BHOPAL. हिमाचल प्रदेश के मनाली में भोपाल की युवती के मर्डर की मिस्ट्री ( Manali hotel murder case ) का खुलासा हो गया है। 15 मई को मध्य प्रदेश की रहने वाली शीतल कौशल की मनाली होटल में हत्या हुई थी। मामले में पुलिस ने उसके आरोपी दोस्त से पूछताछ कर हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। आरोपी युवक विनोद ठाकुर ( Vinod Thakur ) ने कबूल किया कि युवती के बार-बार शादी के लिए दबाव डालने के कारण उसका मर्डर कर दिया।
3 साल से रिलेशनशिप में थे
पुलिस पूछताछ में मृतक के दोस्त ने बताया कि वे दोनों 3 साल से रिलेशनशिप में थे। उसके बार-बार मना करने के बाद भी लड़की शादी का दबाव डाल रही थी। लड़की उसे साथ रहने कह रही थी। युवक ने बताया कि शादी से इंकार करने पर शीतल ने उसे पुलिस में शिकायत करने की धमकी भी दी। ऐसे में युवक ने शीतल की हत्या करने का मन बना लिया और उसे मिलने बुलाकर जान ले ली। मामले में विनोद ठाकुर को मनाली पुलिस ने शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। अब उससे पूछताछ के बाद मर्डर का कारण सामने आया है।
ये खबर भी पढ़िये...
भोपाल की युवती का मनाली में मर्डर , प्रेमिका का शव बैग में भरकर ले जा रहा था प्रेमी
युवती का हुआ अंतिम संस्कार
शनिवार दोपहर भोपाल के शाहपुर स्थित निवास में शीतल कौशल ( Sheetal Kaushal ) का शव पहुंचा। परिजनों ने भदभदा विश्राम घाट कर उसका अंतिम संस्कार किया। शीतल कौशल का मर्डर मनाली में 15 मई को हुआ था। आरोपी युवक मनाली के होटल में शीतल को मारकर उसके शव को बैग में भरकर ले जा रहा था। तभी होटल स्टाफ को उस पर शक हुआ। पूछताछ होने पर आरोपी वहां से भाग निकला था।
14 फरवरी को किया था प्रपोज
शीतल कौशल हत्या मामले में पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी विनोद ने अपने और शीतल के रिश्ते के बारे में भी बताया। विनोद ने बताया कि शीतल और वह 14 फरवरी 2021 से रिलेशनशिप में थे। विनोद ने ही शीतल को प्रपोज किया था। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। रिलेशनशिप में आने के बाद भी दोनों की फोन पर ही बात होती थी। दोनों पहली बार दिसंबर 2023 में मिले थे। इस समय दोनों 10 दिन साथ रहे थे। पिछले काफी समय से शीतल उस पर मिलने का भी दबाव बना रही थी। विनोद ठाकुर ने बताया कि वह एक डिलेवरी बॉय है। उसे अक्सर कॉल आया करते थे। ऐसे में शीतल उसपर शक भी किया करती थी। इसके अलावा वह लगातार शादी का दबाव भी बना रही थी और ऐसा न करने पर पुलिस में शिकायत करने की धमकी दे रही थी। युवक ने बताया कि परेशान होकर उसने शीतल को मारने का मन बना लिया।
thesootr links
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक क