सुप्रीम कोर्ट पहुंचा SEIAA विवाद : कोठारी और उमा महेश्वरी की एप्को से छुट्टी
Ravi Awasthi | Jul 23, 2025, 20:36 IST
Photograph: (THESOOTR)
SEIAA के पर्यावरणीय प्रकरणों में अनुमति देने के विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया। इसके बाद, राज्य सरकार ने एप्को के आयुक्त नवनीत कोठारी और कार्यकारी संचालक उमा महेश्वरी को उनके पदों से हटा दिया है।
BHOPAL. राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण यानी सिया (SEIAA) में पर्यावरण से जुड़े प्रकरणों में संचालक मंडल को दरकिनार कर दी गई अनुमति का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। बुधवार को कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए सीधे अधिकारिक स्तर पर अनुमति दिए जाने पर नाराजगी जताई। इसके बाद देर शाम एप्को आयुक्त, महानिदेशक तथा पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव डॉ.नवनीत मोहन कोठारी व एप्को की कार्यकारी संचालक उमा महेश्वरी को इन पदों से हटा दिया गया है।
आज जारी आदेश के मुताबिक,डॉ.कोठारी की पदस्थापना राजभवन में की गई है। वह राज्यपाल के प्रमुख सचिव होंगे,जबकि राज्यपाल के मौजूदा अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता को समान पद पर कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग में पदस्थ किया गया है। वन विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं कृषि आयुक्त अशोक वर्णवाल को एप्को आयुक्त,महानिदेशक व अपर मुख्य सचिव पर्यावरण पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसी तरह, एमपी आरआरडीए के सीईओ दीपक आर्य को एप्को कार्यपालन संचालक पद का अतिरिक्त दायित्व दिया गया।आर्य के कार्यभार ग्रहण करने पर आयुष आयुक्त एवं एप्को की मौजूदा कार्यपालन संचालक उमा महेश्वरी अतिरिक्त प्रभार के इस पद से मुक्त होंगी। वहीं राजभवन से हटाए गए केसी गुप्ता के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग में कार्यभार संभालने पर वाणिज्य कर विभाग के प्रमुख सचिव अमित राठौर इस पद के अतिरिक्त दायित्व से मुक्त होंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
लौट आए सीएम मोहन यादव Action में, SEIAA में चल रहे द्वंद्व पर कर सकते हैं कार्रवाई
SEIAA के घमासान में thesootr के सवालों पर सिया चेयरमैन एसएस चौहान ने दिए बेबाक जवाब
इसी आदेश के तहत एमपी एसआईडीसी के एमडी चंद्रमौली शुक्ला को अपने मौजूदा दायित्वों के साथ मुख्यमंत्री के अपर सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ज्ञात हो कि मंगलवार रात को जारी एक अन्य आदेश के तहत मुख्यमंत्री के सचिव सीबी चक्रवर्ती को सीएम सचिवालय से हटाकर मप्र भवन विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया था।
ये खबरें भी पढ़ें...
अब सिया के अध्यक्ष और एक सदस्य ने दी 14 प्रोजेक्ट को हरी झंडी, SEIAA की सदस्य सचिव आर उमा महेश्वरी ने जताई असहमति
सीएम मोहन यादव ने खुलवाया SEIAA चेयरमैन शिवनारायण सिंह चौहान के ऑफिस का ताला
सिया में अध्यक्ष व संचालक मंडल को दरकिनार कर अधिकारिक स्तर पर बड़ी संख्या में पर्यावरणीय अनुमति दिए जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने इससे जुडी याचिका स्वीकार करने के साथ ही बाला-बाला अनुमति दिए जाने पर नाराजगी जताई।
कोर्ट का रुख सामने आते ही राज्य सरकार ने आनन-फानन में कोठारी व उमा महेश्वरी को एप्को से हटाने का निर्णय लिया। बता दें कि सिया के अध्यक्ष एसएनएस चौहान ने अधिकारिकस्तर पर पर्यावरणीय प्रकरणों में अनुमति दिए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को भी की। शासनस्तर से तत्काल इस पर निर्णय नहीं लिए जाने के बाद दोनों पक्षों की ओर से लगातार बयानबाजी सामने आई। इससे यह विवाद और गहराया।
सीएम मोहन यादव | मध्यप्रदेश | SEIAA विवाद एमपी | SEIAA | डॉ. नवनीत मोहन कोठारी | आईएएस उमा महेश्वरी आर | आईएएस नवनीत मोहन कोठारी
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
आज जारी आदेश के मुताबिक,डॉ.कोठारी की पदस्थापना राजभवन में की गई है। वह राज्यपाल के प्रमुख सचिव होंगे,जबकि राज्यपाल के मौजूदा अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता को समान पद पर कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग में पदस्थ किया गया है। वन विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं कृषि आयुक्त अशोक वर्णवाल को एप्को आयुक्त,महानिदेशक व अपर मुख्य सचिव पर्यावरण पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
उमा की जगह दीपक आर्य को एप्को का दायित्व
ये खबरें भी पढ़ें...
लौट आए सीएम मोहन यादव Action में, SEIAA में चल रहे द्वंद्व पर कर सकते हैं कार्रवाई
SEIAA के घमासान में thesootr के सवालों पर सिया चेयरमैन एसएस चौहान ने दिए बेबाक जवाब
चंद्रमौली शुक्ला की सीएम सचिवालय में एंट्री
ये खबरें भी पढ़ें...
अब सिया के अध्यक्ष और एक सदस्य ने दी 14 प्रोजेक्ट को हरी झंडी, SEIAA की सदस्य सचिव आर उमा महेश्वरी ने जताई असहमति
सीएम मोहन यादव ने खुलवाया SEIAA चेयरमैन शिवनारायण सिंह चौहान के ऑफिस का ताला
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा सिया विवाद
कोर्ट का रुख सामने आते ही राज्य सरकार ने आनन-फानन में कोठारी व उमा महेश्वरी को एप्को से हटाने का निर्णय लिया। बता दें कि सिया के अध्यक्ष एसएनएस चौहान ने अधिकारिकस्तर पर पर्यावरणीय प्रकरणों में अनुमति दिए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को भी की। शासनस्तर से तत्काल इस पर निर्णय नहीं लिए जाने के बाद दोनों पक्षों की ओर से लगातार बयानबाजी सामने आई। इससे यह विवाद और गहराया।
सीएम मोहन यादव | मध्यप्रदेश | SEIAA विवाद एमपी | SEIAA | डॉ. नवनीत मोहन कोठारी | आईएएस उमा महेश्वरी आर | आईएएस नवनीत मोहन कोठारी
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari