ESB के कैलेंडर में SI फिर नहीं, सब ग्रुप 2 भी गायब, PSC कैलेंडर में ADPO, सिविल नहीं

Sanjay Gupta | Dec 29, 2024, 11:28 IST
Share
ESB
ESB

सीएम डॉ. मोहन यादव वादा कर चुके हैं कि साल 2025 में एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती की जाएगी। उनके आदेश पर सीएस अनुराग जैन भी सभी विभागों की बैठक लेकर आदेश दे चुके हैं।

मप्र के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव वादा कर चुके हैं कि साल 2025 में एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती की जाएगी। उनके आदेश पर सीएस अनुराग जैन भी सभी विभागों की बैठक लेकर आदेश दे चुके हैं कि समय पर रिक्त पदों की जानकारी भर्ती एजेंसी पीएससी, ईएसबी को भेजें। नियमित तौर पर यह भर्ती होती रहे। वहीं ढाक के तीन पात, ईएसबी के कैलेंडर में कई भर्तियां गायब है। एसआई तो खैर 2017 से ही नहीं आई और उधर पीएससी के कुछ दिन पहले कैलेंडर में कई भर्ती गायब है।

ईएसबी के कैलेंडर में 15 हजार से ज्यादा पद नहीं

ईएसबी द्वारा जारी 2025 के परीक्षा कैलेंडर में पांच प्रवेश परीक्षा और 15 भर्ती परीक्षा, इस तरह कुल 20 परीक्षाएं शामिल की गई हैं। पदों की संख्या 15 हजार से ज्यादा नहीं है।
हालांकि सभी की नजरें थी एसआई (सब इंस्पेक्टर) के पदों को लेकर लेकिन यह परीक्षा कैलेंडर में ही शामिल नहीं है। यह अंतिम बार 2017 में आई थी। परीक्षा के इंतजार में कई ओवरएज होकर अपात्र हो चुके हैं। संबंधित पुलिस विभाग से ईएसबी को इसकी डिमांड ही नहीं आई है।
पुलिस में अन्य भर्ती भी इस कैलेंडर में नहीं है केवल एएसआई टेक्निकल है जिसमें केवल 91 पद हैं।
आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के बाद 2017 के बाद आए हैं और वह भी केवल 426 पद
PSC..
PSC..

सरकारी नौकरी में महिला आरक्षण: कैबिनेट मंजूरी के बाद विसंगतियां बरकरार

ग्रुप टू के तो पद ही नहीं है

  • शिक्षक वर्ग में ही सबसे ज्यादा दस हजार पद दिए गए हैं, इसमें भी खेल, गायन, वादन, नृत्य जैसे विषय हैं। जबकि कई विषयों में हजारों पद रिक्त पड़े हुए हैं।
  • वहीं इसके बाद स्टाफ नर्स संयुक्त भर्ती में ही 2 हजार 267 पद हैं।
  • समहू टू, उपसमहू चार में ही 631 पद हैं, अधिकांश भर्ती में 300 से भी कम पद हैं।
  • पीएससी के कैलेंडर में भी कई परीक्षाएं नहीं
  • वहीं पीएससी ने भी कुछ दिन पहले साल 2025 का कैलेंडर जारी किया था। इसमें पद तो नहीं बताए हैं लेकिन परीक्षा की बात करें तो इसमें भी कई परीक्षाएं गायब हैं।
  • पीएससी के कैलेंडर में राज्य वन सेवा ही नहीं है, जो राज्य सेवा के साथ होती है। राज्य वन सेवा 2025 का नामोनिशान नहीं है। साथ ही
    एडीपीओ की भर्ती भी कैलेंडर में नहीं है।
  • इंजीनियरिगं में विद्युत और यांत्रिकी है लेकिन सिविल इंजीनियरिंग के पद नहीं हैं, जबकि विभागों में सैकड़ों पद रिक्त पड़े हुए हैं।
LL
LL

जयपुर में वैश्य महापंचायत, सियासी दलों से मांगे 35 टिकट, ESW आरक्षण 10 से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने की भी मांग

और इसमें भी 13 फीसदी होल्ड होंगे

वहीं इसमें भी करेला और नीम चढ़ा वाली बात होने वाली है, क्योंकि इन पदों में से 87-13 फीसदी फार्मूले में 13 फीसदी पद तो होल्ड होना है। इन पदों का कोई भविष्य फिलहाल नजर नहीं आता है। इस कैटेगरी में चयन होना यानी लिफाफे में नाम बंद होना, जो कब खुलेगा इसकी कोई तारीख तय नहीं है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • पीएससी
  • MP
  • सरकारी नौकरी
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी
  • ESB
  • ईएसबी
  • अनुराग जैन
  • 1 लाख सरकारी नौकरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब