भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन की बेटी ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Sanjay Dhiman | Feb 17, 2026, 16:22 IST
Share
kanu priya
Photograph: (the sootr)

वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनुप्रिया ने कांग्रेस जॉइन की। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और अर्चना जायसवाल ने सदस्यता दिलवाई।

भोपाल. वरिष्ठ भाजपा नेता और जाने-माने कवि सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनुप्रिया ने मंगलवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कनुप्रिया को कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और अर्चना जायसवाल ने सदस्यता दिलवाई। वरिष्ठ भाजपा नेता सत्तन की पुत्री के कांग्रेस में जाना चर्चाओं का केंद्र बन गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कनुप्रिया का कांग्रेस परिवार में सवागत किया है।

कांग्रेस में कनुप्रिया का स्वागत: जीतू पटवारी का संदेश

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कनुप्रिया के कांग्रेस जॉइन करने पर खुशी जताई। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हमारे पार्टी में कनुप्रिया का स्वागत है। उनका राजनीतिक अनुभव और विचार पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।

कनुप्रिया के कांग्रेस में आने के मायने

कनुप्रिया का कांग्रेस में शामिल होना एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना मानी जा रही है। यह BJP और कांग्रेस के बीच राजनीतिक शक्ति संतुलन में बदलाव का संकेत हो सकता है। मध्य प्रदेश की राजनीति में नए चेहरों का उभरना कांग्रेस के लिए एक उम्मीद की किरण हो सकती है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं सत्यनारायण सत्तन

satya narayan sattan
satya narayan sattan

सत्यनारायण सत्तन बीजेपी के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित नेता हैं। उन्होंने 1980 में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इंदौर-1 निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें चंद्रशेखर व्यास से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद क्षेत्र में उपचुनाव हुआ और सत्तन ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार कृपाशंकर शुक्ला को हराकर जीत दर्ज की। सत्यनारायण सत्तन केवल एक वरिष्ठ राजनेता ही नहीं, बल्कि एक प्रख्यात कवि भी हैं। उनका योगदान और राजनीतिक प्रभाव मध्य प्रदेश में महत्वपूर्ण रहा है।

यह खबरें भी पढ़ें...

मुकेश मोदी और राहुल मोदी की 7.72 करोड़ की संपत्ति कुर्क, अब तक 3830 करोड़ के काले खेल का खुलासा

भारत-फ्रांस के बीच 3.25 लाख करोड़ की रक्षा डील आज: मिलेंगे मोदी और मैंक्रों

एमपी बजट सत्र : भागीरथपुरा कांड पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक हाथों में दूषित पानी लेकर पहुंचे विधानसभा

पहले IPS, फिर IAS और अब तीन शादियां… यूपी से एमपी तक आईएएस अवि प्रसाद के ही चर्चे हैं

Tags:
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • सत्यनारायण सत्तन
  • अर्चना जायसवाल
  • मध्य प्रदेश विधानसभा
  • मुकेश नायक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच