3 साल तक बनाया हवस का शिकार, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के बेटे पर रेप का केस दर्ज
Rohit Sahu | May 01, 2025, 14:53 IST
shivpuri bjp
शिवपुरी में एक युवती ने नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के बेटे रजत शर्मा पर रेप का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि रजत ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर में एक युवती ने नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के बेटे रजत शर्मा पर रेप का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि रजत ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसे धोखा दे दिया। इसके बाद शिवपुरी में राजनीतिक सियासत भी गरमा गई है।
युवती ने बताया कि उनके और रजत के संबंधों के बारे में उन्होंने अपने घर पर बताया था और उनके माता जी और बहनें शादी के लिए तैयार थीं। युवती का आरोप है कि उनके भाई मयंक को कैंसर हो गया था, तब रजत ने कहा था कि भाई ठीक हो जाएं, उसके बाद शादी कर लेंगे। लेकिन 10 मार्च 2025 को उनके भाई का देहांत हो गया।
इसके बाद जब युवती ने रजत से शादी करने को कहा, तो वह बहानेबाजी करने लगा। युवती का आरोप है कि रजत ने उन्हें धोखा दिया और उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी। युवती ने देर रात थाने पहुंचकर पुलिस को अपने साथ हुई पूरी आपबीती सुनाई और नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवा दिया।
इस मामले में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ का कहना है कि युवती की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले को जांच में लिया गया है। युवती ने बताया कि वह पहले भी चार बार थाने पहुंची थी और शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश की थी, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते वह सफल नहीं हो पाई थी।
यह भी पढ़ें...इंदौर में बीजेपी नेताओं के नाम से धमकाकर सराफा व्यापारी ने की 51 लाख की धोखाधड़ी
इस मुकदमे के बाद शिवपुरी की राजनीति गरमा गई है। नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहीं हैं और पूर्व खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की समर्थक हैं। अब देखना यह होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और आरोपी के खिलाफ क्या सबूत मिलते हैं।
यह भी पढ़ें..बीजेपी नेता कमल रघुवंशी ने की डांसर को चूमने की कोशिश, बाद में बोले- मेरा मन तो पवित्र
बीजेपी नेता पर रेप का केस | शिवपुरी नगर पालिका परिषद | MP News | BJP Leader
सोशल मीडिया पर हुई थी मुलाकात
बताया जा रहा है कि रजत और युवती की मुलाकात सोशल मीडिया नेटवर्क के माध्यम से हुई थी। अगस्त 2023 से दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे और जल्द ही उनके बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। रजत ने युवती के साथ शादी करने का वचन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि रजत ने उनके शारीरिक संबंधों की वीडियो भी बना ली थी।
परिवार को थी शादी की जानकारी
शादी की बात पर बहानेबाजी
पुलिस ने दर्ज किया मामला
यह भी पढ़ें...इंदौर में बीजेपी नेताओं के नाम से धमकाकर सराफा व्यापारी ने की 51 लाख की धोखाधड़ी
शिवपुरी की राजनीति गरमाई
यह भी पढ़ें..बीजेपी नेता कमल रघुवंशी ने की डांसर को चूमने की कोशिश, बाद में बोले- मेरा मन तो पवित्र
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बीजेपी नेता पर रेप का केस | शिवपुरी नगर पालिका परिषद | MP News | BJP Leader
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari