लाइक्स और व्यूज बढ़ाने का जुनून, घर में सजा ली फर्जी अदालत, अब पहुंचा जेल

Neel Tiwari | Aug 19, 2026, 15:59 IST
Share
singrauli-fake-court-video-arrest
singrauli-fake-court-video-arrest

सिंगरौली में अमित तिवारी ने लाइक्स और व्यूज बढ़ाने के लिए अपने कमरे को नकली अदालत में बदला। खुद जज और वकील बना, वीडियो को हाईकोर्ट जैसा एडिट किया। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एक महीने बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

जबलपुर। सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज बढ़ाने का जुनून एक युवक को भारी पड़ गया। सिंगरौली में अमित तिवारी नाम के युवक ने अपने कमरे को ही फर्जी अदालत में बदल दिया। कभी वह जज की भूमिका में नजर आया तो कभी वकील बनकर बहस करता दिखाई दिया। इतना ही नहीं, वीडियो को इस तरह एडिट किया गया कि देखने वालों को यह हाईकोर्ट की कार्रवाई जैसा लगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस तक मामला पहुंचा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

कमरे में बनाया अदालत जैसा सेटअप

जबलपुर ASP सूर्यकांत शर्मा के मुताबिक आरोपी अमित तिवारी बैढ़न थाना क्षेत्र के पिपरा झांपी गांव का रहने वाला है। उसने अपने निजी कमरे में अदालत जैसा माहौल तैयार किया और अलग-अलग दृश्यों की रिकॉर्डिंग की। एक वीडियो में वह जज की भूमिका निभाता दिखाई दिया, जबकि दूसरे दृश्य में खुद ही वकील बनकर बहस करता नजर आया। इसके बाद इन क्लिप्स को जोड़कर ऐसा वीडियो तैयार किया गया, जिससे पूरी कार्रवाई किसी वास्तविक अदालत की सुनवाई जैसी दिखाई दे।

एडिटिंग से वीडियो को दिया हाईकोर्ट की कार्रवाई का रूप

मामला सिर्फ मजाकिया वीडियो बनाने तक सीमित नहीं था। आरोप है कि वीडियो की एडिटिंग इस तरह की गई कि उसे देखने वाले भ्रमित हो सकते थे। वीडियो में अदालत की कार्रवाई जैसा माहौल बनाया गया और इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि इस पूरी कवायद का मकसद सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक लोगों का ध्यान खींचना था। वीडियो के जरिए लाइक्स, व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने की कोशिश की गई।

वायरल वीडियो ने खोली पोल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्जी अदालत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसकी जानकारी सिविल लाइन थाना पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने वीडियो की पड़ताल शुरू की और उसमें दिखाई गई गतिविधियों की जानकारी जुटाई। जांच में वीडियो के फर्जी होने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने अमित तिवारी के खिलाफ जीरो पर एफआईआर दर्ज की और इसके बाद प्रकरण को बैढ़न थाना भेज दिया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जिला सिंगरौली पुलिस कर रही है। युवक को वीडियो वायरल होने के 1 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

लोकप्रियता के लिए कानून और संस्थाओं से खिलवाड़ पड़ा भारी

इस घटना ने सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ पर भी सवाल खड़े किए हैं। कुछ मिनट की लोकप्रियता के लिए बनाई गई फर्जी अदालत अब आरोपी को कानूनी कार्रवाई तक ले आई है। पुलिस ने लोगों को सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो को बिना पुष्टि के सच नहीं मानने की सलाह दी है। साथ ही न्यायपालिका जैसी संवेदनशील संस्था से जुड़ी भ्रामक सामग्री तैयार करने या प्रसारित करने के मामले में कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

यह खबरें भी पढ़ें...

DJ बजाया तो लगेगा 21 हजार जुर्माना, खंडवा में समाज का बड़ा फैसला

जबलपुर हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष बने मृगेंद्र सिंह, असीम त्रिवेदी सचिव पद पर काबिज

MP हाईकोर्ट में 1174 पदों पर बंपर भर्ती: सहायक ग्रेड-III के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

MP हाईकोर्ट में 1174 पदों पर बंपर भर्ती: सहायक ग्रेड-III के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Tags:
  • हाईकोर्ट
  • वायरल वीडियो
  • सोशल मीडिया
  • सिंगरौली
  • न्यायपालिका
  • फर्जी अदालत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान