केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- देश में खाद्यान्न की कमी नहीं

Sandeep Kumar | May 09, 2025, 17:55 IST
Share
india-pakistan-food-security-2025
india-pakistan-food-security-2025

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत-पाक तनाव के बीच देश को आश्वस्त करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “सीमा पर जवान तैयार हैं, खेतों में किसान तैयार हैं।"

MP News: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच देश की खाद्य सुरक्षा पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया हैं। भरोसा जताते हुए कहा कि देश में किसी भी अनाज की कोई कमी नहीं है। भोपाल में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सीमा पर जवान तैनात हैं और खेतों में किसान पूरी तैयारी के साथ जुटे हुए हैं। उन्होंने जय जवान, जय किसान के नारे को याद दिलाया। इसे वैज्ञानिक व अनुसंधान के साथ जोड़ते हुए कहा कि देश हर मोर्चे पर देश मजबूत है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा गेहूं, चावल और दाल का बफर स्टॉक पूरी तरह भरा हुआ है और जनता को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि भारत आत्मनिर्भर हो चुका है और किसी भी संकट या चुनौती का सामना करने में सक्षम है। यह बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत-पाक सीमा पर सैन्य गतिविधियां बढ़ी हुई हैं।

ये खबर भी पढ़िए... सीएम मोहन ने कर्नल सोफिया की तारीफ, पाक को सुनाई खरी-खोटी, बोले-अभी हमारे अधिकारी मर्यादा में

जय जवान, जय किसान से जय अनुसंधान तक की सोच

शिवराज सिंह चौहान ने लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए नारे "जय जवान, जय किसान" को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें "जय विज्ञान" जोड़ा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "जय अनुसंधान" के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रेरित किया।

ये खबर भी पढ़िए... युद्ध में खतरे का संकेत कैसे बना सायरन? एमपी में 54 साल बाद बदलने की तैयारी

किसान और जवान दोनों मोर्चों पर तैयार

शिवराज ने यह स्पष्ट किया कि सीमा पर जवान तैयार हैं और खेतों में किसान। यह वक्त है जब देश के दोनों स्तंभ पूरी तरह सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है और आज उसका नतीजा है कि देश खाद्यान्न में आत्मनिर्भर है।

ये खबर भी पढ़िए... एक ही सेवा के लिए 2 दर, 50 करोड़ की अतिरिक्त कमाई

पर्याप्त भंडारण और बफर स्टॉक की जानकारी

चौहान ने बताया कि FCI और अन्य सरकारी एजेंसियों के गोदामों में गेहूं, चावल और दालों का बफर स्टॉक भरा हुआ है। भंडारण की स्थिति इतनी मजबूत है कि किसी भी आपात स्थिति में आम जनता को कोई परेशानी नहीं होगी।

फसल / श्रेणीउत्पादन (लाख मीट्रिक टन)
चावल3474.42
गेहूं1464.02
दलहन1154 (अनुमानित)
तिलहन250.97
बागवानी फसलें428.98
मुख्य सब्जियों का कुल उत्पादन3621
आलू595
प्याज288
टमाटर215
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में NS पब्लिसिटी को लाभ पहुंचाकर किए गए विज्ञापन घोटाले में लगी याचिका, हुए नोटिस

भारत की खाद्य सुरक्षा नीति की सफलता

कृषि मंत्री ने कहा वैश्विक संकट के समय भी भारत ने न केवल अपने नागरिकों को भोजन उपलब्ध कराया बल्कि कई देशों को भी मदद की। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम बताया।

आत्मविश्वास और संयम का संदेश

शिवराज ने यह भी कहा कि भारत युद्ध नहीं चाहता, लेकिन यदि मजबूरी आई तो जवान, किसान और वैज्ञानिक- तीनों तैयार हैं। यह वक्त संयम और आत्मविश्वास से काम लेने का है, और भारत पूरी तरह से सजग और सक्षम है।



Tags:
  • MP News
  • शिवराज सिंह चौहान
  • भारत
  • भोपाल
  • पाकिस्तान
  • अनाज
  • FCI
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई