बुलडोजर पर SC गाइडलाइन के बाद इंदौर HC ने 7 ट्रिलियन कैफे को दिया स्टे
Sanjay Gupta | Nov 16, 2024, 12:13 IST
indore hc
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में देशभर में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे। इस संबंध में पहला आदेश इंदौर हाईकोर्ट की खंडपीठ ने जारी किया है। इस आदेश के तहत 7 ट्रिलियन कैफे पर की जा रही बुलडोजर कार्रवाई पर स्टे लग गया है।
देश भर में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में जारी की गई गाइडलाइन को लेकर पहला आदेश इंदौर हाईकोर्ट खंडपीठ का जारी हुआ है। इस आदेश के तहत इंदौर नगर निगम द्वारा 7 ट्रिलियन कैफे पर होने वाली बुलडोजर कार्रवाई पर स्टे हो गया है।
शनिवार को छुट्टी के दिन अर्जेंसी को देखते हुए शुक्रवार रात को इस केस के लिए स्पेशल बेंच, जस्टिस प्रणय वर्मा की गठित हुई। इस सिंगल केस की सुनवाई हुई क्योंकि निगम बायपास स्थित 7 ट्रिलियन कैफे पर शनिवार को ही कार्रवाई करने जा रहा था। इस सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता सुजीत गवड़े की ओर से अधिवक्ता विभोर खंडेलवाल और जयेश गुरनानी ने पैरवी की। अधिवक्ता ने साफ कहा कि निगम की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट की बुलडोजर कार्रवाई के लिए जारी गाइडलाइन का साफ उल्लंघन है।
बुलडोजर एक्शन पर SC का रिएक्शन, जानें पांच प्रमुख गाइडलाइंस
![HC Order copy indore]()
अधिवक्ता खंडेलवाल और गुरनानी ने तर्क रखे कि कार्रवाई को लेकर 15 दिन का नोटिस, संबंधित को सुनने और स्पीकिंग आर्डर पास करने संबंधी निर्देश है। हालांकि, निगम ने इसमें से किसी का पालन नहीं किया। कंपाउंडिंग का भी आवेदन निगम के पास लंबित है, जिस पर कोई फैसला नहीं किया गया है। निगम की ओर से अधिवक्ता लक्की जैन ने तर्क रखा और कहा कि यह निर्माण बिना मंजूरी के हुआ है। वहीं सभी पक्षों को सुनने के बाद फिलहाल कार्रवाई पर स्टे कर दिया गया है और अगली सुनवाई मंगलवार को रखते हुए पक्षकारों से जवाब मांगा गया है।
शराब कारोबारी भाटिया के ठिकाने पर दो दिन चला बुलडोजर, तब हट सका कब्जा
सप्ताह भर पहले निगम की टीम बायपास स्थित 7 ट्रिलियन कैफे पर अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए पहुंची थी। लोकायुक्त में हुई शिकायत के बाद निगम को अवैध निर्माण हटाने का निर्देश मिला था, जिसके चलते यह कार्रवाई की जा रही थी। भारी दबाव और प्रभाव के कारण निगम की इस कार्रवाई को बीच में रोक दिया गया। खानापूर्ति के लिए निगम की टीम ने कैफे के मालिक से सात दिनों के भीतर स्वेच्छा से अवैध निर्माण हटाने का शपथ पत्र भरवाया है लेकिन अब समयसीमा खत्म होने से पहले ही संबंधित को हाईकोर्ट से स्टे मिल गया।
कोर्ट में क्या हुआ?
बुलडोजर एक्शन पर SC का रिएक्शन, जानें पांच प्रमुख गाइडलाइंस
HC Order copy indore
यह तर्क रखे गए कार्रवाई के खिलाफ
शराब कारोबारी भाटिया के ठिकाने पर दो दिन चला बुलडोजर, तब हट सका कब्जा
सात दिन पहले गई थी टीम कार्रवाई करने
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava