झूठी हैं श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास के निधन की खबरें, उनका वीडियो आया सामने
Sourabh Bhatnagar | Oct 01, 2024, 15:03 IST
विराम
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष व मणिराम छावनी के पीठाधीश्वर महंत नृत्य गोपालदास के स्वास्थ्य से जुड़ी गलत खबरों पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष व मणिराम छावनी के पीठाधीश्वर महंत नृत्य गोपालदास के स्वास्थ्य से जुड़ी गलत खबरों पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर महंत नृत्यगोपाल दास के निधन की खबरें चल रही थीं, जिसपर अब विराम लग गया है।
मणिराम दास छावनी के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने नृत्य गोपाल के स्वास्थ्य से जुड़ा एक बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत में अब सुधार है और वह पिछले एक सप्ताह से छावनी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जो खबरें चल रही है वो भ्रामक हैं।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कुछ बोलते व अपना हाथ हिलाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं महंत को लेकर फैली अफवाहों को मणिराम दास छावनी के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरें चिंतनीय और खेद पूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि भक्तों और महाराज जी के शिष्यों से अपील है कि वह इस प्रकार के भ्रमपूर्ण कुप्रचारों पर ध्यान ना दें।
आपको बता दें कि बीते दिनों महंत नृत्य गोपालदास की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महंत को तुरंत ICU में भर्ती कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद उनकी स्थिति बेहतर होने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।
मेदांता अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया था कि उन्हें यूरिनरी और मुंह के रास्ते कम आहार लेने की समस्या के चलते आईसीयू में भर्ती किया गया था। आपको बता दें नृत्य गोपालदास की उम्र करीब 86 साल है और पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब चल रही है। उनका इलाज चल रहा है और वह इन दिनों छावनी में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
मणिराम दास छावनी के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने नृत्य गोपाल के स्वास्थ्य से जुड़ा एक बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत में अब सुधार है और वह पिछले एक सप्ताह से छावनी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जो खबरें चल रही है वो भ्रामक हैं।
महंत का वीडियो आया सामने
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष व मणिराम छावनी के पीठाधीश्वर महंत नृत्यगोपाल दास के स्वास्थ्य में सुधार है।
मणिराम दास छावनी ने महंत नृत्य गोपाल दास का वीडियो जारी कर उनके स्वास्थ्य को लेकर फैल रही अफवाह का खंडन किया।#Ayodhya #MahantNrityaGopalDas… pic.twitter.com/88eP6TP6FU
— TheSootr (@TheSootr) October 1, 2024
बीते दिनों बिगड़ी थी तबीयत
मेदांता अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया था कि उन्हें यूरिनरी और मुंह के रास्ते कम आहार लेने की समस्या के चलते आईसीयू में भर्ती किया गया था। आपको बता दें नृत्य गोपालदास की उम्र करीब 86 साल है और पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब चल रही है। उनका इलाज चल रहा है और वह इन दिनों छावनी में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari