इंदौर में श्री गुरुसिंघ सभा के चुनाव होंगे, रिंकू और सुग्गा की आपत्तियां खारिज... अब मोनू व बंटी का रास्ता साफ
Sanjay Gupta | Oct 03, 2024, 14:35 IST
िन
श्री गुरुसिंघ सभा के चुनाव अधिकारी ने सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया, जिससे हरपाल (मोनू) सिंह और प्रीतपाल (बंटी) भाटिया का चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया। रिंकू भाटिया अब चुनाव रोकने के लिए हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।
श्री गुरुसिंघ सभा में मुख्य चुनाव अधिकारी ने तीन दिन से चल रहे नाटकीय घटनाक्रम में आखिरकार गुरुवार को फैसला लेते हुए सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया। खंडा पैनल के प्रधान पद के दावेदार और 12 साल से प्रधान पद पर काबिज रिंकू उर्फ मनजीत सिंह भाटिया और उनके ही गुट के जगजीत सिंह टूटेजा उर्फ सुग्गा ने यह आपत्तियां लगाई थी। इसमें उनकी मांग थी खालसा-फतेह पैनल के उम्मीदवार हरपाल उर्फ मोनू सिंह भाटिया और सचिव पद के दावेदार प्रीतपाल सिंह उर्फ बंटी भाटिया अमृतधारी सिख नहीं है।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद इन आपत्तियों की मंगलवार को सुनवाई हुई थी। हालांकि इस दौरान गुरमुखी टेस्ट नहीं हुआ और ना ही डेंटल मेडिकल टेस्ट हुआ। लेकिन मोनू ने लिखित में जवाब चुनाव अधिकारी को दिया था और कहा था कि श्री अकाल तख्त ने भी उन्हें अमृतधारी सिख मानने का पत्र दिया हुआ है। इसके बाद चुनाव अधिकारी हरप्रीत सिंह सूदन (बक्शी) ने इसे लेकर श्री अकाल तख्त को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा था। इसके बाद उन्होंने गुरुवार को आपत्तियों को खारिज कर दिया। यानी अब मोनू और बंटी का चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हुआ है।
ये भी खबर पढ़िए... मप्र यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह पर लाड़ली बहना और सीएम के खिलाफ वीडियो चलाने पर FIR
चुनाव अधिकार द्वार पत्र जगजीत सिंह टूटेजा, बलबीर सिंह, चरणवीर सिंह, बलविंदर सिंह और संदीप सिंह के नाम पर संबोधित कर लिखा गया है। इसमें है कि आपके द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों पर हरपाल (मोनू) सिंह भाटा द्वारा लिखित जवाब लिया गया। इन्हें देखने और विचार के बाद उपरांत निरस्त किया जाता है। ये मामला हाई कोर्ट में लगी याचिका के संदर्भ में रिजवल्ब हो गया है।
![the sootr]()
वहीं बताया जा रहा है कि रिंकू भाटिया इस पद पर बिना चुनाव के ही बने रहने के लिए एक बार फिर चुनाव रूकवाने की कोशिश में हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं और इसमें शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है। अभी मतदाता सूची को लेकर और फिर अमृतधारी सिख नहीं होने को लेकर दो बार मामला हाईकोर्ट जा चुका है। अब यह तीसरी बार मामला कोर्ट में जाएगी। अभी तक किसी भी केस में हाईकोर्ट ने चुनाव रोकने के आदेश नहीं दिए हैं। उधर चुनाव के लिए 6 अक्टूबर को वोटिंग है और 7 अक्टूबर को रिजल्ट होना है।
आपत्तियों के बाद मोनू, बंटी का चुनाव लड़ने का रास्ता साफ
ये भी खबर पढ़िए... मप्र यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह पर लाड़ली बहना और सीएम के खिलाफ वीडियो चलाने पर FIR
यह लिखा पत्र में
the sootr
उधर रिंकू फिर कोर्ट जाने की तैयारी में
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari