बादल फटने से केदारनाथ में फंसे शिवपुरी के श्रद्धालु , हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू

CHAKRESH | Aug 02, 2024, 07:56 IST
Share
Shivpuri Pilgrims Kedarnath Helicopter Rescue
Shivpuri Pilgrims Kedarnath Helicopter Rescue

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर यात्रियों को एयर लिफ्ट कराया। 61 में से 51 यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया है। शेष यात्री केदारनाथ में सुरक्षित हैं...

Shivpuri Pilgrims Trapped in Kedarnath : केदारनाथ की यात्रा पर गए शिवपुरी जिले के 61 यात्री बादल फटने के कारण फंस गए हैं। जानकारी मिलते ही, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड की सरकारें सक्रिय हो गईं और श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू किया गया।

सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देर रात ट्वीट कर जानकारी दी कि चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ में फंसे मध्य प्रदेश के 61 यात्रियों में से 51 को सुरक्षित रुद्रप्रयाग पहुंचा दिया गया है। बाकी 10 यात्री केदारनाथ में ही सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि बदरवास क्षेत्र के ये लोग एक बस और अन्य चार पहिया वाहनों से केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे, लेकिन भूस्खलन के कारण वहां फंस गए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर उन्हें एयर लिफ्ट कराया। 61 में से 51 यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया है। शेष यात्री केदारनाथ में सुरक्षित हैं। उत्तराखंड सरकार से संपर्क बना हुआ है।

भागवत कथा के लिए गए थे श्रद्धालु

शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे के श्रद्धालु चार धाम यात्रा के साथ ही बद्रीनाथ में आयोजित होने वाली भागवत कथा में शामिल होने के लिए गए थे। बद्रीनाथ धाम में भागवत कथा का आयोजन था, जिसका वाचन बदरवास के पंडित श्री कृष्ण गोपाल महाराज करने वाले थे। इसके चलते बदरवास से 50 श्रद्धालु और 10 अन्य लोग खाना आदि कार्य के लिए पांच दिन पहले रवाना हुए थे। केदारनाथ में बादल फटने की जानकारी न होने के कारण सभी श्रद्धालु रास्ते में फंस गए और गौरी कुंड की ओर रवाना हुए। वहां से उन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू किया गया। सभी श्रद्धालु फिलहाल रामपुर के एक होटल में ठहरे हुए हैं। गुरुवार को बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।

IMP TAGS : केदारनाथ Kedarnathशिवपुरी श्रद्धालु Shivpuri Pilgrims हेलीकॉप्टर रेस्क्यू Helicopter Rescue बदरवास Badarwas मध्य प्रदेश Madhya Pradesh उत्तराखंड Uttarakhand सीएम डॉ. मोहन यादव CM Dr. Mohan Yadav चारधाम यात्रा Char Dham Yatra रुद्रप्रयाग Rudraprayag पंडित श्री कृष्ण गोपाल महाराज Pandit Shri Krishna Gopal Maharaj एनडीआरएफ NDRF (National Disaster Response Force) एसडीईआरएफ SDRF (State Disaster Response Force)

Tags:
  • शिवपुरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा