सीधी में बीच सड़क युवक ने महिला पर बरसाए लात-घूंसे, जीतू पटवारी ने आरोपी को बताया बीजेपी नेता
Amresh Kushwaha | Feb 09, 2026, 14:48 IST
sidhi woman beaten bjp leader jitu patwari allegation mp crime
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक युवक के जरिए महिला की लात-घूंसों से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। जीतू पटवारी ने आरोपी को भाजपा नेता बताकर मौजूदा सरकार पर सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने महिला की बेरहमी से मारपीट की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी संतोष पाठक महिला को लात-घूंसे से पीटता हुआ नजर आ रहा है। कांग्रेस ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया और आरोपी को बीजेपी नेता बताया है। इससे राजनीतिक बवाल भी तेज हो गया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता गुमठी लगाकर अपना परिवार चलाती है। कुछ दिन पहले आरोपी संतोष पाठक ने रातों-रात उसकी गुमठी और ठेला सड़क से हटा दिया था।
महिला ने बहरी थाने में इस बारे में शिकायत की थी। इसके बाद भी, कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। रविवार, 08 फरवरी की सुबह दोनों पक्षों का बाजार में आमना-सामना हो गया था, जो विवाद बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गया।
युवक की बेरहमी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी संतोष पाठक महिला को लात-घूंसों और छड़ी से बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग मूकदर्शक बने नजर आ रहे हैं।
इस घटना के बाद महिला की शिकायत पर बहरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर प्रदेश सरकार और बीजेपी पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि यह घटना बीजेपी सरकार के महिला सम्मान के दावों को झूठा साबित करती है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस घटना का वीडियो शेयर किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ', लेकिन वह भूल गए कि बीजेपी नेताओं से बेटियों को बचाओ। आज सीधी में बीजेपी नेता संतोष पाठक ने महिला को बेरहमी से मारा। यह बीजेपी सरकार की तानाशाही का नतीजा है।
ये खबर भी पढ़िए...
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बड़ा बयान, कर्ज लेने में मोहन सरकार ने शिवराज को पीछे छोड़ा
रीवा में UGC कानून के विरोध में सियासी माहौल गर्म, पटवारी से सवाल
SIR में गड़बड़ी के आरोपों पर जीतू पटवारी पहुंचे पुलिस थाने, कहा BLO, BLA पर करो FIR
जीतू पटवारी के आरोप- सीएम और सीएस भी मान रहे डीएम भ्रष्ट हैं, क्योंकि पैसों से पोस्टिंग हो रही
मध्य प्रदेश का 'जंगलराज'
ये BJP नेता संतोष पाठक है, जो एक महिला को बीच सड़क पर बुरी तरह से पीट रहा है।
एक तरफ नरेंद्र मोदी चुनावी मंच से महिला सम्मान का ढोंग करते हैं, दूसरी तरफ BJP नेता महिला सम्मान की धज्जियां उड़ाते हैं।
लेकिन ये पहली बार नहीं है। लगातार ऐसी खबरें सामने आ… pic.twitter.com/mhjaRfjwQB
— Congress (@INCIndia) February 8, 2026
महिला की गुमठी हटवाने का आरोप
महिला ने बहरी थाने में इस बारे में शिकायत की थी। इसके बाद भी, कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। रविवार, 08 फरवरी की सुबह दोनों पक्षों का बाजार में आमना-सामना हो गया था, जो विवाद बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गया।
आरोपी ने महिला को पीटा, वीडियो हुआ वायरल
कांग्रेस ने उठाए राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल
भाजपा नेताओं से बेटियों को बचाओ- पटवारी
प्रधानमंत्री @narendramodi ने कहा था बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, लेकिन वह कहना भूल गए कि भाजपा नेताओं से ही बेटियों को बचाओ।
आज सीधी में एक बहन के साथ भाजपा नेता द्वारा लाठी से बेरहमी से मारपीट की गई।
पूरे प्रदेश में भाजपा नेताओं द्वारा बहनों के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ रही हैं।… pic.twitter.com/3nvhh6byLW
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) February 8, 2026
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बड़ा बयान, कर्ज लेने में मोहन सरकार ने शिवराज को पीछे छोड़ा
रीवा में UGC कानून के विरोध में सियासी माहौल गर्म, पटवारी से सवाल
SIR में गड़बड़ी के आरोपों पर जीतू पटवारी पहुंचे पुलिस थाने, कहा BLO, BLA पर करो FIR
जीतू पटवारी के आरोप- सीएम और सीएस भी मान रहे डीएम भ्रष्ट हैं, क्योंकि पैसों से पोस्टिंग हो रही
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग