इंदौर श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव के पहले तनाव, रिंकू भाटिया पर लगे धमकाने के आरोप, शराब तस्करी सहित IAS से मारपीट में जेल जा चुके

Sanjay Gupta | Sept 23, 2024, 11:58 IST
Share
शराब कारोबारी रिंकू भाटिया ने धमकाया
शराब कारोबारी रिंकू भाटिया ने धमकाया

इंदौर में श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव ( shri gurusingh sabha elections ) के लिए माहौल गर्म है। रिंकू भाटिया पर पुलिस में शिकायत और अमृतधारी सिख विवाद उठे हैं।

इंदौर में 12 साल बाद हो रहे श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव ( Shri Gurusingh Sabha Elections ) के लिए माहौल गर्माने लगा है। इसके लिए दोनों ही पैनल की ओर से शिकवा-शिकायतें होने लगी है। उधर, खंडा पैनल से प्रधान पद के उममीदवार और वर्तमान प्रधान रिंकू उर्फ मनजीत सिंह भाटिया के खिलाफ थाने में शिकायत हुई है।

यह हुई है शिकायत

पुलिस थाना तेजाजीनगर में त्रिलोचन सिहं भाटिया द्वारा यह शिकायत की गई है। इसमें आरोप है कि 19 सितंबर को राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस कमिश्नर कार्यालय में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद मनजीत सिंह (रिंकू) भाटिया ने अमरजीत सिंह को मेरे बारे में गाली-गालौज और अपशब्द कहते हुए बात कही। उसने कहा कि मेरे खिलाफ वह चुनाव में कोई गतिविधि नहीं करें। नहीं तो घर जाकर यहां जहां भी दिखेगा पीट दूंगा और जान से मार दूंगा। इस मामले में संज्ञान लेकर रिंकू पर कार्रवाई की जाए, मेरे खिलाफ कुछ होता है तो इसके लिए रिंकू भाटिया जिम्मेदार होंगे।

यह भी कहा पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड

यह भी कहा गया है कि उनके पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। उन्होंने जसबीर सिंह उर्फ राजा गांधी के खिलाफ गुरुद्वारे में ही तलवार निकाली थी, बाद में खातीवाला टैंक में उनपर हमला करवाया था।

ये खबर भी पढ़िए...गुरुसिंघ सभा चुनाव 90 दिन में कराने के आदेश, फिर होगी पूरी प्रक्रिया

शराब तस्करी के कई मामले

रिंकू भाटिया पर एक नई शराब तस्करी के कई थानों में केस दर्ज है। अलीराजपुर से गुजरात अवैध शराब परिवहन के दौरान शराब माफियाओं द्वारा आईएएस एसडीएम और तहसीलदार के साथ मारपीट की और और तहसीलदार के अपरहरण का प्रयास किया था। इसमें रिकूं भाटिया ही आरोपी बना था और कुछ दिन फरारी के बाद वह इंदौर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार होकर जेल गया था।

मोनू के खिलाफ अमृतधारी सिख नहीं होने की शिकायत

उधर, जगजीत सिंह टूटेजा उर्फ सुग्गा ने चुनाव अधिकारी हरप्रीत सिंह बक्शी को खालसा- फतेह पैनल के प्रधान उम्मीदवार मोनू भाटिया और सचिव उम्मीदवार प्रितपाल सिंह के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाए गए हैं कि यह दोनों ही अमृतधारी सिख नहीं है, इसलिए यह चुनाव के लिए अपात्र है।

यह बोले चुनाव अधिकारी

चुनाव अधिकारी बक्शी ने बताया कि 23 और 24 को इन सभी आपत्तियों को सुना जाएगा और इसके बाद इनका निराकरण कर दिया जाएगा। चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ होंगे और हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा।

sanjay gupta
sanjay gupta

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Rinku Bhatia
  • रिंकू भाटिया
  • द सूत्र
  • इंदौर गुरुसिंघ सभा चुनाव
  • इंदौर में गुरुसिंघ सभा चुनाव मामला
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी
  • गुरुसिंघ सभा चुनाव
  • इंदौर श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव
  • Shri Gurusingh Sabha Elections
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा