/sootr/media/media_files/2026/02/17/satyanarayan-sattan-2026-02-17-23-14-12.jpg)
Photograph: (thesootr)
News In Short
सत्यनारायण सत्तन ने बेटी के कांग्रेस जॉइन करने पर कहा कि यह उसका व्यक्तिगत निर्णय है।
सत्तन ने बताया कि उन्होंने कभी बेटी को बीजेपी जॉइन करने के लिए नहीं कहा।
बीजेपी में पिता का लाभ नहीं मिलता, सत्तन ने स्पष्ट किया।
सत्तन ने बताया कि उनकी बेटी के विचार अलग हो सकते हैं।
सत्तन ने बेटी के फैसले को स्वीकृति दी और उनका समर्थन किया।
News In Detail
जनसंघ और फिर बीजेपी की स्थापना से उसमें रहे वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन के बेटी कनुप्रिया ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। अब इस मामले में राष्ट्रकवि के रूप में पहचान रखने वाले सत्तन ने चुप्पी तोड़ी है। कनुप्रिया ने मंगलवार को भोपाल में कांग्रेस को ज्वाइन किया। इस पर मप्र कांग्रेस ने टिव्ट भी किया। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और अर्चना जायसवाल ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई।
मैंने कन्यादान कर दिया, वह उसका फैसला
बीजेपी नेता सत्तन ने कहा कि सभी की अपनी-अपनी विचारधारा होती है। उसी के अनुसार वह फैसला करता है। मेरी बेटी ने कांग्रेस ज्वाइन किया तो कोई अपराध नहीं किया। ना ही इससे मेरे चरित्र पर कोई लांछन लग गया है। मेरे पिता कट्टर कांग्रेसी थे लेकिन मैं शाखा में जाता था और बीजेपी में हूं। मैने कन्यादान कर दिया, उसका विवाह हो गया, उसका खुद का परिवार है, अपने विचार है। वह अपना फैसला खुद ले सकती हूं।
बीजेपी में पिता होने का लाभ नहीं मिलता
सत्तन ने साफ कहा कि मैंने उसे कभी नहीं कहा कि बीजेपी ज्वाइन कर लो। उसे पिता का लाभ लेना होता है तो वह मुझसे कहती कि इस पद पर बैठा दो। लेकिन बीजेपी में ऐसा नहीं होता है। अपनी योग्यता से जो प्राप्त कर सकते हो करो।
पिता और बेटी के बीच में कोई वैचारिक मतभेद नहीं है। यह अपने विचार के अनुसार आचरण करने की बात है जो मेरी बेटी ने ने किया है। मैं हर पिता के तरह चाहूं गा कि वह आगे तरक्की करे। कांग्रेस ने कई त्रुटियां की इसलिए आज बीजेपी को मौका मिला और वह सत्ता में हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन की बेटी ने ली कांग्रेस की सदस्यता
भूमाफिया की मदद करने पर इंदौर कलेक्टर की सख्ती, तहसीलदार, पटवारी और आरआई को हटाया
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us