MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
mp top news  (29)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, विधानसभा का बजट सत्र: सड़क और नौकरियों पर तीखे सवाल; प्रमोशन में आरक्षण केस: HC में अंतिम सुनवाई, फैसला सुरक्षित। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

प्रश्नकाल में सरकार घिरी : सड़क, कनेक्टिविटी और नौकरियों पर तीखे सवाल, शुरुआत से ही गरमाया सदन

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी टॉप न्यूज:विधानसभा के प्रश्नकाल की शुरुआत होते ही सरकार को विपक्ष के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। विपक्ष ने जमीनी हालात का हवाला देते हुए सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग की। मुद्दे ऐसे थे, जो सीधे आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं। शुरुआत में ही विपक्ष ने सड़कों की हालत, आदिवासी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और सरकारी नौकरियों के आंकड़ों पर सवाल उठाए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

प्रमोशन में आरक्षण मामला : हाईकोर्ट में हुई मामले की अंतिम सुनवाई, हजारों कर्मचारियों की नजर अब आदेश पर

मध्य प्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण नियम 2025 को लेकर चल रही लंबी कानूनी जंग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। मंगलवार 17 फरवरी को हाईकोर्ट में अंतिम बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया। DPC का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों को अब सिर्फ आदेश जारी होने का इंतजार है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कुबेरेश्वर धाम पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- प्रदीप मिश्रा जी का कर्ज उतारने आया हूं

जिले में स्थित प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन हो रहा है। सीहोर की पावन धरती पर आज एक ऐसा नजारा दिखा जिसने सबको हैरान कर दिया। मध्य प्रदेश के कुबेरेश्वर धाम में भक्तों का भारी सैलाब कथा सुन रहा था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड : मासूमों की मौत के आरोपी डॉक्टर की हाईकोर्ट से जमानत खारिज

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ ने छिंदवाड़ा के चर्चित कफ सिरप कांड में बड़ा फैसला सुनाया है। 30 से अधिक बच्चों की मौत के मामले में मुख्य आरोपी डॉक्टर प्रवीण सोनी की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

डायल 112 में मर्सिडीज चल रही है क्या, 972 करोड़ के टेंडर देखकर हाई कोर्ट हैरान

मध्य प्रदेश में इमरजेंसी रिस्पांस और पुलिस सहायता के लिए शुरू हुए डायल 112 प्रोजेक्ट को अभी 1 साल भी पूरा नहीं हुआ है। लेकिन, उसके कॉल सेंटर पर कॉल रिसीव होने से लेकर उसके समाधान के लिए जिम्मेदार CAD (Computer Aided Dispatch) सॉफ्टवेयर का विवाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन की बेटी ने ली कांग्रेस की सदस्यता

वरिष्ठ भाजपा नेता और जाने-माने कवि सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनुप्रिया ने मंगलवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कनुप्रिया को कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और अर्चना जायसवाल ने सदस्यता दिलवाई। वरिष्ठ भाजपा नेता सत्तन की पुत्री के कांग्रेस में जाना चर्चाओं का केंद्र बन गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जबलपुर में दूषित पेयजल पर NGT में याचिका, 47% पानी पीने योग्य नहीं

जबलपुर में पानी की सप्लाई को लेकर अब तक की बड़ी शिकायत सामने आई है। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. पीजी नजपांडे और रजत भार्गव ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की सेंट्रल जोन बेंच (भोपाल ) में याचिका दायर की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

साइबर पंजीकरण से घर बैठे लोन और लीज डीड समेत 75 दस्तावेजों का होगा रजिस्ट्रेशन

मध्य प्रदेश ने संपदा 1.0 और 2.0 के बाद अब एक और डिजिटल कदम उठाया है। राज्य सरकार ने साइबर पंजीकरण कार्यालय की शुरुआत की है। इस नई सुविधा से अब लोग घर बैठे लोन, लीज डीड, पावर ऑफ अटॉर्नी और पार्टनरशिप डीड जैसे 75 दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। अब किसी को भी सब-रजिस्ट्रार (Sub Registrar) के दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

टाइगरों की कब्रगाह: 2026 में 11वें बाघ की मौत, पांच साल में 225

मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट भी कहा जाता है, क्योंकि यहां 785 बाघ हैं। ये पूरे देश में सबसे ज्यादा हैं। वहीं बाघों की मौत की बढ़ती रफ्तार ने सबको चिंता में डाल दिया है। अब ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या टाइगर स्टेट ही अब बाघों के लिए सुरक्षित नहीं है? खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • डायल 112
  • सत्यनारायण सत्तन
  • विधानसभा
  • प्रमोशन में आरक्षण
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर