सौरभ शर्मा और उसकी मां पर एफआईआर, झूठा शपथ पत्र देने के मामले में एक्शन
Raj Singh | Mar 22, 2025, 07:59 IST
fir
ग्वालियर में पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा और उसकी मां उमा शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह केस शपथ पत्र में झूठी जानकारी देने को लेकर है, जिसमें सौरभ ने अपने बड़े भाई के सरकारी नौकरी का जिक्र नहीं किया था।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक और बड़ा मामले का खुलासा हुआ है, जिसमें पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसकी मां उमा शर्मा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। यह केस सौरभ शर्मा द्वारा 2016 में परिवहन विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के दौरान झूठी जानकारी देने को लेकर दर्ज किया गया है। सौरभ और उसकी मां ने शपथ पत्र में परिवार के अन्य सदस्य की जानकारी छिपाई थी, खासकर उसके बड़े भाई सचिन शर्मा के बारे में, जो छत्तीसगढ़ सरकार में नौकरी कर रहे थे।
ये भी खबर पढ़ें... सौरभ शर्मा के पास नहीं मिली नेताओं के नाम वाली डायरी, मंत्री बोले नहीं कराएंगे CBI जांच
सौरभ शर्मा केस काफी हाई प्रोफाइल बना चुका है, जब साल 2024 में, लोकायुक्त, ईडी और आयकर विभाग ने सौरभ के ठिकानों पर छापेमारी की थी, जहां से करोड़ों रुपए की नकद राशि और सोना बरामद हुआ था। सौरभ ने इन संपत्तियों का कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसकी संपत्ति और निवेश के कई दस्तावेज सामने आए, जो अब जांच के दायरे में हैं।
सौरभ और उसकी मां उमा शर्मा के खिलाफ अब तक की जांच में कई संदिग्ध संपत्तियां भी सामने आई हैं, जिनमें एक व्यावसायिक बिल्डिंग और हाईवे पर करोड़ों की जमीन का लेन-देन शामिल है।
ये भी खबर पढ़ें... सौरभ शर्मा मामले की CBI जांच की मांग, विधानसभा में कांग्रेस का जोरदार हंगामा, किया वॉकआउट
वहीं इस पूरे मामले में ग्वालियर SSP धर्मवीर सिंह ने बताया कि, सिरोल थाना में आरोपी सौरभ शर्मा और उनकी मां के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई के लिए साक्ष्यों को एकत्र कर रही है।
धोखाधड़ी का आरोप
सौरभ की नियुक्ति के समय शपथ पत्र में यह बात छिपाई गई कि उनके बड़े भाई सचिन शर्मा छत्तीसगढ़ सरकार के सड़क विकास निगम में कार्यरत हैं। सहायक परिवहन आयुक्त की जांच में यह तथ्य सामने आया, जब छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त विभाग से कर्मचारियों की सूची मंगवाई गई, जिसमें सचिन शर्मा का नाम शामिल था। इससे सौरभ द्वारा दी गई जानकारी झूठी साबित हुई, और अब ग्वालियर के सिरोल थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
सौरभ शर्मा की संपत्ति और जांच
सौरभ और उसकी मां उमा शर्मा के खिलाफ अब तक की जांच में कई संदिग्ध संपत्तियां भी सामने आई हैं, जिनमें एक व्यावसायिक बिल्डिंग और हाईवे पर करोड़ों की जमीन का लेन-देन शामिल है।
ये भी खबर पढ़ें... सौरभ शर्मा मामले की CBI जांच की मांग, विधानसभा में कांग्रेस का जोरदार हंगामा, किया वॉकआउट
पुलिस की कार्रवाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava