सिंगरौली कलेक्टर के तबादले में भ्रष्टाचार का आरोप, जीतू पटवारी पर FIR

Raj Singh | Nov 18, 2024, 08:31 IST
Share
JEETU PATWARI.
JEETU PATWARI.

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सिंगरौली कलेक्टर के तबादले में 6 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार और हवाला का आरोप लगाया है। अब भाजपा ने इसे झूठा और भ्रामक बताते हुए क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज कराई है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हाल ही में सिंगरौली कलेक्टर की पदस्थापना में भ्रष्टाचार और हवाला से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। पटवारी ने आरोप लगाया कि इस पदस्थापना के लिए छह करोड़ का लेन-देन हुआ था। वहीं भाजपा ने कांग्रेस के इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए इसे झूठ और भ्रामक जानकारी करार दिया है। साथ ही जीतू पटवारी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

कांग्रेस का क्या है आरोप?

दरअसल, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सिंगरौली कलेक्टर की नियुक्ति के लिए पैसे की मांग की गई थी। यह पदस्थापना बिना किसी लेन-देन के संभव नहीं थी। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट भी डाली गई, जिसमें यह आरोप लगाया गया कि भाजपा और मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने के लिए यह झूठा प्रचार किया जा रहा है।

आरोप पर बिफरी बीजेपी

भाजपा ने इस आरोप का विरोध करते हुए इसे पूरी तरह से निराधार और राजनीतिक बयानबाजी करार दिया है। भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस अपनी हताशा और निराशा के कारण ऐसे अनाप-शनाप बयान दे रही है। उन्होंने कहा कि जब भी कानून के मुताबिक कार्रवाई की बात होती है, तो कांग्रेस लोकतंत्र की दुहाई देने लगती है।

कांग्रेस अध्यक्ष भगवान राम का विरोध क्यों करते हैं: सीएम डॉ. मोहन यादव

क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज

कांग्रेस के आरोपों के बाद भाजपा के सदस्य कपिल शर्मा ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (4) और 356 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की। शिकायत में यह आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी से भाजपा और मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इसके अलावा, राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ में भी एक अलग शिकायत दर्ज की गई है, जिसमें सिंगरौली कलेक्टर के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।
CM मोहन यादव की यात्रा पर जीतू पटवारी बोले- अब विदेश दौरे पर कर्जदार

कांग्रेस के आरोप निराधार: भाजपा का बयान

भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है। रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस को विपक्षी पार्टी के तौर पर अब कोई ठोस मुद्दा नहीं मिला है, इसलिए वह इस तरह की झूठी बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि जब कोई बात कानून और तथ्य के आधार पर होनी चाहिए, तो कांग्रेस केवल भ्रम और झूठ फैलाने का काम कर रही है।

Thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • एमपी कांग्रेस
  • क्राइम ब्रांच
  • MP
  • जीतू पटवारी
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच