सिवनी हवाला कांड में SDOP के ड्राइवर रितेश वर्मा को जमानत, जांच पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

Neel Tiwari | Feb 26, 2026, 23:30 IST
Share
seoni hawala case
seoni hawala case

सिवनी के बहुचर्चित हवाला लूट कांड में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। करोड़ों रुपए की लूट के आरोप में जेल में बंद SDOP पूजा पांडे के सरकारी ड्राइवर रितेश वर्मा को जमानत मिल गई है।

News in short

  • 14 अक्टूबर को सिवनी के लखनवाड़ा थाने में 2.96 करोड़ रुपए की हवाला लूट का मामला दर्ज।
  • केस में एसडीओपी पूजा पांडे और उनके ड्राइवर रितेश वर्मा और जीजा सहित 11 लोग आरोपी।
  • रितेश वर्मा 15 अक्टूबर 2025 से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था।
  • जस्टिस अचल कुमार पालीवाल ने कहा, आरोपी की भूमिका मुख्य नहीं दिखती।
  • पुलिस को Lalita Kumari vs Government of Uttar Pradesh के दिशा-निर्देशों के तहत निष्पक्ष जांच का निर्देश।

News in detail

सिवनी जिले हवाला व्यापारी के साथ पुलिस द्वारा की गई लूट ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी थी। इस मामले में सिवनी के लखनवाड़ा थाने में FIR क्रमांक 473/2025 दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, एक हवाला कारोबारी से लगभग 2 करोड़ 96 लाख रुपये की लूट की गई। मामला तब और गंभीर हो गया जब इसमें पुलिस विभाग की अधिकारी SDOP पूजा पाण्डे और उनके स्टाफ के नाम सामने आए। जांच के दौरान सरकारी वाहन चालक रितेश वर्मा को भी साजिश का हिस्सा मानते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ही दावा किया कि पूरी वारदात सुनियोजित थी और इसमें विभागीय मिलीभगत की आशंका है।

1.45 करोड़ के हवाला लूट केस में डीजीपी कैलाश मकवाना की बड़ी कार्रवाई, सिवनी एसडीओपी पूजा पांडे सस्पेंड

जमानत पर सुनवाई में क्या हुआ?

रितेश वर्मा की दूसरी नियमित जमानत अर्जी MCRC 9179/2026 पर सुनवाई हुई। बचाव पक्ष ने दलील दी कि रितेश केवल एक सरकारी ड्राइवर है और उसने अपने वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशों का पालन किया। उसका इस कथित लूट में कोई स्वतंत्र या मुख्य रोल नहीं था। वकीलों ने यह भी कहा कि आरोपी लंबे समय से जेल में है और ट्रायल में समय लगेगा। ऐसे में निरंतर हिरासत उचित नहीं है।

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025 केस आखिरकार हुआ लिस्ट, शेड्यूल मंजूरी का इंतजार

जस्टिस अचल कुमार पालीवाल की टिप्पणी

मामले की सुनवाई जस्टिस अचल कुमार पालीवाल की सिंगल बेंच में हुई। कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया आरोपी की भूमिका मुख्य प्रतीत नहीं होती। जब तक किसी आरोपी की केंद्रीय भूमिका स्पष्ट न हो, तब तक उसे अनावश्यक रूप से लंबी न्यायिक हिरासत में रखना उचित नहीं माना जा सकता।

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस आदेश को केस की मेरिट पर अंतिम टिप्पणी नहीं माना जाए। ट्रायल के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अंतिम निर्णय होगा।

मध्यप्रदेश विधानसभा में निवेश, पत्रकार सुरक्षा और आवारा पशुओं पर सरकार घिरी

पुलिस को क्या निर्देश दिए गए?

हाईकोर्ट ने जांच एजेंसी को निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यदि कोई संज्ञेय अपराध सामने आता है तो कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय Lalita Kumari vs Government of Uttar Pradesh के अनुसार की जाए। आवेदक को भी निर्देशित किया गया है कि वह संबंधित पुलिस थाने में सहयोग करे और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए।

सिवनी हवाला कांड: आरोपी वीरेंद्र दीक्षित को हाईकोर्ट से मिली जमानत

पहले खारिज हो चुकी थी अर्जी

गौरतलब है कि इससे पहले रितेश वर्मा ने MCRC 53163/2025 के तहत जमानत आवेदन दिया था, जिसे 2 दिसंबर 2025 को वापस लेने की अनुमति के साथ निरस्त कर दिया गया था। अब दूसरी अर्जी पर सुनवाई के बाद जमानत मिलने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है। सिवनी का यह हवाला कांड अब सिर्फ लूट का मामला नहीं, बल्कि पुलिस तंत्र की विश्वसनीयता से जुड़ा बड़ा प्रश्न बन चुका है। आने वाले दिनों में जांच की दिशा और ट्रायल की प्रक्रिया पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी रहेंगी।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • जस्टिस अचल कुमार पालीवाल
  • सिवनी
  • एसडीओपी पूजा पांडे
  • सिवनी हवाला कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज