शख्स को पिज्जा में मिले रेंगते हुए कीड़े, होटल ने कहा- मौसम का असर है

Siddhi Tamrakar | Nov 05, 2024, 13:06 IST
Share
pizza
pizza

संडे था तो सबका मूड बना- चलो पिज्जा खाते हैं। शहर के एक बड़े होटल से पिज्जा मंगाया, लेकिन मूड तो खराब हो गया जब पिज्जा बॉक्स खोला और पिज्जा पर कीड़े रेंग रहे थे। जब इसकी शिकायत होटल से की गई तो जवाब में जो आया उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

संडे था तो सबका मूड बना- चलो पिज्जा खाते हैं। बड़े शौक से शहर के एक बड़े होटल से पिज्जा मंगाया गया, मगर घर वालों का मूड तो खराब हो गया जब पिज्जा बॉक्स खोला गया। सब हैरान, क्योंकि पिज्जा पर कीड़े रेंग रहे थे। जब इसकी शिकायत होटल से की गई तो वहां से जो जवाब मिला उसे सुनकर तो आप भा माथा ठोक लेंगे, आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

मामला शहडोल का है जहां इतवारी इतवारी मोहल्ला निवासी रोहन बर्मन ने स्टेडियम रोड पर स्थित डी लाइट काफी एंड रेस्टोरेंट से पिज्जा ऑर्डर किया था। घर लौटकर जैसे ही पिज्जा का डिब्बा खोला, उनकी आंखों के सामने एक डरावना नजारा था, पिज्जा में ज़िंदा कीड़े रेंग रहे थे।

रोहन और उनके परिवार ने होटल में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन दुकानदार ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि, मौसम में परिवर्तन की वजह से कीड़े अपने आप ही पिज्जा में आ गए होंगे। ग्राहक की शिकायत को इस प्रकार हल्के में लेना खाद्य सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाता है।

दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर कोई नियंत्रण नहीं

स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहडोल में दूषित खाद्य पदार्थों की समस्या बढ़ती जा रही है। कई दुकानों पर निरीक्षण न होने से लोगों को अनजाने में अस्वच्छ भोजन परोसा जा रहा है। खाद एवं औषधि निरीक्षक को भी इस मामले की जानकारी दी गई, लेकिन संपर्क करने पर भी अधिकारी का कोई उत्तर नहीं मिला।

दिवाली पर दिखावा और आम दिनों में लापरवाही

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि विभाग सिर्फ त्योहारों पर कुछ दुकानों पर कार्रवाई करके अपनी जिम्मेदारी निभाता है, जबकि साल के बाकी दिनों में दूषित खाद्य पदार्थों पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। अधिकारियों की अनदेखी के कारण आम लोग इसका खामियाजा भुगतने को मजबूर हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल की खबरें
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • pizza
  • खाने में कीड़ा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच