शिवानी डिटरजेंट के डायरेक्टर मयंक बगानी 4.15 करोड़ की लग्जरी घड़ी के साथ गिरफ्तार, जमानत

Sanjay Gupta | Jul 04, 2026, 15:47 IST
Share
shivani detergent mayank bagani arrest bail
shivani detergent mayank bagani arrest bail

इंदौर की एक हजार करोड़ से ज्यादा के टर्नओवर वाली कंपनी शिवानी डिटरजेंट के डायरेक्टर मयंक बगानी लग्जरी घड़ी की तस्करी में घिर गए हैं। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उन्हें गिरफ्तार किया गया, फिर कोर्ट से जमानत हुई।

इंदौर के धनाड्य परिवार में से एक बगानी परिवार के सदस्य मयंक बगानी उलझ गए हैं। वह सिंगापुर से 4 करोड़ 15 लाख की लग्जरी कीमत की घड़ी लेकर आए, लेकिन इसकी जानकारी कस्टम को नहीं दी। इन्हें दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने चार करोड़ 15 लाख की लग्जरी घड़ी के साथ गिरफ्तार कियाा। हाल ही में पटियाला दिल्ली कोर्ट से 29 जून को उनकी सशर्त जमानत हुई है।

सिंगापुर से लेकर आ रहे थे ये घड़ी

कस्टम विभाग द्वारा जिला कोर्ट दिल्ली में मामले की जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार मयंक बगानी के पास रिचर्ड मिल आरएम 35-03 राफेल नडाल मॉडल की घड़ी बरामद की गई।

WhatsApp Ima
WhatsApp Ima


यह घड़ी आरोपी मयंक से सिंगापुर से लौटते समय दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बरामद की गई। मयंक ने ग्रीन चैनल पार किया लेकिन घड़ी को लेकर घोषणा नहीं की गई। कस्टम विभाग ने दिल्ली कोर्ट में आगे की पूछताछ और जांच के लिए मयंक की कस्टडी भी मांगी थी।

इस कारण हुई जमानत

इस संबंध में गिरफ्तारी प्रक्रिया में गई चूक (जैसे सोनम रघुवंशी केस में हुई) के चलते मयंक की जमानत मंजूर हो गई। मयंक के वकील ने कोर्ट में कहा कि गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर कोर्ट में पेश करना था जो कस्टम विभाग ने नहीं किया।

ना ही गिरफ्तारी के लिखित कारण बताए और ना ही परिजनों को सूचना दी गई। ऐसे में गिरफ्तारी प्रक्रिया का पूरा पालन नहीं करने पर एक लाख की जमानत पर मयंक की जमानत मंजूर हो गई।

(इस मामले में बगानी परिवार से बात करने का प्रयास हुआ, सदस्यों को फोन किया, मैसेज भी किया लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। द सूत्र के पास जिला कोर्ट का आर्डर मौजूद है)

इन शर्तों पर मिली है मयंक को जमानत

मयंक को पटियाला हाउस दिल्ली कोर्ट ने 1 लाख की जमानत राशि पर जमानत दी गई। साथ ही कहा गया कि वह सबूतों से कोई छेड़छाड़ नहीं करेगा। गवाह को प्रभावित नहीं करेगा। जांच में सहयोग करेगा, हर समय मोबाइल नंबर चालू रखेगा और बिना कोर्ट मंजूरी के देश छोड़कर नहीं जाएगा। साथ ही जांच में पूरी तरह सहयोग करेगा और तारीख पर कोर्ट आएगा।

cd4a9f67-f797-44d0-9560-f52fbf95b19b
cd4a9f67-f797-44d0-9560-f52fbf95b19b


इन कंपनियों से जुड़े हैं मयंक बगानी

मयंक बगानी शिवानी डिटरजेंटस प्रालि कंपनी के साथ ही शिवानी ट्रूपेक प्रालि, एडवांटेज वेयरहाउसिंग एलएलपी और रोजगोल्ड रियलिटी प्रालि कंपनी से भी जुड़े हुए हैं।

WhatsApp Image
WhatsApp Image


4.50 से 5.4 करोड़ की है घड़ी, नडाल करते हैं प्रमोट

रिचर्ड मिल आरएम 35-03 ऑटोमैटिक राफेल नडाल (Richard Mille RM 35-03 Rafael Nadal) अल्ट्रा-लग्जरी स्पोर्ट्स घड़ी है। "बेबी नडाल" के नाम से मशहूर इस घड़ी की कीमत इसके मटेरियल और वर्जन के आधार पर लगभग $5,50,000 से $6,50,000 (लगभग ₹4.5 करोड़ - ₹5.4 करोड़) के बीच होती है।

इंदौर में बड़ा परिवार है बगानी

इंदौर में बगानी परिवार काफी धनाड्य और प्रतिष्ठित माना जाता है। साल 1995 में शिवानी डिटरजेंट कंपनी स्थापित हुई थी। इनकी पीथमपुर में डिटरजेंट की फैक्ट्री है। यह सरगम नाम से उत्पाद बनाते हैं और दिल से साफ इनका टैगलाइन है। डिटरजेंट कंपनी में मयंक के साथ ही नरेश बगानी, कुबेर बगानी, रौनक बगानी, चंद्रलाल बगानी और सूरज बगानी डायरेक्टर है। इनके मनीषपुरी में निवास है। बताया जाता है कि परिवार के पास करोड़ों की मूल्य की कई लग्जरी कारें भी है।

लग्जरी घड़ी पर है इतना टैक्स

विदेश से लग्जरी घड़ी लाने पर भारत में 38.5 फीसदी टैक्स (कस्टम ड्यूटी व सेस) लगता है। कस्टम नियमों के तहत इसे व्यक्तिगत उपयोग का सामान नहीं माना जाता है, इसलिए पूरा टैक्स लगता है। केवल 75 हजार की कीमत तक की सामग्री ही विदेश से लाने पर टैक्स फ्री होती है। घड़ी आप पहनकर भी आ रहे हैं तो भी एयरपोर्ट पर घोषणा जरूरी होती है।

सात साल की सजा का प्रावधान

भारत में विदेश से सामान छिपाकर ( जिसे तस्करी माना जाता है) लाने पर या गलत जानकारी देने, बिना डिक्लेरेशन से गुजरने पर कस्टम विभाग कार्रवाई करता है। इसमें वस्तु की कीमत के आधार पर अलग-अलग कार्रवाई होती है। जिसमें सामान की जब्ती, मूल्य का दो से तीन गुना जुर्माना और टैक्स लगता है। साथ ही प्रतिबंधित/अवैध वस्तु लाने पर व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकते हैं औऱ सात साल की जेल हो सकती है।

ये भी पढ़ें...

MP में 10 साल बाद खुला प्रमोशन का रास्ता, 15 जुलाई तक DPC, 31 तक पदोन्नति आदेश

एमपी में यूसीसी कानून पर लगा ब्रेक! मानसून सत्र में विधेयक आना मुश्किल, जाने क्यों

तीन प्रयास, तीनों में सफलता, IAS श्वेता चौहान की UPSC यात्रा और उससे मिलने वाले अनमोल सबक

मध्यप्रदेश रेरा के ट्रिब्यूनल अध्यक्ष बने रिटायर्ड जस्टिस बिनोद कुमार द्विवेदी

र्ड मिल RM 27-04 घड़ी

Tags:
  • इंदौर
  • जमानत
  • सिंगापुर
  • कस्टम विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा