन्होंने यह गोदाम 6 महीने के लिए अजय पटेल और रोहित जायसवाल को किराए पर दिया था। दोनों रीवा के रहने वाले हैं। किरायेदारों से संपर्क नहीं हो सका। तब पंचनामा बनाकर ताला तोड़ा गया।

अंदर का नजारा देख पुलिस हैरत में पड़ गई। किराना सामान और चिप्स के बंडलों के पीछे 30 बोरियों में 7200 शीशी कफ सिरप मिला। इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई गई। इसके अलावा 9 बोरियों में 2 क्विंटल 60 किलोग्राम गांजा भी मिला। गांजे की अनुमानित कीमत 13 लाख रुपए है।

किराना की आड़ में चलता था प्रदेशभर में धंधा

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह पुलिस से बचने के लिए किराना सामान की आड़ का इस्तेमाल करता था। मालवाहक गाड़ियों में किराने के सामान के बीच नशे की खेप छुपाकर अलग-अलग जगह पहुंचाई जाती थी।

यह तरीका साफ बताता है कि रैकेट काफी संगठित था और प्रदेश के कई हिस्सों तक फैला हुआ था।

अब फरार आरोपियों की तलाश तेज

CSP डीपी सिंह चौहान ने बताया कि टीम STF भोपाल से समन्वय कर विंध्य क्षेत्र में सक्रिय नशे के सौदागरों को बेनकाब करने में जुटी है। जरूरत पड़ने पर आरोपियों को रिमांड पर लाया जाएगा।

फरार आरोपी अजय पटेल और रोहित जायसवाल के पकड़े जाने के बाद इस रैकेट की और परतें खुलने की संभावना है।

यह खबर भी पढ़ें...

कुरकुरे के पैकेट में छुपाकर चलाते थे कफ सिरप का धंधा, पांच तस्कर गिरफ्तार

भोपाल में डेढ़ करोड़ की नशीली कफ सिरप जब्त, तीन नाबालिग सहित 10 आरोपी गिरफ्तार

संसद में गूंजा एमपी का जहरीला कफ सिरप कांड, सांसद विवेक तन्खा ने सरकार को घेरा,प्रदेश के 35 लाइसेंस रद्द

ओडिशा से यूपी जा रहा 10 करोड़ का गांजा बलरामपुर में जब्त

Tags:
  • रीवा
  • सतना पुलिस
  • गांजा
  • STF
  • कफ सिरप
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

By Arun Tiwari

EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

By Ashish Bhardwaj

13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर