एमपी में फर्जी भर्ती : प्रदेश के 4 नगर परिषदों के 249 कर्मियों की सेवा समाप्त और 8 कर्मी बर्खास्त

Sandeep Kumar | Mar 17, 2024, 11:03 IST
Share
PCH
मध्‍य प्रदेश के 4 नगर परिषदों में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की

एमपी के दो जिलों की 4 नगर परिषदों में भर्ती मामले के घोटाले में शासन ने बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने इस मामले में चार नगर परिषदों के 249 कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी है, वहीं 8 कर्मियों को बर्खास्त किया गया है

BHOPAL. मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) के शहडोल ( Shahdol ) और अनूपपुर ( Anuppur ) जिले के 4 नगर परिषदों में हुए भर्ती में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस गड़बड़ी ने मंत्रालय में खबलबली मचा दी है। अनूपपुर जिले की डोला, डूमरकछार, बनगंवा और शहडोल जिले की बकहो नगर परिषद ( City Council ) में उजागर हुए भर्ती घोटाले से सबंधित मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम पंचायतों और नगर परिषद में फर्जी तरीके से भर्ती हुए 249 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी है। विभाग ने 8 अफसरों को भी बर्खास्त कर दिया है, जिन्होंने इन कर्मचारियों का संवीलियन कराने में भूमिका निभाई। ऐसा पहली बार हुआ है, जब इतने बड़े स्तर पर कर्मचारी-अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई है।

ये खबर भी पढ़िए....MPPSC PRE 2024 अब जून में ही होगी, सोमवार को आयोग तारीख बढ़ाने के लिए करेगा बैठक

ये खबर भी पढ़िए...अबकी बार आचार संहिता में ही मनेगी होली और ईद , शादी में बैंड-बाजे के लिए लेनी होगी इजाजत

इन कर्मियों के खिलाफ FIR के आदेश

दरअसल तीन साल पहले फर्जी तरीके हुई भर्ती हुई थी। जिसकी जांच करने पर पाया गया कि बड़ी में घोटाला उजागर हुआ था। इस घोटाले में पहचाने गए आरोपियों के खिलाफ अब कमिश्नर नगरीय प्रशासन एवं विकास ने संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास संभाग शहडोल को इन सभी कर्मचारियों के खिलाफ FIR कराने के आदेश दिए हैं। ये भर्ती घोटाला 2021 में तब उजागर हुआ था। जब इस गड़बड़ी की तत्कालीन मंत्री और लोकायुक्त में शिकायत की गई। चार अलग-अलग शिकायतें मिलने के बाद विभाग स्तर पर एक कमेटी बनाई गई।

विभाग वसूलेगा जिम्मेदारों से राशि

ये खबर भी पढ़िए..MP Lok Sabha Chunav : 29 सीटों पर चार चरणों में चुनाव, जानें कार्यक्रम

घोटाले की जांच के लिए गठित की गई कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपी, इसके बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आया कि इन चारों नगर परिषदों में भर्ती हुए कर्मचारियों को करीब 3.20 करोड़ रुपए तनख्वाह के तौर पर बंट गए। अब विभाग इसके लिए जिम्मेदार अफसरों से इतनी राशि वसूल करने की भी तैयारी कर रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...अब 15 दिन का होगा RSS का पहला प्रशिक्षण वर्ग, नया नाम होगा संघ शिक्षा वर्ग

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • shahdol
  • नगर परिषद
  • anuppur
  • 4 नगर परिषदों
  • भर्ती घोटाले
  • डोला
  • डूमरकछार
  • बनगंवा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती