सिवनी हवाला कांड जैसा झाबुआ के थांदला SDOP पर आरोप, वाहन से 20 लाख चुराए, क्लीन चिट की तैयारी

Sanjay Gupta | Oct 11, 2025, 14:02 IST
Share
seoni-hawala-kand-jhabua-thandla-sdop-accused-vehicle-20-lakh-theft
seoni-hawala-kand-jhabua-thandla-sdop-accused-vehicle-20-lakh-theft

सिवनी हवाला कांड के बाद अब झाबुआ की थांदला पुलिस पर भी गंभीर लूट के आरोप लगे हैं। इसमें एसडीओपी समेत कई पुलिस अधिकारियों पर 20 लाख रूपए की लूट करने के आरोप हैं।

Jhabua. मध्य प्रदेश पुलिस की खाकी पर लगातार दाग लग रहे हैं। भोपाल में डीएसपी के साले की पुलिस की पिटाई से मौत और सिवनी के हवाला कांड में पुलिस के जरिए की गई तीन करोड़ की लूट के बाद मामला थमा नहीं है। सिवनी जैसी ही पुलिस के जरिए लूट करने का एक गंभीर आरोप झाबुआ की थांदला पुलिस पर लगा है। इसमें कठघरे में एसडीओपी के साथ तीन-चार पुलिस अधिकारी हैं।

थांदला पुलिस ने लूटे 20 लाख रुपए

झांसी के आलोक एक्सप्रेस पार्सल सर्विस के मैनेजर आनंद सोनी ने झाबुआ एसपी को चार पन्नों की लिखित शिकायत दी है। साथ ही, जांच की मांग की है। इसमें अज्ञात पुलिस अधिकारियों को थांदला कांड का आरोपी बताया गया है। वहीं, आरोपी पर 20 लाख की लूट करने के आरोप लगाए गए हैं। कठघरे में संबंधित एरिया के एसडीओपी सहित चार पुलिस अधिकारी हैं।
शिकायत के बाद जांच का जिम्मा एडिशनल एसपी प्रतिपाल सिंह को सौंपा गया है। शिकायतकर्ता ने साफ लिखा है कि वह नाम से पुलिस अधिकारियों को नहीं पहचानते हैं। यदि पहचान कराते हैं, तो हम इन अधिकारियों को पहचान लेंगे। लेकिन जांच के दौरान अभी तक किसी तरह की पहचान नहीं कराई गई है।

ये खबर भी पढ़िए...1.45 करोड़ के हवाला लूट केस में डीजीपी कैलाश मकवाना की बड़ी कार्रवाई, सिवनी एसडीओपी पूजा पांडे सस्पेंड

पुलिस पर इस तरह लूट के आरोप

शिकायत में कहा गया है कि उनके जरिए कूरियर सर्विस दी जाती है। झांसी से राजकोट में ज्वेलरी की बुकिंग हुई थी, और इसके लिए 99 लाख रुपए की डिलीवरी की जानी थी। ये रकम 11 पैकेट में यूपी 93 सीटी 9721 नंबर के वाहन में रखकर 28 जुलाई को भेजी गई। इसमें कर्मचारी अजय गुप्ता, कैलाश रायकवार और ड्राइवर राजेश रायकवार थे।

28 जुलाई की शाम 6:50 बजे, वाहन पेटलावद से थांदला के लिए जा रहा था, तभी अज्ञात अधिकारियों ने उसे रोका और फिर कच्ची पगडंडी से ले गए। ये वाहन तीन घंटे बाद, रात 9:47 बजे थाने पहुंचा, जबकि थाने तक का रास्ता सिर्फ 17 मिनट का था। रास्ते में दो पैकेट, जिसमें 20 लाख रुपए थे, निकाल लिए गए। कर्मचारियों को बाद में हिरासत में लिया गया और 31 अगस्त को उन्हें रिहा कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़िए...सिवनी में 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जालना के व्यापारी के करीब डेढ़ करोड़ रुपए हड़पने के आरोप

कर्मचारियों ने बाहर आकर बताया ऐसे हुई लूट

शिकायती पत्र में आगे लिखा है कि कर्मचारियों ने रिलीज होने के बाद हमें बताया कि पेटलावद से निकलने के बाद फोर्स कंपनी की एक कार हमारी कार के सामने आकर अड़ गई। हम उसे पार करके आगे बढ़ गए, फिर उस कार ने हमें ओवरटेक किया और रोक लिया। एक व्यक्ति उतरा और हमारी कार में बैठ गया, बाकी लोगों को दूसरे वाहन में बैठाया। इसके बाद उन्होंने कच्ची पगडंडी पर कार रोक दी।

कर्मचारियों के अनुसार, थोड़ी देर बाद पुलिस की बत्ती वाली गाड़ी आई, जिसमें तीन-चार लोग सादी वर्दी में थे। उन्होंने हमारी कार से दो पैकेट (20 लाख रुपए) निकाले और चले गए।

फिर शासकीय बोलेरो से एसडीओ साहब गाड़ी चेक करने आए और हमें थाने ले गए। यहां पुलिस ने धमकी दी कि अगर दो पैकेट की बात की तो मामला अच्छा नहीं होगा। फिर जब्ती में 99 लाख रुपए की जगह 79 लाख रुपए दिखाए गए।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर ट्रक हादसे में निपटे DCP अरविंद तिवारी ने झाबुआ SP रहते हुए दी गालियां, तब हटाया था शिवराज ने

इधर पुलिस ने जांच में क्लीन चिट देने की कर ली तैयारी

इधर सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस मामले में शिकायतकर्ता को ही घेर लिया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की पहली शिकायत ही खारिज कर दी। पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता पास पैकेट में 99 लाख रुपए होने के कोई दस्तावेज या सबूत नहीं हैं। ऐसे में यह आरोप कि राशि कम है यह सिद्ध नहीं होता है।

वहीं कहा गया है कि उनका वाहन तीन घंटे तक अलग-अलग लोकेशन पर ले जाया गया और फिर थाने लाया गया। साथ ही, जो जीपीएस दी वह क्रॉस चेक करने पर मैच नहीं हो रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस जल्द ही मामले को दबाकर खाकी को क्लीन चिट देने जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश में पुलिस की पिटाई से डीएसपी के इंजीनियर साले की मौत, शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

क्या बोल रहे जांच अधिकारी

जांच अधिकारी एएसपी प्रतिपाल सिंह ने कहा कि हां शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है। अभी जांच पूरी नहीं हुई है, इसलिए इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकते हैं।

क्या है सिवनी हवाला कांड, एसडीओपी सस्पेंड

महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के कटनी जा रही कार को सिवनी पुलिस ने 8 अक्टूबर को 1-2 बजे के बीच पकड़ा। इसमें हवाला की तीन करोड़ राशि थी। आरोप है कि पुलिस ने कथित तौर पर उनसे पैसे लेकर उन्हें डरा धमका कर भगा दिया और पैसे आपस में बांट लिए।

अगले दिन व्यापारी पैसे की जानकारी लेने थाना पहुंचा। उसके साथ पूरे दिन टालमटोल की गई। जब बात आला अधिकारियों तक पहुंची, तब 1.5 करोड़ रुपए वापिस कर दिए। मामले में DGP ने इन सबके पीछे जिम्मेदार अधिकारी पूजा पांडे (SDOP) को निलंबित कर दिया। साथ ही सात और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • मध्य प्रदेश पुलिस
  • एएसपी प्रतिपाल सिंह
  • झाबुआ एसपी
  • थांदला पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती