शिवपुरी में वकील की हत्या के विरोध में जबलपुर बार करेगा बहिष्कार, 16 फरवरी को न्यायिक कार्य से विरक्त रहेंगे अधिवक्ता

Neel Tiwari | Feb 14, 2026, 23:34 IST
Share
Jabalpur bar will boycott in protest against murder of lawyer in Shivpuri
Photograph: (the sootr)

शिवपुरी में वकील संजय कुमार सक्सेना की हत्या के विरोध में जबलपुर बार संघ 16 फरवरी को न्यायिक कार्य से विरक्त रहेगा। घटना से प्रदेशभर में वकीलों का गुस्सा उबाल पर है।

News in short

  • शिवपुरी के करैरा में कोर्ट जाते समय अधिवक्ता संजय सक्सेना की गोली मारकर हत्या।
  • आनंद सागर मंदिर के पास बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग।
  • परिजनों ने जमीन विवाद और पुरानी रंजिश को बताया हत्या की वजह।
  • जबलपुर जिला अधिवक्ता संघ ने 16 फरवरी को न्यायिक कार्य से विरक्त रहने का ऐलान।
  • एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग फिर हुई तेज।

Intro

JABALPUR. शिवपुरी में दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या से प्रदेशभर में वकीलों में आक्रोश है। घटना के विरोध में जबलपुर जिला अधिवक्ता संघ ने 16 फरवरी को न्यायिक कार्य से विरक्त रहने की घोषणा की है।
इसके साथ ही एक बार फिर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग जोर पकड़ने लगी है।

News in detail

दिनदहाड़े फायरिंग से दहल गया था शिवपुरी

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब अज्ञात बदमाशों ने अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना (57) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वे रोज की तरह बाइक से कोर्ट जा रहे थे। किले के पीछे स्थित आनंद सागर मंदिर के पास सिद्धन रोड पर पहले से घात लगाए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया था दम

वारदात के कुछ देर बाद उसी रास्ते से गुजर रहे एक अन्य अधिवक्ता की नजर सड़क पर गिरे संजय सक्सेना पर पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। घटना की खबर मिलते ही इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी।

जमीन विवाद और धमकियों का आरोप

मृतक के भाई अधिवक्ता कुलदीप सक्सेना ने आरोप लगाया था कि गांव सिगदाऊआ के कुछ लोगों ने रंजिश के चलते हत्या कराई है। संजय सक्सेना ने किशोरी जाटव के पक्ष में जमीन का केस लड़ा था, जिसमें फैसला उनके मुवक्किल के पक्ष में आया था। आरोप है कि केस हारने के बाद से लगातार धमकियां दी जा रही थीं कि वे आगे उनके खिलाफ कोई मुकदमा न लड़ें।

बताया गया है कि वे मिठुआ जाटव के पक्ष में एक अन्य जमीन विवाद का केस भी लड़ रहे थे, जिसमें कथित रूप से शिक्षक कमलेश शर्मा का कब्जा बताया गया है। परिजनों का दावा है कि केस से हटने के लिए दबाव और 12 लाख रुपए की कथित सुपारी तक की बात सामने आई थी।

पुरानी चुनावी रंजिश भी आई सामने

परिजनों के अनुसार आरोपियों से चुनावी रंजिश भी चली आ रही थी। अगस्त-सितंबर में उनकी 6 बीघा जमीन में खड़ी मूंगफली की फसल उजाड़ दी गई थी। इसकी शिकायत दिनारा थाने में की गई थी, लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

जिला अधिवक्ता संघ का विरोध, 16 फरवरी को बहिष्कार

शिवपुरी की घटना के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर ने कड़ा रुख अपनाया है। संघ ने घोषणा की है कि 16 फरवरी 2026 को सभी अधिवक्ता न्यायालयीन कार्य से विरक्त रहकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। संघ ने अपने बयान में कहा कि “शिवपुरी में हमारे अधिवक्ता साथी को यूनिफॉर्म में रहते हुए गोली मार दी गई, जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं।”

फिर उठी एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग

इस घटना के बाद अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर लंबे समय से चली आ रही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग फिर तेज हो गई है। अधिवक्ता संघ का कहना है कि वकीलों का पेशा लगातार जोखिम भरा होता जा रहा है। जमीन विवाद, आपराधिक प्रकरण और संवेदनशील मामलों की पैरवी के कारण उन्हें जान का खतरा बना रहता है।

अधिवक्ताओं का स्पष्ट कहना है कि यदि डॉक्टरों और अन्य पेशेवरों की तरह उनके लिए भी विशेष सुरक्षा कानून बनाया जाए, तो इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।

यह खबरें भी पढ़ें..

10 सालों में माननीयों के खिलाफ 8,360 शिकायतें, सदन में कानून मंत्री ने दी जानकारी

खजराना गणेश मंदिर गर्भगृह में भाऊ का प्रवेश पड़ा भारी : गार्ड बर्खास्त, एजेंसी पर जुर्माना

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 : दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

डिस्ट्रिक बार की मांग पर बदला हाईकोर्ट का कैलेंडर, 4 मार्च को अवकाश घोषित

Tags:
  • शिवपुरी
  • हत्या
  • जमीन विवाद
  • चुनावी रंजिश
  • एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट
  • जबलपुर जिला अधिवक्ता संघ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा