बिजली बिल नहीं भरने पर 118 गांवों की सप्लाई ठप, जीतू पटवारी ने उठाया मुद्दा, कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन
Vikram Jain | Mar 27, 2025, 22:55 IST
Sehore 118 villages power cut Congress protested
मध्य प्रदेश के सीहोर में विद्युत विभाग की कार्रवाई के बाद विवाद बढ़ते जा रहा है। 118 गांवों में बिजली काटने के मामले में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने इस मुद्दे को उठाते हुए बीजेपी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में विद्युत विभाग ने बिजली बिल जमा नहीं करने पर 118 गांवों की बिजली काट दी है। अब बिजली काटे जाने से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। इस विभाग की कार्रवाई के बाद विवाद बढ़ते जा रहा है। इस मामले में सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस ने बिजली कटौती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मामले में बीजेपी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया है।
दरअसल, सीहोर जिले में विद्युत विभाग ने बड़े पैमाने पर बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की है, जिससे 118 गांवों के लोग परेशान हो गए हैं। इन गांवों के बिजली बिल बकाया थे, जिसके चलते बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिए हैं। इस कदम को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है और कांग्रेस ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने विद्युत मंडल सीहोर के कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने बिजली कंपनी पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।
ये खबर भी पढ़ें...
एमपी के बिजली उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिल जमा करने पर मिलेगा फायदा, जानें डिटेल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (PCC Chief Jitu Patwari) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुद्दे को उठाया और सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने लिखा कि, "सीहोर, आष्टा, इछावर और बुधनी क्षेत्र के कई गांवों की लाइट काट दी गई है। बीजेपी को याद रखना चाहिए कि वह सरकार है, न कि बिजली कंपनी की वसूली एजेंट। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार तानाशाही के तख्त पर बैठकर किसानों के वोटों को भूल गई है।" जीतू पटवारी ने आगे कहा कि यह दुश्मनी भारी पड़ने वाली है।
ये खबर भी पढ़ें...
power cut: MP में अप्रैल और मई में गुल होगी आपके घर की बिजली, गर्मी से लड़ने के लिए रहें तैयार
वहीं, आष्टा विद्युत वितरण कंपनी के डीई ने बताया कि 50 गांवों के उपभोक्ताओं ने बकाया राशि जमा कर दी है और उनकी बिजली बहाल कर दी गई है। हालांकि, 35 गांवों की बिजली अभी भी कटी हुई है। सीहोर डिवीजन में 68 गांवों की बिजली काटी गई थी, जिनमें से 28 गांवों के उपभोक्ताओं ने राशि जमा कर दी है और उनकी बिजली भी बहाल कर दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें...
सावधान! बिजली के स्मार्ट मीटर लगने के बाद अचानक बढ़ रहा बिल, ये है वजह
✅ मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में बिजली विभाग ने 118 गांवों की बिजली काट दी है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।
✅ कांग्रेस ने इस कार्रवाई का विरोध किया और सीहोर के विद्युत मंडल कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
✅ कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।
✅ आष्टा और सीहोर में कुछ गांवों के उपभोक्ताओं ने राशि जमा कर दी, जिनकी बिजली बहाल कर दी गई है।
✅ आष्टा विद्युत वितरण कंपनी के डीई ने बताया कि बकाया बिजली बिल जमा वालों गांवों में बिजली बहाल कर दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर के मंगल सिटी मॉल की बिजली कटी, 5 महीने से बकाया हैं 30 लाख रुपए बिजली बिल
सीहोर न्यूज | Sehore News | पीसीसी चीफ जीतू पटवारी | कांग्रेस ने किया विरोध
विद्युत विभाग की कार्रवाई पर विवाद
ये खबर भी पढ़ें...
एमपी के बिजली उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिल जमा करने पर मिलेगा फायदा, जानें डिटेल
पीसीसी चीफ ने सरकार पर साधा निशाना
सीहोर, आष्टा, इछावर, बुधनी क्षेत्र के कई गांव की लाइट काट दी गई है! @BJP4MP याद रखे, वह सरकार है न कि बिजली कंपनी की वसूली एजेंट!@DrMohanYadav51 सरकार तानाशाही के तख्त पर बैठकर भूल गई है, इन्हीं किसानों के पैरों में गिरकर वोटों को भीख मांगी थी! यह दुश्मनी अब भारी पड़ेगी!
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) March 27, 2025
power cut: MP में अप्रैल और मई में गुल होगी आपके घर की बिजली, गर्मी से लड़ने के लिए रहें तैयार
डीई बोले- कई गांवों की बिजली की गई बहाल
ये खबर भी पढ़ें...
सावधान! बिजली के स्मार्ट मीटर लगने के बाद अचानक बढ़ रहा बिल, ये है वजह
5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला
✅ कांग्रेस ने इस कार्रवाई का विरोध किया और सीहोर के विद्युत मंडल कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
✅ कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।
✅ आष्टा और सीहोर में कुछ गांवों के उपभोक्ताओं ने राशि जमा कर दी, जिनकी बिजली बहाल कर दी गई है।
✅ आष्टा विद्युत वितरण कंपनी के डीई ने बताया कि बकाया बिजली बिल जमा वालों गांवों में बिजली बहाल कर दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर के मंगल सिटी मॉल की बिजली कटी, 5 महीने से बकाया हैं 30 लाख रुपए बिजली बिल
सीहोर न्यूज | Sehore News | पीसीसी चीफ जीतू पटवारी | कांग्रेस ने किया विरोध
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
By Sandeep Kumar
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
By Ramanand Tiwari
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई
By Sandeep Kumar
भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!
By Ramanand Tiwari
mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान
By Sanjay Dhiman
10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी
By Ramanand Tiwari
RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में
By Umeshwari Baghel