शाजापुर में युवक ने ट्रेन हादसे में गंवाए हाथ, फिर भी मंगेतर ने नहीं छोड़ा साथ

Manya Jain | Jul 27, 2026, 15:41 IST
Share
shajapur train accident couple love story
shajapur train accident couple love story

ट्रेन हादसे में दोनों हाथ गंवाने के बावजूद वर्षा ने जीवन से अपना रिश्ता नहीं तोड़ा। शाजापुर के इस जोड़े ने 8 जून 2026 को कोर्ट मैरिज कर सच्चे प्यार की अनोखी मिसाल पेश की।

समझें क्या है पूरा मामला

शाजापुर जिले के जामनेर गांव के जीवन और वर्षा की सगाई 8 मई 2026 को हुई थी। इसके 15 दिन बाद ही जीवन ट्रेन हादसे का शिकार हो गए। हादसे में उनके दोनों हाथ कट गए। इसके बावजूद वर्षा ने रिश्ता नहीं तोड़ा। 8 जून 2026 को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली।

वेडिंग शूट के दौरान हुआ हादसा

23 मई 2026 की शाम जीवन शुजालपुर रेल पुल पर फोटो सेशन करा रहे थे। इफेक्ट फोटो लेने के लिए वह रेलवे लाइन पर खड़े हुए। इसी दौरान वे एक मालगाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे में उनका एक हाथ कंधे के पास से कट गया। दूसरा हाथ कलाई के पास से कट गया।

आईसीयू में देखते ही लिया फैसला

वर्षा बताती हैं कि 23 मई की रात उन्हें हादसे की खबर मिली। अगली सुबह वह अस्पताल पहुंचीं। आईसीयू में गंभीर हालत में जीवन को देखकर उन्होंने उसी क्षण फैसला कर लिया। उन्होंने तय किया कि हालात जैसे भी हों, वह साथ नहीं छोड़ेंगी।

17 दिन तक चला इलाज

जीवन 8 जून तक अस्पताल में भर्ती रहे। इस दौरान वर्षा के माता-पिता ने रिश्ता तोड़ने के लिए मजबूर नहीं किया। लेकिन माता-पिता होने के नाते वे बार-बार पूछते रहे कि आगे जीवन कैसे चलेगा। वर्षा ने साफ कह दिया कि वह इसी से शादी करेंगी।

सादगी से हुई कोर्ट मैरिज

वर्षा ने 8 जून को कोर्ट मैरिज के दस्तावेज तैयार कराए। वह दस्तावेज लेकर अस्पताल पहुंचीं। उसी दिन जीवन को छुट्टी मिली और दोनों घर लौट आए। परिवार पर अतिरिक्त खर्च का बोझ न पड़े, इसलिए शादी बिना बाजे-रिसेप्शन के हुई।

वर्षा कहती हैं कि शादी के बाद भी ऐसा हादसा हो सकता था। उनका मानना है कि सगाई भी शादी जैसा ही रिश्ता होता है। इससे दो परिवार जुड़ जाते हैं। इसलिए उन्होंने रिश्ता निभाने का फैसला किया।

अब पत्नी ही बनी सहारा

इलाज के बाद जीवन की जान बच गई, लेकिन दोनों हाथ हमेशा के लिए चले गए। कंधे के पास कटे हाथ के घाव की हर तीन दिन में ड्रेसिंग होती है। इलाज पर हर महीने पांच हजार रुपए से ज्यादा खर्च हो रहा है। जामनेर के प्रधानमंत्री आवास योजना के घर में अब पत्नी वर्षा और मां मिलकर जीवन का खाना खिलाती हैं। वे पानी पिलाने और घर के काम में भी सहारा बन रही हैं।

पहले परिवार का सहारा था जीवन

जीवन ने 12वीं तक पढ़ाई की थी। आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने पढ़ाई छोड़ मजदूरी शुरू कर दी थी। हादसे वाले दिन वह शुजालपुर की एक सोसायटी में बोरी सिलाई का काम कर रहे थे। हादसे से पहले पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। अब वह खुद दूसरों पर निर्भर हो गए हैं।

रोजगार की मांग की

जीवन कहते हैं कि मां का साथ तो हमेशा रहता है। लेकिन हादसे के बाद जिसने उन्हें अपनाया, उस पर उन्हें गर्व है। उनका कहना है कि वह किसी पर बोझ बनकर नहीं जीना चाहते। उन्होंने भीख नहीं, बल्कि रोजगार की मांग की है।

उन्होंने सरकार से दिव्यांगजनों के लिए उपयुक्त रोजगार उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने अपनी पीड़ा वीडियो संदेश के जरिए उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार तक पहुंचाई। मंत्री ने युवक से संपर्क होने की पुष्टि की और हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

ये भी पढ़ें...

सीएम के प्रमुख सचिव के नाम फेक आईडी, दो घंटे में 58 दोस्त, शुरू हुई वसूली

CJI की एक टिप्पणी और गिर गई मंत्री की कुर्सी...

फर्जी डिग्री मामले में दो विश्वविद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, एसओजी करेगी जांच

प्रेमिका की चाकू से हत्या कर रेलवे ट्रैक पर कूदा भिलाई का इंजीनियर

Tags:
  • शाजापुर
  • आईसीयू
  • हादसा
  • कोर्ट मैरिज
  • उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा