महाकालेश्वर जा रही डॉक्टरों की टीम का एक्सीडेंट, 2 महिला डॉक्टरों की मौत, 4 घायल
Rohit Sahu | Mar 23, 2025, 13:07 IST
mp news ujjain
शिवपुरी जिले के एनएच-46 पर लुकवासा बायपास पर रविवार सुबह करीब 8 बजे एक अर्टिगा कार पुलिया से गिर गई। इस हादसे में दो महिला डॉक्टरों की मौत हो गई और चार अन्य डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए
शिवपुरी जिले के एनएच-46 पर रविवार सुबह एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। यह दुर्घटना लुकवासा बायपास पर सुबह लगभग 8 बजे हुई। हादसे में दो महिला डॉक्टरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी यात्री अयोध्या से उज्जैन की ओर जा रहे थे। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की जानकारी मिलते ही कोलारस थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। इस दुर्घटना में डॉ. तन्वी आचार्य (50), पत्नी डॉ. अतुल आचार्य की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल डॉ. नीलम पंडित (55), पत्नी डॉ. सुबोध पंडित को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई।
यह भी पढे़ं: MP में अजीब घटना, पर्स हुआ चोरी और एक्सीडेंट का आरोपी बन गया पीड़ित, जानें मामला
दुर्घटनाग्रस्त कार में मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों से ताल्लुक रखने वाले छह डॉक्टर सवार थे। घायलों में डॉ. उदय जोशी (64) निवासी दादर, डॉ. सुबोध पंडित (62) निवासी बसई, डॉ. अतुल आचार्य (55) निवासी भिवंडी और डॉ. सीमा जोशी (59) शामिल हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: जबलपुर में भीषण हादसा, अयोध्या से नागपुर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 3 की मौत 25 घायल
thesootr links
महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे थे
गाड़ी चला रहे डॉक्टर अतुल आचार्य ने बताया कि उनकी टीम लगभग दस दिन पहले महाराष्ट्र से तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुई थी। वे अयोध्या में दर्शन करने के बाद उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान लुकवासा चौकी के पास उनकी कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और पुलिया से टकराकर नीचे गिर गई।
दो डॉक्टरों की मौत
यह भी पढे़ं: MP में अजीब घटना, पर्स हुआ चोरी और एक्सीडेंट का आरोपी बन गया पीड़ित, जानें मामला
कार में सवार सभी डॉक्टर महाराष्ट्र के निवासी
यह भी पढ़ें: जबलपुर में भीषण हादसा, अयोध्या से नागपुर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 3 की मौत 25 घायल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava