सिहोरा के बाद अब जबलपुर के कुंडम क्षेत्र में फैला डायरिया

Neel Tiwari | Jul 25, 2024, 18:57 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-25T184614.084
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-25T184614.084

बुधवार को अचानक ग्रामीणों के बीमार होने का सिलसिला शुरू हुआ एक के बाद एक कई परिवार के लोगों को उल्टी दस्त की शिकायतें होने लगी। गांव के दर्जनों परिवार के सदस्य उल्टी दस्त की शिकायत के साथ ही बीमार पड़ गए।

जबलपुर के सिहोरा के भंडरा गांव के बाद अब कुंडम तहसील के हांडी पानी गांव में डायरिया फैलने की जानकारी सामने आई है । इस गाँव मे बीते 24 घंटे में 2 साल के बच्चे सहित तीन लोग की मौत हुई है।

43f7abdf1ea33f448e58f246b735146612f4ff206c7a908dc704f77fd06e24f5
43f7abdf1ea33f448e58f246b735146612f4ff206c7a908dc704f77fd06e24f5

स्वास्थ्य टीम सहित क्षेत्रीय विधायक पहुंचे गांव

बुधवार को अचानक ग्रामीणों के बीमार होने का सिलसिला शुरू हुआ एक के बाद एक कई परिवार के लोगों को उल्टी दस्त की शिकायतें होने लगी। गांव के दर्जनों परिवार के सदस्य उल्टी दस्त की शिकायत के साथ ही बीमार पड़ गए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बीमार होने के जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग के अमले सहित प्रशासनिक अधिकारी और विधायक संतोष बरकड़े भी गांव पहुंच गए। मिली जानकारी के अनुसार गांव के कुएं और हैंडपंप का दूषित पानी पीने से यह ग्रामीण बीमार हुए है, सभी बीमार लोगों को इलाज के लिए कुंडम स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर इलाज करना भी शुरू कर दिया है,पीएचई विभाग ने पानी का सैंपल लिया है।

24 घंटे में तीन मौत

एक जैसी शिकायत से ही दर्जनों परिवार के बीमार पड़ने पर डायरिया फैलने की आशंका जताई जा रही है ।डायरिया फैलने से 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला कपूरी बाई और फिफरी गाँव से आये 2 साल के बच्चे की गांव में मौत हो गई थी तो इलाज के दौरान 50 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया ।

बीते दिनों सिहोरा में भी हुई थी एक मौत

सीएमएचओ डॉक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि सिहोरा विकासखंड के भंडरा गांव में बीते दिनों एक ग्रामीण की मौत हुई थी, बुधवार को हांडी पानी गांव में भी डायरिया फैला होने की जानकारी लगी, जिसके बाद मौके पर टीम को भेजा गया है। बीएमओ को निर्देश दिए गए है कि टीम 24 घंटे शिविर लगाकर गांव में बीमार ग्रामीणों का इलाज किया जाए। डॉ संजय मिश्रा ने बताया कि गांव से कुल 39 लोगों के दस्त से पीड़ित होने की जानकारी अब तक प्राप्त हुई थी। जिसमें से 6 लोगों को कुंडम अस्पताल में भर्ती किया गया था इसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे जबलपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया था पर उसकी मृत्यु हो गई है।

NEEइसके अलावा अन्य पांच मरीज स्वस्थ हैं और उसमें से दो मरीज डिस्चार्ज होकर अपने घर भी जा चुके हैं। अन्य बीमारों की स्थिति कंट्रोल में है और उन्हें घर पर ही इलाज मुहैया कराया जा रहा है। गांव में डॉक्टरों सहित CHO, ANM आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को दवाई भी उपलब्ध करा रहे हैं। ग्रामीणों को गांव में साफ सफाई रखने के लिए काउंसलिंग भी दी जा रही है इसके साथ ही गांव के कुएं में क्लोरीन टैबलेट डाल दी गई है और ग्रामीणों को हैंडपंप का पानी उबाल कर पीने के लिए सलाह दी गई है। सीएमएचओ के अनुसार स्थिती अभी कंट्रोल में है और इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम अभी भी गांव में है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कुंडम क्षेत्र में फैला डायरिया
  • डायरिया से तीन की मौत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा