शिशुकुंज स्कूल का किचन सील-सौ से ज्यादा बच्चों के बीमारी का कारण बनी आईसक्रीम
Sanjay Gupta | Jun 22, 2026, 22:28 IST
shishukunj-school-indore-kitchen-sealed-kids-sick
इंदौर के शिशुकुंज स्कूल झलारिया कैंपस में खराब आईसक्रीम से 100 से ज्यादा बच्चे बीमार पड़े। प्रशासन ने किचन सील किया और 23 फूड सैंपल जांच के लिए भेजे। एक्सपायरी मसाले भी मिले।
इंदौर के महंगे और प्रतिष्ठित माने जाने वाले शिशुकुंज स्कूल झलारिया कैंपस में मैनेजमेंट की भारी लापरवाही सामने आई है। पालकों की शिकायतों के बाद प्रशासन ने ताबड़तो़ड़ कार्रवाई की और स्वास्थ्य, फूड, स्कूल शिक्षा, प्रशासन की संयुक्त टीम पहुंची। सौ से ज्यादा बच्चों की बीमार होने का कारण आईसक्रीम बताई जा रही है।
शिशुकुंज स्कूल झलारिया कैंपस में सोमवार को एक साथ कई पालक पहुंचे। यहां मैनेजमेंट को शिकायत करते हुए बताया कि शानिवार शाम से उनके बच्चों को पेटदर्द हो रहा है। साथ ही उल्टियां हो रही है। खाने को लेकर शिकायत की गई। बात कलेक्टर शिवम वर्मा तक पहुंची।
इसके बाद कलेक्टर ने एसडीएम दीपक चौहान, फूड सेफ्टी ऑफिसर मनीष स्वामी, सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी व स्कूल शिक्षा विभाग की टीम को मौके पर पहुंचाया।
शिशुकुंज स्कूल में धीरेंद्र दवे, मनोज दवे, विनीत सेठिया, बीसीएम ग्रुप वाले राजेश मेहता, प्रेम सेठिया मैनेजमेंट के पदों पर है।
करीबी तीन लाख प्रति छात्र फीस लेता है शिशुकुंज। बीमार होने वाले छात्र पहली से चौथी क्लास वाले हैं।
![98428026-e44]()
प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया है कि इसका मुख्य कारण आईसक्रीम हो सकता है। आईसक्रीम के परिवहन से लेकर इसे रखने में तापमान का ध्यान नहीं रखा गया है। इसके चलते इसके खराब होने की आशंका सबसे ज्यादा बताई गई है। हालांकि पानी और दूध के भी सैंपल लिए गए हैं। लेकिन जांच में आया कि पानी के लिए आरओ लगा है और दूध भी उसी दिन खपत हो जाती है।
जांच दल द्वारा स्कूल के किचन का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान किचन में उपयोग की जा रही खाद्य सामग्री जैसे पनीर, आइसक्रीम, 6 प्रकार के मसाले, शरबत, राजमा, तेल, नमकीन, 4 प्रकार की दालें, दूध, तैयार दाल, तैयार कोफ्ते, कोफ्ते की सब्जी, पके हुए चावल, रोटी और पीने के पानी सहित कुल 23 नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। इन सभी सैंपलों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
निरीक्षण के दौरान स्कूल किचन में एक्सपायरी डेट निकल चुके मसालों के 10 पैकेट और नमकीन के 2 पैकेट पाए गए। जिसका केस बनाया गया। संयुक्त दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल के किचन को आगामी आदेश तक के लिए सील कर दिया गया है। मामले में नियमानुसार प्रकरण भी तैयार किया गया है।
कलेक्टर वर्मा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी स्कूल, हॉस्टल, मेस, कैंटीन अथवा खाद्य प्रतिष्ठान में गंदगी, मिलावट, अस्वच्छ परिस्थितियां, बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार या अन्य खाद्य सुरक्षा संबंधी अनियमितताएं दिखाई दें, तो इसकी सूचना दें। कलेक्टर हेल्पलाइन 0731-181 पर शिकायतों पर प्रशासन द्वारा त्वरित जांच और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर के शिशुकुंज स्कूल में 100+ बच्चे बीमार, प्रशासन ने कैंटीन से जब्त की खाद्य सामग्री
इंदौर की अनिका शर्मा को 9 करोड़ के इंजेक्शन के लिए दान की घोषणा, फिर पलटे नेता, अब फोन भी नहीं उठाते
इंदौर में NEET छात्रों से ठगी: AI, इंस्टाग्राम से फर्जी पेपर बेचने वाला लॉ छात्र गिरफ्तार
आधार न होने पर इंदौर में छात्रा को री नीट से रोका, केंद्र संचालक पर भड़के कलेक्टर
शिशुकुंज स्कूल झलारिया कैंपस में सोमवार को एक साथ कई पालक पहुंचे। यहां मैनेजमेंट को शिकायत करते हुए बताया कि शानिवार शाम से उनके बच्चों को पेटदर्द हो रहा है। साथ ही उल्टियां हो रही है। खाने को लेकर शिकायत की गई। बात कलेक्टर शिवम वर्मा तक पहुंची।
इसके बाद कलेक्टर ने एसडीएम दीपक चौहान, फूड सेफ्टी ऑफिसर मनीष स्वामी, सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी व स्कूल शिक्षा विभाग की टीम को मौके पर पहुंचाया।
दवे, सेठिया, मेहता का है स्कूल
मोटी फीस लेता है स्कूल
98428026-e44
आईसक्रीम में नहीं रखा तापमान का ध्यान
23 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच हेतु भेजे गए
एक्सपायरी डेट वाले पदार्थ मिले, किचन सील
कलेक्टर ने कहा- दें शिकायत की जानकारी
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर के शिशुकुंज स्कूल में 100+ बच्चे बीमार, प्रशासन ने कैंटीन से जब्त की खाद्य सामग्री
इंदौर की अनिका शर्मा को 9 करोड़ के इंजेक्शन के लिए दान की घोषणा, फिर पलटे नेता, अब फोन भी नहीं उठाते
इंदौर में NEET छात्रों से ठगी: AI, इंस्टाग्राम से फर्जी पेपर बेचने वाला लॉ छात्र गिरफ्तार
आधार न होने पर इंदौर में छात्रा को री नीट से रोका, केंद्र संचालक पर भड़के कलेक्टर
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA