इंदौर में सयाजी होटल के मैनेजर ने किया सुसाइड, हाथों पर मिले कट के निशान

Rohit Sahu | Apr 11, 2025, 15:28 IST
Share
Indore Newsn
Indore Newsn

इंदौर के विजय नगर में स्थित सयाजी ग्रुप के होटल मैनेजर ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मैनेजर के हाथों में कट के निशान भी मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एमवाय अस्पताल भिजवाया।

इंदौर के विजय नगर (Vijay Nagar, Indore) क्षेत्र में गुरुवार को सयाजी होटल के मैनेजर ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। मृतक की पहचान अमन सिंह पुडीर (Aman Singh Pundir), उम्र 32 वर्ष, निवासी उत्तराखंड के रूप में हुई है। वह स्कीम नंबर 78 स्थित एक मकान में किराए पर रह रहा था।

आत्महत्या की सूचना से इलाके में मचा हड़कंप

यह घटना शुक्रवार सुबह 3 बजे के करीब हुई, जब तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग जागे। मकान मालिक मुकेश को नीचे गिरे व्यक्ति के बारे में सूचना दी गई, जिन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। विजय नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा।

दोनों हाथों पर कट के निशान

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि अमन के दोनों हाथों पर धारदार हथियार से काटे जाने के निशान हैं। इससे आशंका है कि उसने पहले नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया और फिर छत से कूद गया। घटनास्थल पर खून के धब्बे और उसका मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

मोबाइल में मिले कुछ संदिग्ध नंबर

जांच अधिकारी के अनुसार, अमन के मोबाइल में कुछ नंबर मिले हैं जिनसे वह बार-बार संपर्क में था। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी प्रेम प्रसंग (Love Affair) में तनाव में था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है और उन नंबरों से संपर्क साध रही है।

कुछ दिनों से था परेशान

अमन के सहकर्मियों ने बताया कि पिछले कुछ समय से वह मानसिक रूप से तनाव में दिखाई दे रहा था। वह अपने काम पर ध्यान नहीं दे पा रहा था और कई बार अकेले में रोता हुआ भी देखा गया। उसके साथ काम करने वालों ने बताया कि वह किसी बात को लेकर बहुत परेशान था लेकिन खुलकर किसी से कुछ नहीं कहा।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में साइबर ठगी: बुजुर्ग दंपती को अरेस्ट कर 50 लाख ठगे, सुसाइड नोट में सामने आया सच

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • Indore
  • Indore suicide news
  • सुसाइड
  • indore suicide case
  • sayaji
  • होटल सयाजी
  • Indore Hotel Sayaji
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच