कम वोटिंग से नाराज शाह की विधायकों को दो टूक- वोटिंग प्रतिशत कम होने पर जाएगा मंत्री पद
CHAKRESH | Apr 27, 2024, 06:15 IST
Shah angry with low voting
मध्य प्रदेश में दूसरे चरण में कम मतदान पर अमित शाह और सीएम डॉ. मोहन यादव भाजपा कार्यालय पहुंचे। पार्टी के चुनाव प्रबंधन से जुड़े नेता भी मानते हैं कि विधायक केवल औपचारिकता कर रहे हैं...
लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में कम वोटिंग ( Low voting in Madhya Pradesh ) से गृहमंत्री अमित शाह बेहद नाराज हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के नेताओं को दो टूक कहा है कि जिन मंत्रियों के इलाकों में वोटिंग प्रतिशत कम होगा, उनका मंत्री पद जाएगा। इसकी जगह उन विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा, जिनके क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत बढ़ेगा। शाह शुक्रवार को राजगढ़ और गुना गए थे। वापस आने के बाद रात में हुई बैठक में उन्होंने चुनाव प्रबंधन और तैयारियों पर फीडबैक लिया और कम वोटिंग से नाराज शाह ने कहा कि आप अपने मंत्रियों और विधायकों को केंद्रीय नेतृत्व की मंशा से अवगत करा दीजिए।
दूसरे चरण में कम मतदान पर सीएम डॉ. मोहन यादव भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय के साथ समीक्षा की। पार्टी के चुनाव प्रबंधन से जुड़े नेता भी मानते हैं कि विधायक केवल औपचारिकता कर रहे हैं। कार्यकर्ता भी बहुत उत्साह से काम नहीं कर रहे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने शनिवार को लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई है। इसमें दोनों चरणों के मतदान की समीक्षा के बाद अगले दोनों चरणों की तैयारियों पर बात होगी। पार्टी नेताओं के अनुसार, अब भाजपा के गढ़ माने जाने वाले मालवा-निमाड़ और मध्यभारत में वोटिंग होना है। यहां ढिलाई से बढ़ा नुकसान हो सकता है।
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 6 सीटों पर शुक्रवार को मतदान पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में कम होने के आंकड़े सामने आ रहे हैं। वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए अलग-अलग ऑफिर दिए जा रहे हैं। इस बीच भाजपा के पूर्व मंत्री और विधायक गोपाल भार्गव ने एलान किया है कि उनके क्षेत्र के पन्ना प्रभारी अपने पन्ने के 100 प्रतिशत मतदान करा लेंगे, उनको पुरस्कार स्वरूप मोटरसाइकिल इनाम में देंगे।
कार्यालय में हुई चुनाव पर समीक्षा
दूसरे चरण में कम मतदान पर सीएम डॉ. मोहन यादव भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय के साथ समीक्षा की। पार्टी के चुनाव प्रबंधन से जुड़े नेता भी मानते हैं कि विधायक केवल औपचारिकता कर रहे हैं। कार्यकर्ता भी बहुत उत्साह से काम नहीं कर रहे।
आज चुनाव प्रबंधन की बैठक
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने शनिवार को लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई है। इसमें दोनों चरणों के मतदान की समीक्षा के बाद अगले दोनों चरणों की तैयारियों पर बात होगी। पार्टी नेताओं के अनुसार, अब भाजपा के गढ़ माने जाने वाले मालवा-निमाड़ और मध्यभारत में वोटिंग होना है। यहां ढिलाई से बढ़ा नुकसान हो सकता है।
100 फीसदी मतदान तो भार्गव देंगे मोटर साइकिल
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 6 सीटों पर शुक्रवार को मतदान पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में कम होने के आंकड़े सामने आ रहे हैं। वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए अलग-अलग ऑफिर दिए जा रहे हैं। इस बीच भाजपा के पूर्व मंत्री और विधायक गोपाल भार्गव ने एलान किया है कि उनके क्षेत्र के पन्ना प्रभारी अपने पन्ने के 100 प्रतिशत मतदान करा लेंगे, उनको पुरस्कार स्वरूप मोटरसाइकिल इनाम में देंगे।
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari