सेक्सटॉर्शन : वीडियो कॉल पर अश्लील बातों की रिकार्डिंग कर करते थे ब्लैकमेल, दो महिला गिरफ्तार
Jitendra Shrivastava | Jul 09, 2024, 19:24 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। ये गिरोह वाट्सएप पर वीडियो कॉल कर अश्लील बातें करता है फिर इन रिकार्डिंग्स को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते थे। पुलिस ने रुपए ऐंठने वाले इस गिरोह की दो महिलाओं को पकड़ा है...
सेक्सटॉर्शन : मध्यप्रदेश की मंदसौर पुलिस ने एक बड़े सेक्सटॉर्शन मामले में बड़ा खुलासा किया है। ये गिरोह वाट्सएप पर वीडियो कॉल कर अश्लील बातें करता है फिर इन रिकार्डिंग को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते थे। पुलिस ने रुपए ऐंठने वाले इस गिरोह की दो महिलाओं को पकड़ा है। मंदसौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित एक नाबालिग आरोपी को इस मामले में गिरफ्तार किया है।
दरअसल, रतलाम के दो युवकों को बंधक बनाकर परिजन से रुपये की मांग गई। इसके बाद परिजन सीधे पुलिस के पास पहुंचे। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। सूचना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई और गैंग के ठिकाने तक पहुंची। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के मैनपुरिया गांव स्थित एक मकान में दबिश दी और सेक्सटॉर्शन करने वाले इस गिरोह में शामिल दो महिलाओं और एक नाबालिग को मौके से गिरफ्तार कर थाने ले आई।
ये खबर भी पढ़ें...
नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले में बड़ा खुलासा: दोयम दर्जे के आउटसोर्स कर्मचारी देते थे कॉलेजों को मान्यता
आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में कबूला कि वे अनजान लोगों के मोबाइल पर कॉल करते हैं। इस दौरान वाट्सएप पर अश्लील वीडियो काल और चैटिंग के माध्यम से फंसाकर युवकों के परिजन से रुपए की डिमांड करते थे। पुलिस ने बताया कि यह गैंग दो सालों से एक्टिव थी, लेकिन बार-बार लोकेशन बदलने के कारण पुलिस की पहुंच से दूर रही। वहीं आरोपी महिला के मोबाइल से 2-2 मिनट की 40 अश्लील विडियो क्लिप जब्त की है। आरोपियों के मकान से लाखों नगदी रुपए भी बरामद किए हैं।
मंदसौर के एसपी अनुराग सुजानिया के नेतृत्व में पुलिस ने जिस गिरोह का पर्दाफाश किया है। उस गिरोह ने अलग-अलग लोगों से अब तक 30 लाख रुपए से ज्यादा की वसूली की है। पुलिस ने अब तक दो महिलाओं, एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं 2 फरार आरोपियों की तलाश है। पुलिस आरोपियों के पुराने मामले को भी खंगाल रही है। जब्त उपकरणों की जांच भी की जा रही है। पुलिस का मानना है की मामले में गिरोह के लोगों से प्रताड़ित अन्य पीड़ितों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
पुलिस को सूचना देने पर खुला मामला
ये खबर भी पढ़ें...
नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले में बड़ा खुलासा: दोयम दर्जे के आउटसोर्स कर्मचारी देते थे कॉलेजों को मान्यता
अश्लील कॉल और चैटिंग कर फंसाते थे
अब तक 30 लाख रुपए वसूल कर चुका है गिरोह
दोबारा बनेगी एसआई पुलिस भर्ती की मेरिट लिस्ट, 2013 की भर्ती में हो गया था बड़ा खेल
By Neel Tiwari
सुसाइड से पहले दिल्ली गए थे बंटी नागर, 25 करोड़ की जमीन ली, मौत का कारण व्यक्तिगत
By Sanjay Gupta
फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह और टीआई महेश लिल्हारे के भाई से था गहरा रिश्ता? पुलिस ने की पूछताछ
By Manya Jain
क्या एसओजी रीडर जसवंत राव ने 2 करोड़ की रिश्वत स्वीकार की? एसीबी की जांच में नई बातें उभरकर आ रही हैं
By Jyoti Mahender Bhardwaj
विश्वेंद्र सिंह का डोटासरा पर हमला, निकम्मों को बांटे टिकट, भरतपुर आने की हिम्मत की तो भारी पड़ेगा
By Mukesh Sharma
मुझे नचनिया कहा,अब चुप क्यों? माता सीता के किरदार पर साध्वी हर्षा रिछारिया का संतों से सवाल
By Aman Vaishnav
शोएब ढेबर की होगी फिर से गिरफ्तारी, कांग्रेस नेता से 25 करोड़ रंगदारी मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश
By Harrison Masih