शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों का दिल्ली में शानदार रिसेप्शन, पीएम मोदी ने दिया आशीर्वाद
Vikram Jain | Mar 19, 2025, 24:19 IST
shivraj singh chauhan sons grand reception party
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने दोनों बेटों, कुणाल और कार्तिकेय के लिए दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में पीएम मोदी, स्वामी रामदेव, कंगना रनौत और अन्य मशहूर हस्तियां शामिल हुईं और नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों का भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन दिल्ली में हुआ। मंगलवार को हुए इस समारोह में राजनीतिक, बिजनेस और बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। इस पार्टी में गौतम अडाणी, स्वामी रामदेव, स्वामी अवधेशानंद गिरी और कंगना रनौत जैसे दिग्गज भी शामिल हुए और शिवराज सिंह के बहू-बेटों को आशीर्वाद दिया।
दरअसल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को दिल्ली में अपने दोनों बेटों, कुणाल और कार्तिकेय सिंह चौहान के लिए एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था। यह पार्टी उनके शादी के बाद की तीसरी रिसेप्शन पार्टी थी। इससे पहले, शिवराज ने दोनों बेटों का अलग-अलग रिसेप्शन भोपाल में आयोजित किया था।
ये खबर भी पढ़ें...
विवाह के बंधन में बंधे कार्तिकेय और अमानत, बेटे की शादी में सिंधिया के साथ नाचे शिवराज
दिल्ली में आयोजित इस रिसेप्शन पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्वामी रामदेव, कंगना रनौत, स्वामी अवधेशानंद गिरी और अन्य मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। इस पार्टी में राजनीति, बिजनेस और मनोरंजन की दुनिया से प्रमुख लोग भी पहुंचे। इस अवसर पर सभी ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। बता दें कि शिवराज सिंह के छोटे बेटे कुणाल का विवाह पहले हुआ था, इसके बाद बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी जोधपुर में हुई थी।
![shivraj singh sons reception party 1]()
ये खबर भी पढ़ें...
कार्तिकेय और अमानत ने लिए सात फेरे, शिवराज सिंह ने बेटे-बहू को दिलाया आठवां वचन
बता दें कि शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का विवाह राजस्थान के बिजनेसमैन अनुपम बंसल की बेटी अमानत बंसल से हुआ है। कार्तिकेय और अमानत ने 6 मार्च को जोधपुर के उम्मेद पैलेस में सात फेरे लिए थे। इस शाही शादी में आशीर्वाद देने पहुंची बड़ा संख्या में दिग्गज पहुंचे थे। इस शादी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजस्थान के सीएम भजन लाल, मध्य प्रदेश के कई बीजेपी नेता समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए थे।
![shivraj singh sons reception party 2]()
बता दें कि कार्तिकेय राजनीति में सक्रिय हैं और शिवराज सिंह के राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाते हैं। वह हमेशा अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार करते हैं। शिवराज सिंह की बहू अमानत के पिता अनुपम बंसल फेमस शूज कंपनी लिबर्टी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। जबकि मां रुचिता कन्फेडरेशन ऑफ वूमेन एंटरप्रेन्योर ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर हैं। अमानत ने हाल ही में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में एमएससी की पढ़ाई की है।
![shivraj singh sons reception party 3]()
ये खबर भी पढ़ें...
बेटे की संगीत सेरेमनी में चांद सा रोशन चेहरा गाने पर जमकर थिरके शिवराज सिंह चौहान
वहीं, शिवराज सिंह के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान राजनीति से दूर रहते हैं और वह विदिशा में मेसर्स सुंदर फूड्स एंड डेयरी का संचालन करते हैं। कुणाल का विवाह भोपाल की प्रसिद्ध डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि जैन से हुआ है। कुणाल और रिद्धि 14 फरवरी 2025 को विवाह के बंधन में बंधे थे। रिद्धि एक हाई प्रोफाइल फैमिली से हैं, रिद्धि के पिता संदीप भी डॉक्टर हैं। कुणाल और रिद्धि ने भोपाल में एक ही स्कूल से पढ़ाई की है। रिद्धि सादगी से जीवन जीती हैं, जो शिवराज सिंह चौहान को बहुत प्रभावित करता है।
ये खबर भी पढ़ें...
शिवराज सिंह चौहान ने बेटे-बहू को दिलाया आठवां वचन, पिता ने आशीर्वाद के साथ दी यह सीख
✅ एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने दोनों बेटों का दिल्ली में रिसेप्शन आयोजित किया।
✅ पीएम मोदी, स्वामी रामदेव और कंगना रनौत समेत अन्य मशहूर हस्तियां इस रिसेप्शन में शामिल हुईं।
✅ कार्तिकेय सिंह चौहान का विवाह अमानत बंसल से और कुणाल चौहान का विवाह रिद्धि जैन से हुआ है।
✅ कार्तिकेय सिंह चौहान राजनीति में सक्रिय हैं, जबकि कुणाल चौहान व्यवसाय में हैं।
✅ शिवराज सिंह के दोनों बेटों की शादी में राजनीति और बिजनेस जगत की हस्तियां शामिल हुई थी।
दिल्ली में भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन
ये खबर भी पढ़ें...
विवाह के बंधन में बंधे कार्तिकेय और अमानत, बेटे की शादी में सिंधिया के साथ नाचे शिवराज
पीएम मोदी ने दिया आशीर्वाद
shivraj singh sons reception party 1
ये खबर भी पढ़ें...
कार्तिकेय और अमानत ने लिए सात फेरे, शिवराज सिंह ने बेटे-बहू को दिलाया आठवां वचन
कार्तिकेय-अमानत ने जोधपुर में लिए सात फेरे
shivraj singh sons reception party 2
शिवराज और साधना को मिली बड़ी बहू
shivraj singh sons reception party 3
ये खबर भी पढ़ें...
बेटे की संगीत सेरेमनी में चांद सा रोशन चेहरा गाने पर जमकर थिरके शिवराज सिंह चौहान
14 फरवरी को हुई थी कुणाल और रिद्धि की शादी
ये खबर भी पढ़ें...
शिवराज सिंह चौहान ने बेटे-बहू को दिलाया आठवां वचन, पिता ने आशीर्वाद के साथ दी यह सीख
5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला
✅ पीएम मोदी, स्वामी रामदेव और कंगना रनौत समेत अन्य मशहूर हस्तियां इस रिसेप्शन में शामिल हुईं।
✅ कार्तिकेय सिंह चौहान का विवाह अमानत बंसल से और कुणाल चौहान का विवाह रिद्धि जैन से हुआ है।
✅ कार्तिकेय सिंह चौहान राजनीति में सक्रिय हैं, जबकि कुणाल चौहान व्यवसाय में हैं।
✅ शिवराज सिंह के दोनों बेटों की शादी में राजनीति और बिजनेस जगत की हस्तियां शामिल हुई थी।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman